Fri Apr 17, 2026 | Updated 11:01 AM IST
cheap engagement dresses delhi

सिर्फ 2000 रुपये में इंगेजमेंट ड्रेस! दिल्ली के Gandhi Nagar Market की इस गली में मिलेगा सस्ता और शानदार कलेक्शन

Delhi Market: इंगेजमेंट के लिए गाउन खरीदना है और आप अच्‍छी और सस्‍ती मार्केट की तलाश में हैं, तो आपको एक बाद दिल्‍ली की गांधी नगर मार्केट जरूर आना चाहिए। इस मार्केट में आपको अच्‍छे और सस्‍ते विकल्‍प मिल जाएंगे। 
Editorial
Updated:- 2026-04-16, 19:34 IST

Ladies Wear Market In Delhi: जब दिल्‍ली के सस्‍ते बाजारों की बात आती है, तब हमारे जहन में चांदनी चौक और सदर बाजार का नाम ही आता है, मगर बहुत कम लोगों को ही पता है कि दिल्‍ली में गांधी नगर मार्केट भी है, जो इन दोनों मार्केट से भी कहीं ज्‍यादा सस्‍ता है। जो लोग इस मार्केट के बारे में जानते हैं भी हैं, तो उन्‍हें यह नहीं पता है कि शादी की सबसे अच्‍छी शॉपिंग इस मार्केट से की जा सकती है, क्‍योंकि यह सस्‍ता होने के साथ-साथ ट्रेंडी आइटम्‍स से भरा हुआ है। इस मार्केट में आपको लेडीजवियर का बहुत अच्‍छा कलेक्‍शन मिलेगा। यह मार्केट बहुत बड़ा है और यहां हर गली में अलग चीज का अलग मार्केट लगता है। यहां आपको वैसे तो हर सामान अन्‍य मार्केट की अपेक्षा आधे दाम पर मिलेगा, मगर सबसे सस्‍ती यहां लेडीज ड्रेसेस मिलती हैं। अगर हाल फिलहाल में आपकी इंगेजमेंट है, तो किसी और मार्केट की जगह आपको इस मार्केट में आना चाहिए। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गांधी नगर मार्केट की किस गली में आपको बेस्‍ट इंगेजमेंट ड्रेसेस मिलेंगी।

कहां है गांधी नगर मार्केट ?

गांधी नगर मार्केट ईस्‍ट दिल्‍ली में है और यह दिल्‍ली की बड़ी मार्केट्स में से एक है। इस मार्केट के अंदर और भी कई मार्केट्स हैं, जहां आपको अलग-अलग सामान मिलेगा। यह मार्केट कपड़े और अन्‍य सामान की थोक मार्केट है। इसलिए इस मार्केट में आपको बड़े-बड़े शोरूम्‍स की जगह छोटी-छोटी शॉप्‍स और गोडाउन मिलेंगे। जहां से आप थोक में भी ड्रेसेस ले सकती हैं और अगर आपको सिंगल ड्रेस चहिए, तो वह भी किसी-किसी दुकान में आपको मिल जाएगी। यहां आप थोड़ा बहुत मोल-भाव करके अपने पसंद की ड्रेस खरीद सकती हैं।

gandhi nagar market delhi

गांधी नगर मार्केट की किस गली में हैं लेडीजवियर शोरूम्‍स?

गांधी नगर मार्केट में आपको इंडियन और वेस्‍टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स मिल जाएंगे, मगर लेडीजवियर के लिए यहां अलग से कुछ गलियां जहां आपको दर्जन भर से भी ज्‍यादा दुकाने और शोरूम मिल जाएंगे, जहां से आप अपनी पसंद की ड्रेस खरीद सकती हैं। यहां आपको साड़ी, लहंगे, सलवार सूट, शरारा कुर्ता के साथ-साथ हैवी एंगेजमेंट गाउंस भी मिलेंगे। आपको अच्‍छे से अच्‍छा गाउन 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक में मिल जाएगा। यहां सिंपल से लेकर हैवी तक में गाउंस की इतनी सारी रेंज मौजूद हैं, जिन्‍हें देखकर आप कन्‍फ्यूज ही हो जाएंगी कि कौन सा गाउन किस ओकेजन के लिए खरीदें। आप गांधी नगर की गली नंबर 12 जिसे शांती मोहल्‍ला कहा जाता है और देवलोक गली जा सकती हैं। यहां पर आपको यह दुकाने मिल जाएंगी, जहां से आप सस्‍ते में अच्‍छी शॉपिंग कर सकती हैं।

गांधी नगर मार्केट कब जाएं?

गांधी नगर मार्केट हफ्ते में हर दिन खुला रहता है। मगर यहां पर सैटर डे और संड को जाना थोड़ा अवॉइड करें, क्‍योंकि यहां बहुत ज्‍यादा भीड़ होती है और खरीदारी भी आराम से नहीं हो पाती है। वहीं यह मार्केट सुबह 11 बजे तक खुलती है। कुछ दुकाने 10 बजे तक भी खुल जाती हैं, मगर मार्केट के बंद होने का टाइम फिक्‍स है। यह मार्केट रोजाना रात 8 बजे तक बंद हो जाती है। इस मार्केट में आने का बेस्‍ट टाइम दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक का है। इस दौरान आप मार्केट को अच्‍छी तरह से एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Haryana Best Shopping Market: हरियाणा का ये फेमस मार्केट कपड़ों की खरीदारी के लिए है बेस्ट, सस्ते में झोलाभर के होगी शॉपिंग

ladies wear market in delhi

गांधी नगर मार्केट कैसे जाएं?

यहां आना बहुत ही आसान है। अगर आप मेट्रो से आ रही हैं, तो आपको शहादरा के मेट्रो स्‍टेशन पर उतरना होगा। वहां से आप 10 रुपये का ई-रिक्‍शा कर सकती हैं। वहीं अगर आप अपनी गाड़ी से यहां आ रही हैं, तो आप लक्ष्‍मीनगर के रास्‍ते यहां आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Pathankot Famous Market Shopping: सस्ते कपड़ों की खरीदारी के लिए बेस्ट है पठानकोट का ये मार्केट, कम बजट में होगी शॉपिंग

तो अगर आपकी इंगेजमेंट हो रही है, तो आपको एक बार इस मार्केट में आकर शॉपिंग जरूर करनी चाहिए। खासतौर पर अगर आप इंगेजमेंट के लिए गाउन खरीदने का सोच रही हैं, तो यह मार्केट आपके लिए बेस्‍ट होगी। यह जानकारी आपको अच्‍छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।