ग्लोबल स्टाइल आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने लुक्स को लेकर काफी प्रसिद्ध हैं। प्रियंका चोपड़ा को लेकर ये कहा जा सकता है कि वो लोगों को अपने स्टाइल से इंस्पायर कर सकती हैं। वो कुछ भी पहनें उसे किसी अनोखी तरह से स्टाइल करती हैं और साथ ही साथ वो ऐसा कुछ भी पहनकर अच्छी लग जाती हैं जिसे आम तौर पर लोग कैरी नहीं कर पाते। लेकिन इस स्टाइल की कीमत भी काफी ज्यादा होती है।
प्रियंका चोपड़ा ही हैं जो अपने वेस्टर्न ड्रेस पर सिंदूर लगाकर भी खूबसूरती से लोगों को मैसेज दे सकते हैं। उनकी बात निराली है, लेकिन उतनी ही निराली होती है प्रियंका के लुक की कीमत। अब इतनी बड़ी ग्लोबल आइकन है तो उसके लुक की कीमत तो ज्यादा होगी ही। आपने देखा होगा प्रियंका अक्सर एक ही तरह के अलग-अलग बैग्स, एक ही तरह के गॉगल्स आदि पहनती हैं। तो चलिए आज बात करते हैं प्रियंका के एक खास लुक की कीमत के बारे में।
इसे जरूर पढ़ें- ऑयली बालों से रहती हैं परेशान, इन बॉलीवुड सेलेब्स हेयरस्टाइल से निखारें अपना लुक
1. प्रियंका का टॉप-
लेमन ग्रीन रंग का ये टॉप musier paris डिजाइनर का है। इस प्रोडक्ट का नाम Belinda Blouse है। इसकी कीमत प्रियंका चोपड़ा के बाकी ड्रेस के मुकाबले काफी सस्ती है। ये ब्लाउज 72 यूरो यानी 5,644 रुपए का है। वैसे तो इसके जैसा टॉप मिलना थोड़ा मुश्किल है और खास तौर पर इस रंग का, लेकिन अगर आप बड़े गले का थोड़े यूनीक स्टाइल का टॉप लेना चाहें तो रैप टॉप ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में स्टाइलिश लगते हैं और इसमें V नेक लाइन काफी अच्छी आती है। अगर आप ऐसा रैप टॉप खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक करें।
2. प्रियंका की स्कर्ट-
प्रियंका अक्सर मैचिंग को-ऑर्ड्स का सेट पहनती हैं। अपने टॉप का ही मैचिंग स्कर्ट भी प्रियंका ने पहना हुआ था। ये स्कर्ट भी musier paris की है। ये फ्लेयर स्कर्ट है जिसमें मूवमेंट आसानी से होता है। इस प्रोडक्ट का नाम है Jupe Paulette ये 77 यूरो की होती है। यानी भारतीय मुद्रा में 6,037 रुपए की। इस तरह की स्कर्ट लोकल मार्केट में आसानी से मिल जाएगी और ये बहुत स्टाइलिश भी लगती है। अगर इस तरह की स्कर्ट खरीदनी है तो यहां क्लिक कर सकते हैं।
3. प्रियंका के सनग्लासेस
अब बारी आती है महंगे सामान की। प्रियंका को डार्क सनग्लास काफी पसंद हैं और वो हमेशा इसी तरह के सनग्लास में दिखती हैं। फिलहाल जो सनग्लासेस प्रियंका ने पहने हैं वो Vita Fede आईवियर के हैं। ये पीस $295 यानी भारतीय मुद्रा में 20,912 रुपए के हैं। अगर आप इस तरह के सनग्लास खरीदना चाहती हैं तो अपने लिए कैट आई ओवल शेप के ग्लास चुन सकती हैं। ये लगभग हर आउटफिट के साथ जाते हैं। अगर इस तरह के सनग्लास खरीदने हैं तो यहां क्लिक करें।
4. प्रियंका का बैग
प्रियंका चोपड़ा का बैग काफी यूनीक है और उन्हें छोटे बैग्स लेना पसंद है। उनके बैग्स सस्ते नहीं होते और जो फिलहाल प्रियंका ने लिया हुआ है वो भी सस्ता तो बिलकुल नहीं है। प्रियंका का ये बैग frame ब्रांड का है। इसकी कीमत 350 डॉलर है। भारतीय मुद्रा के मुताबिक 24,806 रुपए का है। वैसे तो इतने महंगे बैग लेने का शायद फायदा न हो, लेकिन सस्ते तो खरीद ही सकते हैं। अगर अपने लिए एक नया बैग सेट खरीदना चाहती हैं तो यहां क्लिक करें।
इसे जरूर पढ़ें- फेस्टिव लुक को कंप्लीट करने के लिए ट्राई करें पोटली बैग्स
5. प्रियंका के जूते
प्रियंका चोपड़ा ने Alana Patent Leather Sandals पहने हुए थे। ये सैंडल $210 यानी 14,904 रुपए के थे।
अगर आप भी ऐसी ब्लॉक हील सैंडल लेना चाहती हैं तो यहां क्लिक कर सकती हैं। कुल मिलाकर प्रियंका के लुक की तरह आप खुद को भी स्टाइल कर सकती हैं। अगर स्कर्ट और टॉप पहनना अच्छा लगता है तो ये लुक ट्राई करें और अगर अच्छा लगे तो अपने दोस्तों के साथ भी ये लिंक शेयर करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों