
मेकअप करना हम सभी को पसंद होता है, लेकिन इसके लिए आपको लोकल नहीं बल्कि ब्रांडेड प्रोडक्ट्स को ही चुनना चाहिए। मार्केट में मिलने वाले इतने महंगे प्रोडक्ट्स हर कोई नहीं खरीद सकता है। वहीं सस्ती चीजें खरीदना हर कोई चाहता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेकअप के कुछ प्रोडक्ट्स जो आपको मात्र 100 रुपये में आसानी से मिल जाएंगे। साथ ही बताएंगे इनसे जुड़े कुछ खास मेकअप हैक्स।

मेकअप में कंसीलर का रोल अहम होता है। कंसीलर के लिए आप Insight Cosmetics Concealer खरीद सकती हैं। इसमें आपको इंडियन स्किन टोन के हिसाब से अपना पसंदीदा शेड आसानी से मिल जाएंगे। यह आपको डिस्काउंट के बाद लगभग 100 रुपये में मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: चेहरे की इन जगहों पर करें हाइलाइटर का इस्तेमाल

लिपस्टिक के लिए आपको 100 रुपये से भी कम में Elle 18 बब्रांड की Color Pops Matte Lipstick मिल जाएगी। इसमें आपको कई सारे और हर स्किन टोन के हिसाब से कई कलर्स आसानी से मिल जाएंगे।

स्किन टोन और लुक के हिसाब से मार्केट में कई ब्लश आसानी से मिल जाएंगे। इसके लिए आप Insight Cosmetics Blusher को चुन सकती हैं। बता दें कि यह ब्लश आपको लगभग 80 रुपये में मिल जाएगा।

वहीं आपको केवल 70 से 80 रुपये में Miss Claire Goth Chrome Eyeshadow में कई शेड्स आसानी से मिल जाएंगे। इसमें आपको 8 शेड्स मिल जाएंगे। बता दें कि यह एक शिमर आई शैडो हैं। इसमें आपको काफी बोल्ड कलर्स के आई शैडो मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: आई मेकअप के लिए इस्तेमाल करें टिंटेड प्राइमर, दिखेंगी बेहद खूबसूरत
आंखों को आकर्षक लुक देने के लिए आई मेकअप बेहद जरूरी होता है। Miss Claire ब्रांड में आपको आसानी से 100 रुपये से भी कम में वॉटरप्रूफ में काजल और सॉफ्ट ग्लाइड होने वाला काजल आसानी से मिल जाएगा।
अगर आपको 100 रुपये में मिलने वाले मेकअप के ये ब्रांडेड प्रोडक्ट्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Nykaa
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।