आज के समय में लड़के और लड़कियों में कोई अंतर नहीं रह गया है। इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही महिला की फोटो देखकर आप भी ऐसा ही कहेंगे। स्टीरियोटाइप को तोड़ते हुए केरल की रहने वाली शायजा ने मूंछ रखी हुई है। शायजा केरल के कन्नूर जिले की रहने वाली हैं। आमतौर पर सिर्फ लड़को की मूंछ देखने को मिलती है इसलिए लोग शायजा का बहुत मजाक भी बनाते हैं। बावजूद इसके उन्होंने वो किया जो उनके मन ने कहा। उनकी तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। आइए जानते हैं शायजा ने मूंछ क्यों रखी हुई हैं।
आपने शायद ही कभी मूंछ वाली महिला को देखा हो पर ऐसा जरूरी नहीं है कि सिर्फ पुरुष ही मूंछ रख सकते हैं। होठ के ऊपर के बाल हटाने के लिए महिलाएं क्रीम, रेजर और एपिलेटर आदि का इस्तेमाल करते हैं लेकिन शायजा कुछ अलग हैं। शायजा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्हें मूंछ रखने के लिए अक्सर टोका जाता है और बहुत से लोग उनका मजाक भी उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि मजाक उड़ाने पर भी मैंने बाल नहीं हटाए। उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले अपने फेशियल हेयर को रिमूव करवाती थीं लेकिन 5 साल पहले उन्होंने यह सब करवाना बंद कर दिया था।शायजा की 6 सर्जरी हो चुकी है और उन्होंने इसके बाद ही ऐसा रहने का फैसला लिया है। (कंघी साफ करने का सबसे आसान तरीका)
इसे भी पढ़ेंःकौन हैं KGF एक्टर यश की वाइफ राधिका पंडित? आइए जानते हैं उनके बारे में
शायजा को देखकर लोग अक्सर उन्हें मूंछ हटवाने की सलाह देते थे पर शायजा ने ऐसा कुछ नहीं किया। जब कोई शायजा से उनकी मूंछ से जुड़ा सवाल करता है तो वो जवाब में कहती हैं कि "मुझे मूंछ रखना पसंद है।"
शायजा से पहले भी एक महिला मूंछ के लिए चर्चा में आ चुकी हैं। भारतीय मूल की हरनाम कौर जो इंग्लैंड में रहती हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अनुसार वो पूरी दाढ़ी रखने वाली दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला हैं। उन्होंने बहुत से इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने अपने फेशियल हेयर से प्यार करना सीखा है। आज हरनाम कौर मॉडलिंग की दुनिया का जाना माना नाम हैं।
इसे भी पढ़ेंःफटे-पुराने नोटों को फेंके नहीं करें यहां एक्सचेंज, मिलेगी पूरी कीमत
लोगों की परवाह किए बिना शायजा ने जिस तरह मूंछ रखी हुई है वो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। उन्होंने समाज के बारे में कुछ सोचे बिना वो किया जो उन्हें पसंद हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Nishit Doshi/Twitter,guinnessworldrecords
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।