
पार्टी में खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए जब भी कुछ हमें कहीं जाना होता है, तो सबसे अलग और ट्रेंडी कपड़ों को सर्च करते हैं, ताकि लुक अच्छा नजर आए। इस बार आप रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी में स्टाइल करने के लिए गाउन के अलग-अलग डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं, जिसे वियर करके आपका लुक अच्छा नजर आएगा। आइए बताते हैं किस तरह के गाउन आप स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आप खूबसूरत नजर आएं।
स्टाइलिश लुक के लिए आप ब्लू कलर का गाउन स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के गाउन पहनने के बाद काफी खूबसूरत लगते हैं। साथ ही इससे पार्टी लुक अट्रैक्टिव नजर आता है। इस तरह के गाउन को आप साटन फैब्रिक में प्लेन डिजाइन में खरीद सकती हैं, ताकि इसे पहनने के बाद आप अच्छी लगें। मार्केट में आपको इस तरह के गाउन आसानी से मिल जाएंगे, जो स्टाइल करने पर सुंदर नजर आएंगे।

रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी लुक को क्रिएट करने के लिए आप रेड कलर ऑफ शोल्डर गाउन को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के गाउन पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। साथ ही इससे लुक भी स्टाइलिश नजर आता है। इसमें आपको थाई हाई स्लिट कट का डिजाइन मिलेगा। इससे यह और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। आप इसे अपनी पसंद के कलर के हिसाब से खरीद सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कॉकटेल पार्टी में स्टाइल करें हंसिका के ग्लैमरस साड़ी लुक्स, आप भी लें इंस्पिरेशन
अगर आपको बॉल गाउन पसंद है, तो तस्वीर में नजर आने वाले गाउन डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के गाउन पार्टी लुक के लिए परफेक्ट होते हैं। इसमें सीक्वेंस वर्क वाले फैब्रिक का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि ये नाइट में होने वाली पार्टी में अच्छा लगे। आप भी इसे खरीदकर या डिजाइन कराकर वियर कर सकती हैं। इसके साथ फैशन ज्वेलरी भी स्टाइल कर सकती हैं, जिससे यह पूरा लुक अलग नजर आए।

यह भी पढ़ें- कॉकटेल पार्टी में स्टाइल करें ये 5 ड्रेसेस, देखें डिजाइंस
इस बार रिसेप्शन या कॉकटेल पार्टी में स्टाइल करने के लिए आप इन गाउन डिजाइंस को ट्राई करें, जिसे वियर करके आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा। साथ ही आप सबसे अलग नजर आएंगी। इस तरह के गाउन डिजाइंस को आप मार्केट से जाकर रेडीमेड डिजाइन में खरीद सकती हैं या कपड़ा लेकर अपने टेलर या डिजाइनर से तैयार करा सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- Myntra/ bebe, JC Mode
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।