लोहड़ी से लेकर मकर संक्रांति तक का समय त्योहारों और खुशियों का होता है। इस दौरान घर की सजावट आपके त्योहारों के रंग को और भी ज्यादा गहरा बना सकती है। अगर आप अपने घर को लोहड़ी पर डेकोरेट करने की सोच रहे हैं तो इसे मकर संक्रांति तक ऐसे ही सजा रखने के लिए कुछ आसान और अनोखे तरीके इस आर्टिकल में बताए गए हैं। इस आर्टिकल की मदद से आप अपने घर को खूबसूरती से सजा सकते हैं और मेहमानों की वाहवाही पा सकते हैं।
लोहड़ी और मकर संक्रांति की सजावट में मॉडर्न और ट्रेडिशनल स्टाइल का सही संतुलन आप बना सकते हैं। लाइट्स, फूल, पतंगें और ट्रेडिशनल सामान का उपयोग करके आप अपने घर को त्योहारों पर खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए एंजी होम्स के संस्थापक, प्रमोटर और इंटीरियर आर्किटेक्ट अंजलेका कृपलानी ने कुछ खास टिप्स बताए हैं, जिन्हे आप भी फॉलो कर सकते हैं।
डिजाइनर पतंग से करें कमरे को डेकोरेट
पतंगें मकर संक्रांति के एक महत्वपूर्ण प्रतीक मानी जाती हैं। आप कुछ छोटी और रंगीन पतंगों से अपना घर सजा सकते हैं। छत से नीचे की ओर छोटी-छोटी पतंगे लटका सकते हैं। इसके अलावा, आप चाहें तो कमरे एक दीवार पर भी थोड़े गैप लेकर पतंगों को चिपका सकते हैं। साथ ही, ठंड के इस मौसम में कमरे में अपने सोफे और कुर्सियों पर आलीशान कंबल बिछाकर गर्म और आकर्षक माहौल बना सकते हैं। आप चाहें तो अपने सोफे पर कुछ पतंग डिजाइन वाले कुशन कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बोनफायर थीम के साथ करें सजावट
लोहड़ी और मकर संक्रांति दोनों ही त्योहार अग्नि के महत्व को दर्शाते हैं। आप अपने घर को बोनफायर-थीम पर डेकोरेट कर सकते हैं। इसके लिए आप एलईडी लाइट्स लेकर छोटे पौधे के के चारों ओर घुमाकर लगा सकते हैं। इसके अलावा, आप गोलाकार पैटर्न में कुछ मोमबत्तियां और लालटेन की व्यवस्था कर घर के आंगन को सजा सकते हैं।
मिठाइयां और व्यंजन के साथ ऐसे सजाएं डाइनिंग टेबल
लोहड़ी और मकर संक्रांति के उत्सव पर लोग तिल व गुड़ की मिठाई, मूंगफली, और गजक आदि व्यंजनों को खाते हैं। ऐसे में, आप अपनी डाइनिंग टेबल को इन चीजों से सजा सकते हैं, ताकि घर आए मेहमान अपनी पसंदीदा मिठाई को उठाकर खा सकें। इन मिठाइयों और व्यंजनों को बुने हुए टोकरियों, सजावटी चांदी की ट्रे या ट्रेडिशनल चांदी के कटोरे में रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-मकर संक्रांति के दिन क्यों उड़ाते हैं पतंग? जानें क्या है भगवान राम से जुड़ी ये परंपरा
लालटेन और फूलों से करें बाहरी सजावट
आप अपने घर को आकर्षक और त्योहार-थीम वाला माहौल बनाने के लिए स्ट्रिंग लाइट्स लगा सकते हैं। इसके अलावा, लटकती लालटेन और फूलों की मालाएं आदि लगा सकते हैं। आरामदायक और गर्म वातावरण को बढ़ावा देने के लिए बोनफायर के आसपास बैठने की व्यवस्था करें।
इसे भी पढ़ें-मकर संक्रांति के शुभ मौके पर इन चुनिंदा संदेशों से दीजिए अपनों को बधाई, हो जाएंगे खुश
घर के बाहर करें बैठने के लिए खास व्यवस्था
घर के बाहर बैठने के लिए अगर आप कुछ खास व्यवस्था करने की सोच रहे हैं, तो आप इसके लिए 3-4 छोटी चौकी लगाएं। इस पर सिल्क या वेल्वेट के कपड़े बिछाएं। इसे आरामदायक बनाने के लिए इस पर छोटे-छोटे कुशन लगाकर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-10 मिनट में बन जाएंगे पतंग के ये रंगोली डिजाइन, हर कोई देखकर करेगा तारीफ
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों