Kanpur Market: कानपुर की '40 दुकान' मार्केट है फेमस, जानें क्‍या मिलता है यहां औरतों के लिए खास

जानें कानपुर में कहां मिलती हैं महिलाओं के लिए सबसे सस्ती और ट्रेंडी चीजें, पढ़ें ये आर्टिकल।

 

 

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2022-08-31, 17:24 IST
cheap shopping

आज लगभग सभी महिलाओं को शॉपिंग करना बेहद पसंद होता है। इसके लिए वे ढेरों स्ट्रीट मार्केट और मॉल्स में घूमती हैं और चीजें एक्‍सप्‍लोर भी करती हैं। मेकअप से लेकर कपड़ों तक महिलाएं सभी चीजें फैशनेबल लेना पसंद करती हैं, मगर कम पैसों में अच्‍छी शॉपिंग करना ही महिलाओं का लक्ष्य होता है। ऐसे में फैशनेबल चीजें कम दामों में मिल जाएं, तो ये सोने पर सुहागा हो जाता है।

मगर ऐसी मार्केट कम ही होती हैं, जहां अच्छा और सस्ता सामान मिलता है। उत्तर प्रदेश के मशहूर शहर कानपुर में एक ऐसी ही मार्केट है, जिसे 40 दुकान के नाम से जाना जाता है। तो चलिए आज हम आपको कानपुर की इस खास मार्केट के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं, जहां आपको ब्रांडेड मेकअप से लेकर एक से बढ़कर एक डिजाइनर कपड़े भी उचित दामों में मिल जाएगें।

कहां है ये मार्केट

महानगर कानपुर में आपको ये 40 दुकान मार्केट किदवई नगर में मिलेगी। यह मार्केट साउथ कानपुर में है, जो की कानपुर सेंट्रल से 5 km की दूरी पर है। आप यहां आने के लिए बस, टैंपो, ई रिक्शा, ऑटो का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

kanpur cheap market

मार्केट का समय

अमूमन रोज ये मार्केट सुबह 11 बजे से लेकर रात 10 बजे तक खुली रहती है। लेकिन मंगलवार के दिन यह बंद रहती है। आपको बता दें कि इस मार्केट में शॉपिंग करने का सही टाइम शाम 4 से 6 बजे तक रहता है। इस समय आपको कम भीड़ के साथ साथ आराम से मार्केट को एक्सप्लोर करने का समय भी मिलेगा।(भारत के सबसे सस्ते मार्केट)

साथ ही आप इस समय शॉपिंग करते टाइम बार्गेनिंग भी कर सकती हैं। ऐसे तो आप 6 बजे के बाद भी यहां शॉपिंग करने आ सकते हैं,लेकिन मेन रोड पर होने के कारण यहां शाम को बड़े वाहनों के निकलने की वजह से जाम लग जाता है। जिसके कारण आपको शॉपिंग करने मे असुविधा हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें-नवाबों के शहर से कीजिए चिकनकारी के आउटफिट्स की शपिंग, जानें Best Places

cheap market of kanpur

क्या है खास

इस मार्केट में आपको महिलाओं के फैशन से जुड़ी लगभग सभी चीजें मिल जाएंगी। यहां आपको डिजाइनर टॉप, जींस, सलवार- सूट के साथ साथ मेकअप और लेडीज फुटवियर की भी लार्ज वैरायटी देखने को मिलेगी। इस मार्केट में आप स्ट्रीट शॉपिंग के लिए आ सकती हैं। यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर में भी वैरायटी देखने को मिल जाएंगी। इस मार्केट में न की सिर्फ कपड़े बल्कि आपको घर को सजाने के लिए भी काफी चीजें देखने को मिल जाएगी। यहां आपको ट्रेलर की दुकान भी मिलेगी।

आपको बता दें शुरुआत में यहां कुल 40 दुकान थी। जिसकी वजह से इस मार्केट का नाम 40 दुकान पड़ गया ,लेकिन अब यहां 40 से अधिक दुकानें हैं। इसके साथ इस मार्केट से थोड़ी दूर पर एक और मार्केट है। जिसे त्रिवेणी मार्केट के नाम से जाना जाता है। यहां आपको ब्रांडेड कपड़ो के शोरूम मिल जाएंगे।

उम्मीद है कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP