ईद के मौके पर सस्ती चीजें खरीदने के लिए मुंबई की इन मार्केट्स में जाएं

सस्ती शॉपिंग करने के लिए आपको सबसे पहले मार्केट के बारे में रीसर्च करनी चाहिए और फिर वहां जाकर शॉपिंग करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अपने काफी पैसे बचा पाएंगी।

 
affordable markets in mumbai for eid shopping in  hindi

शॉपिंग करना हम सभी पसंद करते हैं और जब बात किसी खास मौके की हो तो लिस्ट कुछ ज्यादा ही लंबी हो जाती है। खास मौके की बात करें तो ईद का त्यौहार आने वाला है और इस दिन के लिए हम अक्सर अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई तरीके से स्टाइलिंग करते हैं।

अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए कई चीजें आपको बाजार में मिल जाएंगी, लेकिन हम अक्सर सस्ती चीजें खरीदना ही पसंद करते हैं। मुंबई एक फैशन हब है। इस बात को तो हम सभी जानते ही होंगे। ऐसे में हम आपको बताने वाले हैं मुंबई की कुछ ऐसी मार्केट्स के बारे में जहां से आप कम से कम दामों में ढेर सारी चीजें आसानी से खरीद सकती हैं और अपने लुक को स्टाइलिश बना सकती हैं। साथ ही बताएंगे इन मार्केट्स से जुड़ी कुछ रोचक बातें।

हिल रोड मार्केट

hill road market

मुंबई के इस मार्केट को दिल्ली का सरोजिनी नगर भी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह मार्केट बेहद सस्ता है और आपको यहां कम दामों में न जाने कितनी ही चीजें आसानी से मिल जाएंगी। यहां आपको वेस्टर्न से लेकर इंडियन वियर में भी वैरायटी देखने को मिल जाएगी। इस मार्केट में न की सिर्फ कपड़े बल्कि आपको घर को सजाने के लिए भी काफी चीजें देखने को मिल जाएगी।

कैसे पहुंचे यहां?

इस मार्केट में शॉपिंग करने के लिए कोशिश करें कि आप लोकल ट्रेन का इस्तेमाल करें। यहां का नजदीकी स्टेशन बांद्रा है।

मार्केट का समय?

वैसे तो ये मार्केट हफ्ते के सातों दिन खुली होती है, लेकिन यहां मौजूद कई दुकानें सोमवार या फिर वीरवार को बंद होती है।

इसे भी पढ़ें :एक से बढ़कर एक डिजाइन वाली साड़ी मिलेगी मुंबई की इस मार्केट में

फैशन स्ट्रीट

fashion street

यह मार्केट कॉलेज के काफी पास है। इसलिए आपको यहां ज्यादातर कॉलेज गर्ल्स ही शॉपिंग करती नजर आएंगी। वहीं इस मार्केट में आपको कपड़ों से लेकर जूतों तक में अनगिनत वैरायटी की चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिनके दाम भी आपको काफी पॉकेट फ्रेंडली देखने को मिलेंगे।

कैसे पहुंचे यहां?

इस मार्केट में पहुंचने के लिए आप ट्रेन का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह मार्केट सी.एस.टी स्टेशन या चर्चगेट स्टेशन से पैदल की दूरी पर मौजूद है। आप चाहे तो यहां पहुंचने के लिए अपने प्राइवेट व्हीकल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मार्केट का समय?

मुंबई की यह मार्केट सुबह करीब 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली ही रहती हैं। इस दौरान कभी भी यहां आकर आप यहां शॉपिंग कर सकती हैं।इसे भी पढ़ें :मुंबई की इस मार्केट से खरीदें सस्ती से सस्ती चीजें

दादर मार्केट

dadar market

सस्ते दामों पर ट्रेडिशनल आउटफिट खरीदने के लिए यह मार्केट बेस्ट है। वहीं मुंबई की इस मार्केट में आपको केवल फैब्रिक भी मिल जाएंगे। साथ ही यहां कई टेलर भी आपको नजर आ जाएंगे। बता दें कि यह खास कपड़ों की ही मार्केट है।

कैसे पहुंचे यहां?

यहां के नजदीकी लोकल ट्रेन के स्टेशन का नाम दादर है। ट्रैफिक से बचना चाहती हैं तो आप लोकल ट्रेन की मदद से यहां पहुंच सकती हैं।

मार्केट का समय?

मुंबई की यह मार्केट सोमवार के दिन बंद रहती है। वैसे तो यह मार्केट सुबह करीब 11 बजे से लेकर रात 8 बजे तक खुली रहती है, लेकिन भीड़-भाड़ से बचने के लिए आप दिन के समय यहां आए।

अगर आपको ईद की शॉपिंग के लिए मुंबई की ये मार्केट्स पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP