जब भी हमें पार्टी वियर कपड़ों की शॉपिंग करनी होती है, तो हमारे दिमाग में दिल्ली की मार्केट आती हैं। इन मार्केट में कपड़े तो अच्छे मिलते हैं। लेकिन यहां पर जानें के लिए काफी ट्रेवल करना पड़ता है। इसकी वजह से हम ऑनलाइन शॉपिंग कर लेते हैं। लेकिन अगर आप नोएडा में रह रहे हैं, तो आपको कपड़ों के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है। आप अपने पार्टी वियर आउटफिट की शॉपिंग नोएडा की सेक्टर 55 मार्केट से जाकर कपड़ों को खरीद सकती हैं। यहां पर आपको अच्छे डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। चलिए आपको बताते हैं किस तरह के कपड़ों को खरीद सकती हैं। साथ ही, आप कैसे पहुंचे।
आप नोएडा की सेक्टर 55 में लगने वाली मार्केट से शॉपिंग कर सकती हैं। इस मार्केट में आपको कई सारे अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। जिसे वियर करके आप पार्टी में जा सकती हैं। यहां से आप शॉर्ट ड्रेस से लेकर लॉन्ग ड्रेस डिजाइन वाले कपड़ों को वियर कर सकते हैं। इस तरह की ड्रेस के साथ आप अपने लुक को पार्टी के हिसाब से रेडी हो जाएंगी।
आप चाहें तो कपड़ों को रेडी करने के लिए आप कपड़ा खरीदकर डिजाइन से अपने लिए ड्रेस रेडी करा सकती हैं। इसके लिए आपको अलग-अलग डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। इससे आप गाउन से लेकर शॉर्ट ड्रेस को तैयार करा सकती हैं। कपड़ा आपको 150 रुपये मीटर के हिसाब से लेकर खरीद सकती हैं। मार्केट में आपको कलर भी अलग-अलग मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: चंडीगढ़ की इस मार्केट में मिलते हैं सस्ते कपड़े...नहीं पड़ेगी अब शॉपिंग के लिए दिल्ली आने की जरूरत
इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप 12/22 पहुंचें। इसके बाद यहां से आप दूसरा ऑटो या बस से पहुंचे। आपको ये मार्केट के बाहर ही छोड़ेगी। इसके बाद आप पैदल मार्केट के अंदर जाएंगे। इसके बाद आप अपनी पसंद के कपड़ों को खरीद सकती हैं। आप चाहें तो इस मार्केट से डायरेक्ट ऑटो भी ले सकते हैं। ये मार्केट रात को 11 बजे तक लगती है।
इसे भी पढ़ें: ट्रेडिशनल साड़ी खरीदने के लिए बेस्ट है कोलकाता की ये मार्केट
इस बार अपने लिए पार्टी वियर आउटफिट की शॉपिंग नोएडा की इस मार्केट से करें। ये मार्केट हर रविवार को लगती है। इसलिए यहां पर आपको कई सारे डिजाइन वाले कपड़े मिलते हैं। जिसे वियर करके आप अच्छी लगेंगी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Instagram, meta ai
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।