herzindagi
winter shopping places in delhi

सर्दियों की जरूरत की चीजें खरीदने के लिए इन मार्केट्स को करें एक्सप्लोर

वूलेन कुर्ती से लेकर पश्मीना शॉल तक की शॉपिंग के लिए आपको दिल्ली की इन मार्केट्स को एक्सप्लोर करना चाहिए।
Editorial
Updated:- 2023-01-25, 13:34 IST

दिल्ली की ठंड ने सभी को परेशान कर रखा है। इस समय अपने बॉडी को कवर करके रखना बेहद जरूरी है। अन्यथा ठंड लग जाएगी और फिर जो होगा वह हम सभी जानते हैं। सर्दी के लिए कुछ तरह के कपड़ों का होना आवश्यक है। इनमें जैकेट, शॉल और स्वेटर आदि। ठंड से बचने और स्टाइलिश दिखने के लिए आप कुछ चीजों की शॉपिंग करती होंगी? क्या आप दिल्ली में रहती हैं?

कोट और स्वेटर खरीदें

where to buy jacket and sweaterसर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए वॉर्डरोब में सुंदर-सुंदर स्वेटर और जैकेट होने ही चाहिए। आपको इसके लिए मॉल जाकर शॉपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि दिल्ली की ऐसी कई मार्केट्स हैं जहां आपको विंटर एक्सेसरीज का लेटेस्ट कलेक्शन मिल जाएगा।

अगर आपको वुलेन में लेटेस्ट कलेक्शन चाहिए तो आप दिल्ली की एक नहीं कई मार्केट्स एक्सप्लोर कर सकती हैं। इनमें सरोजिनी, कमला और लाजपत नगर मार्केट शामिल हैं। इन मार्केट्स में आपको 100 रूपये में स्वेटर और 200 रूपये में लॉन्ग कोट मिल जाएंगे। अब आप खुद सोचिए भला इससे अच्छी डील आपको कहां ही मिलेगी।

केवल कोट ही नहीं शॉल, स्टॉल और सॉक्स भी आप यहीं से खरीद सकती हैं। इन तीनों मार्केट्स में सबसे सस्ता सामान सरोजिनी नगर में मिलता है। यहां आपको 50 रूपये में भी कपड़े मिल जाएंगे।

वूलन कुर्ती के लिए बेस्ट है ये मार्केट

woolen kurti shopping placeसर्दी हो या गर्मी कुर्तियां हमेशा पहनी जाती हैं। हालांकि, सीजन के हिसाब से फैब्रिक बदल जाते हैं। सर्दियों में ज्यादातर वूलन कुर्तियां ही पहनी जाती हैं ताकि ठंड न लगे। वूलन कुर्तियों के लिए आप उत्तम नगर वेस्ट कीआर्य समाज मार्केट जा सकती हैं। यह मार्केट एथनिक वियर का हब है। यहां आपको 200 रूपये में कुर्ती मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली की इन मार्केट से खरीदें 300-400 रुपये में कुर्तियां

फुटवियर के लिए मार्केट

where to buy footwear ()ऐसा कहा जाता है कि ठंड से बचने के लिए पैर और सिर को कवर जरूर करना चाहिए। पैरों से ही ठंड शरीर में लगती है। पैरों के लिए जूते और चप्पल बनाए गए हैं। ठंड में सबसे ज्यादा बूट्स पहने जाते हैं। बूट्स कई टाइप और स्टाइल में आते हैं। अगर आप ऐसे बूट्स खरीदना चाहती हैं जो लंबे समय तक चले तो आपको चोर बाजार जाना चाहिए। इस बाजार में लेदर का सबसे अच्छा सामान मिलता है। खास बात यह है कि कीमत भी काफी सही है।

इसे भी पढ़ें:दिल्ली के इन मार्केट में 100 रुपये में मिल सकते हैं फुटवियर, करें एक्सप्लोर

ये मार्केट भी हैं फेमस

  • दिल्ली में कई होलसेल मार्केट हैं। अगर आपको थोक में वूलन कुर्तियां खरीदनी हैं तो गांधीनगर मार्केट जाएं।
  • आप पहाड़गंज मार्केट से भी सर्दियों का सारा सामान खरीद सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। I

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।