ताज का खूबसूरत नजारा देखने के लिए कई सारे लोग आगरा जाते हैं। कुछ लोग वहां की आसपास की चीजों को एक्सप्लोर करके चले जाते हैं, तो वहीं कुछ ऐसे होते हैं जो ऐसे बाजार को सर्च करते हैं, जहां से वो कम पैसों में अच्छी शॉपिंग कर सके। ऐसा इसलिए क्योंकि वापस जाकर खास लोगों को कुछ गिफ्ट भी देना पड़ता है। इसके लिए आप आगरा के आर्टिकल में बताए हुए मार्केट को शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको हर तरह के डिजाइन वाले कपड़े मिल जाएंगे। जिन्हें आप गिफ्ट करने के लिए भी खरीद सकते हैं।
आगरा का सुभाष बाजार
सुभाष बाजार आगरा का सबसे फेसम मार्केट में से एक है। यह मार्केट आगरा के किले के पास जामा मस्जिग के पास मौजूद हलवाई गली में लगता है। यहां पर आपको हर एक फैब्रिक और वैरायटी के कपड़े मिल जाएंगे। आप यहां से लेटेस्ट डिजाइन की साड़ी की भी शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही, रेडीमेड कपड़े भी खरीद सकती हैं। यहां पर आपको सिल्क से लेकर कॉटन फैब्रिक के हर डिजाइन और पैटर्न मिल जाएंगे। इस मार्केट में आप ऑटो से पहुंच सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात को 9 बजे बंद हो जाती है। मंगलवार को यह पूरा मार्केट बंद रहता है।
किनारी बाजार से करें शॉपिंग
आगरा में सबसे पुराना किनारी बाजार है। यह बाजार आगरा की जामा मस्जिद के पास लगता है। पुराना होने की वजह से यहां पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां पर ज्यादातर दुकानें थोक की हैं। लेकिन आप यहां से एक कपड़े की भी शॉपिंग कर सकती हैं। आप यहां से सूट, साड़ी, टॉप की शॉपिंग कर सकती हैं। साथ ही आप चाहें तो दुपट्टे की भी शॉपिंग कर सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11 बजे खुलती है और रात को 9 बजे बंद होती है।
इसे भी पढ़ें: Mere Sheher Ka Jalwa: दिल्ली के इस बाजार से सस्ते में खरीदें लेटेस्ट डिजाइन के कपड़े, जानें कैसे पहुंचे
आगरा का सदर बाजार
दिल्ली की तरह आगरा में भी सदर बाजार लगता है। लेकिन यहां पर आपको कपड़े थोक में नहीं मिलते हैं। यहां से आप हैंडमेड, थ्रेड वर्क और लेटेस्ट डिजाइन वाले कपड़ों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां पर सूट की अच्छी कलेक्शन मिलती है। जिसे आप वियर करके अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं। यह मार्केट सुबह 11:30 से शाम 6 बजे तक खुली रहती है।
इसे भी पढ़ें: बचाना चाहती हैं शॉपिंग करते समय पैसे? तो बारगेनिंग करने की इन टिप्स को रखें याद
इन बातों का रखें ध्यान
जब भी आप बाजार में शॉपिंग करने जाएं तो अपने साथ एक्सट्रा बैग को कैरी जरूर करें।
- अपने साथ कैश ज्यादा कैरी न करें।
- शॉपिंग बैग में पानी की बोतल और जरूरी सामान जरूरी रखें।
- कपड़ों को खरीदते समय फैब्रिक का ध्यान रखें, ताकि आपको शॉपिंग करते समय दिक्कत न हो।
- इस बार दिल्ली-नोएडा नहीं आगरा से शॉपिंग करें। यहां पर भी आपको अच्छे और सस्ते कपड़े मिल जाएंगे। जिन्हें आप वापस जाकर अपने खास लोगों को गिफ्ट भी कर सकती हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों