herzindagi
new delhi markets to buy affordable clothes in summer in hindi

गर्मियों के लिए करनी है सस्ती शॉपिंग? नई दिल्ली की इन मार्केट में जाएं

शॉपिंग करते समय बारगेनिंग तो हम सभी करते ही हैं। वहीं इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसी मार्केट्स जहां आपको पॉकेट फ्रेंडली दामों पर कपड़े मिल जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-06-02, 19:43 IST

हम सभी को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम न जाने कितनी ही मार्केट्स के चक्कर भी लगाते हैं। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इसे में अगर कोई चीज अगर पसंद आ जाये तो हम अक्सर उसे खरीदने के लिए मोल-भाव करते हैं और खरीद लेते हैं। वहीं कई बार हमें अपनी मनपसंद चीजें छोड़नी भी पड़ जाती है। 

वैसे तो आपने नई दिल्ली के कई बाजार घूमें होंगे, लेकिन जो बाजार हम आपको दिखाने वाले हैं वहां आपको किसी भी तरह की बारगेनिंग नहीं करनी पड़ेगी और ये काफी पॉकेट फ्रेंडली भी है। साथ ही बताएंगे इन बाजारों से जुड़ी कुछ और बातें।

नांगलोई मार्केट 

nangloi metro station market

यहां आपको किसी शादी या फंक्शन के लिए हैवी से हैवी एथनिक से लेकर नार्मल घर पर पहनने तक के सिम्पल नाइट सूट तक में न जाने कितनी ही अनगिनत वैरायटी मिल जाएगी। बता दें कि इस मार्केट में आपको कम से कम 100 रुपये से कपड़ों की कई वैरायटी मिल जाएगी। 

कैसे पहुंचे यहां?

नांगलोई चौक पर स्थित यह मार्केट काफी भीड़-भाड़ भरी रहती है। यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो का इस्तेमाल कर सकती हैं। यहां के नजदीकी मेट्रो स्टेशन का नाम नांगलोई मेट्रो स्टेशन है।

मार्केट का समय 

वैसे तो यह मार्केट सुबह करीब 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहती है। वहीं अगर आप पूरी मार्केट देखना चाहती हैं तो यहां दिन के समय आ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें : New Delhi : नांगलोई चौक की इस मार्केट से खरीदें सबसे सस्ती और शानदार चीजें

भजनपुरा मार्केट 

bhajanpura market delhi

यह मार्केट रेडीमेड कपड़ों से लेकर मीटर के हिसाब से मिलने फैब्रिक के लिए मशहूर है। इस मार्केट में आपको लगभग 200 रुपये में गर्मियों के लिए टॉप मिल जाएंगे। वहीं अगर आप किसी भी आउटफिट को कस्टमाइज करवाने का सोच रही हैं तो यहां से कपड़ा भी खरीद सकती हैं।

कैसे पहुंचे यहां?

यहां मार्केट लोनी के वजीराबाद में स्थित है और यहां पहुंचने के लिए आप मेट्रो का सहारा ले सकती हैं। यहां का नजदीकी मेट्रो स्टेशन गोकुल पूरी है, जो दिल्ली की पिंक लाइन में स्थित है।

मार्केट का समय 

यमुनापार स्थित की यह मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली रहती हैं।

इसे भी पढ़ें :  Monday Market: करोल बाग में है सबसे सस्‍ता लेडीज मार्केट

तिलक नगर मार्केट 

tilak nagar market new delhi

तिलक नगर के मंगल बाजार में आपको कई तरह के एथनिक और वेस्टर्न वियर मिल जाएंगे। वहीं इनकी करीब 100 रुपये में शुरू ही जाते हैं। बता दें कि यहां मिलने वाले कपड़ों की क्वालिटी भी काफी अच्छी अच्छी होती है और लगभग यहां सभी चीजें आपको लेटेस्ट डिजाइन की ही मिलेंगी। 

कैसे पहुंचे यहां?

वेस्ट दिल्ली की इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप पब्लिक व्हीकल की सहायता ले सकती हैं। इसके अलावा आप मेट्रो की ब्लू लाइन पर मौजूद तिलक नगर स्टेशन से भी जा सकती हैं।

मार्केट का समय 

तिलक नगर की यह मार्केट बुधवार को बंद होती है, लेकिन कुछ दुकानें यहां बुधवार के दिन भी खुली रहती है। वहीं यहां सबसे ज्यादा भीड़ मंगलवार को होती है। बता दें कि यह मार्केट सुबह 10 बजे से लेकर रात 9 बजे तक खुली होती है।

 

 

अगर आपको नई दिल्ली की ये मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।