'नजरिया बदलो, नजारा बदलेगा' ये स्लोगन है मुंबई स्थित एक ऐसे कैफे का, जिसने पिछले कुछ सालों में अपना एक अलग नाम और पहचान बनाई है। LGBTQIA+ समुदाय के लोग आज भी अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। ऐसे में यह कैफे उन लोगों के लिए एक सेफ हेवन की तरह हैं। मुंबई के अंधेरी में खुला यह कैफे अपनी क्वर्की और वाइब्रेंट वाइब के लिए बहुत लोकप्रिय है।
इस कैफे का नाम है 'बम्बई नजरिया' और अपने नाम की तरह यह बाकी कैफे और रेस्तरां से एकदम अलग है। इस कैफे को शुरू करने के पीछे हाथ है डिएगो मिरांडा का और इसका चलाने वाले लोग ट्रांसजेंडर कम्युनिटी से ताल्लुक रखते हैं।
आज हमारी सीरीज 'मेरे शहर का जलवा' में आइए इस रेस्तरां की खासियत, वाइब, इंटीरियर और खाने के बारे में बात करें। साथ ही जानें कि यदि आप अगली यात्रा मुंबई के करते हैं, जो इस कैफे में जाकर आपको कौन-सी चीजें उनके मेन्यू से एक्सप्लोर करनी चाहिए।
एक मीडिया ग्रुप को दिए इंटरव्यू में डिएगो ने बताया था कि इस कैफे का सपना उनके पिता ने देखा था। वह चाहते थे कि ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लिए कुछ काम करें। उनके बाद इस सपने को पूरा करने का लक्ष्य डिएगो ने उठाया और अपने पार्टनर के साथ मिलकर यह कैफे खोला। कैफे का स्लोगन बड़ा सरल है कि आप नजरिया बदलेंगे, तो जाहिर है कि नजारा अपने आप बदलेगा। इतना ही नहीं, एक बार कैफे में एंटर करते ही खूबसूरत नजारे आपको वैसे ही देखने को मिलेंगे।
इसे भी पढ़ें: प्राइड मंथ में दोस्तों के साथ मुंबई के इन कैफे में जरूर जाएं
मीडिया ग्रुप को दिए गए अपने इंटरव्यू में डिएगो ने कैफे के नाम के पीछे का कारण भी बताया। उन्होंने बताया था कि इस कैफे का नाम बम्बई इसलिए पड़ा क्योंकि वह ओल्ड बॉम्बे की फील को इवोक करना चाहते थे। इसके साथ वह चाहते थे कि लोग अपना नजरिया भी बदलें।
कैफे का इंटीरियर बेहद खूबसूरत और वाइब्रेंट है। अगर आपका मूड थोड़ा सा भी लो है, तो इस कैफे में जाकर चाय की चुस्की (चाय बनाने का सही तरीका) लेने से ही आपका मूड फ्रेश हो जाएगा। कैफे में काफी मजेदार और मीनिंगफुल कोट्स भी लगे हैं। मुंबई में रहकर फिल्मी डायलॉग्स और सीन्स से वास्ता नहीं हुआ, तो खाक मुंबई गए! बस इसी तरह कई फिल्मों के पोस्टर कैफे को फिल्मी बनाते हैं। एक घर को कैफे में तब्दील किया गया है और इसमें 3 सीटिंग एरिया है। एस्थेटिक, क्वर्की और वाइब्रेंट थीम का परफेक्ट मिक्स यह कैफे है।
इस प्यारे से कैफे में ईरानी बन मस्का से लेकर आपको मुंबई की स्पेशल पाव भाजी और कीमा पाव भी मिलेगा। वेज, एग और नॉन वेज खाने वालों के लिए काफी ऑप्शन हैं। इनके मेन्यू में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है एक स्पेशल तरह की चाय जिसे पिंक टी कहते हैं। फ्रेंच क्रॉसॉन (Croissant) पसंद है, तो वो भी ट्राई करके देखें। ये सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली डिशेज में से एक है। अगर आप इस जगह को एक्सप्लोर करें, तो यहां फ्रेंच पेस्ट्री (पुडिंग का इतिहास) के साथ-साथ पाव भाजी, कीमा पाव, कश्मीरी पिंक चाय और बॉम्बे चीज सैंडविच का मजा लेना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: अगर आप पारसी खाने के हैं शौकीन तो मुंबई के इन 5 विंटेज कैफे में जरूर जाएं
पिछले साल शुरू हुए इस कैफे ने लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। यह कैफे सिर्फ ट्रांसजेंडर और नॉन बाइनरी लोगों को नौकरी देकर उन्हें वो हक दे रहा है, जो उनका अधिकार है।
आपको इस कैफे के बारे में जानकर कैसे लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हमें उम्मीद है इस कैफे के बारे में जानकर आपको अच्छा लगा होगा। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Instagram@bambainazariya
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।