herzindagi
list of vintage parsi cafe mumbai

अगर आप पारसी खाने के हैं शौकीन तो मुंबई के इन 5 विंटेज कैफे में जरूर जाएं

अगर आपको पारसी खाना खाने का शौक है तो मुंबई के इन विंटेज कैफे में जरूर जाएं। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये कैफे। 
Editorial
Updated:- 2022-04-03, 15:44 IST

सपनों के शहर महानगरी मुंबई में आपको हर चीज मिलेगी। यह शहर विविधताओं को समेटे हुए है। यहां आपको अच्छे कपड़े से लेकर खाने तक की कई चीजें मिल जाएंगी। लेकिन अगर आप मुंबई में हैं और आपको पारसी खाना खाने का शौक है तो आपको मुंबई के इन विंटेज कैफे में जाना चाहिए। ये कैफे आपको पारसी खाने की डिफरेंट वैरायटी सर्व करेंगे। आप इन कैफे में जाकर पारसी खाने का असली मजा ले सकते हैं। इसलिए इस बार अपनी लिस्ट में इन कैफे को जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं कौन-से हैं ये कैफे।

यजदानी बेकरी

yazdani bakery mumbai

अगर आप असली बन मस्का का लुफ्त उठाना चाहते हैं तो आपको मुबंई के यजदानी बेकरी जरूर जाना चाहिए। यह बेकरी 67 साल पुरानी है और फोर्ट एरिया में स्थित है। इस बेकरी का इंटीरियर डिजाइन देख आपको 50 के दशक की याद आएगी। यहां आपको बेस्ट पारसी ब्रेड खाने को भी मिलेगी। यहां सिर्फ आपको बन मस्का ही नहीं बल्कि टेस्टी केक और मफिन भी खाने को मिलेंगे। यह बेकरी अपने स्वाद और इंटीरियर डिजाइन के लिए काफी मशहूर है।

ससानि अनबोलंगेरि

mumbai best parsi cafe

ये विंटेज कैफे ग्रांट ईस्‍ट रोड़ पर स्थित है। इस कैफे में लोग दूर-दूर से बन मस्का खाने के लिए आते हैं। लेकिन आपको सिर्फ बन मस्का ही नहीं बल्कि इस कैफे का सबसे मशहूर मावा केक भी टेस्ट करना चाहिए। इस कैफ का सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि इंटीरियर डिजाइन भी आपका मनमोह लेगा। क्योंकि इस कैफे को 90 के दशक में बनाया गया था इसलिए यहां आपको पुराने जमाने के कई एंटीक पीस देखने को मिलेंगे। साथ ही इस कैफे में मार्बल की फ्लोरिंग के साथ वुडन फिटिंग हुई है। जो इस कैफे की सुंदरता में चार चांद लगा देते हैं। इसलिए इस बार अपनी फूड बकेट लिस्ट में इस कैफे को जरूर शामिल करें।

कैफे एक्सेल सिओर

 best mumbai parsi cafe

अगर आप कटलेट खाने के शौकीन हैं तो आपको एक बार इस कैफे में जरूर जाना चाहिए। यह कैफे फोर्ट एरिया में स्थित है। हालांकि, इस कैफे का इंटीरियर डिजाइन इतना खास नहीं है। लेकिन अगर आप बेहतरीन चीजें खाने का शौक रखते हैं तो आपके लिए ये कैफे बेस्ट रहेगा। यहां आप अलग-अलग टाइप के कटलेट भी खा सकते हैं। साथ ही यहां के कुछ मशहूर डिश में कीमा पाव और धनसक शामिल है। सिर्फ इतना ही नहीं इसके अलावा आपको इस कैफे में पारसी खाने की डिफरेंट वैरायटी भी मिल जाएगी।

इसे भी पढ़ें:मुंबई की इन 4 फेमस खाने-पीने की जगहों में जाकर हो सकती है निराशा

जिम्मी बॉय

jimmy boy cafe mumbai

ये पारसी विंटेजकैफेआपको बेहद पसंद आएगा। इस कैफे की क्राफ्टी डेकोरेशन आपका मनमोह लेगी। अगर आप एक बार इस कैफे में चले जाएंगे तो आपका मन यहां से वापस आने का नहीं करेगा। सिर्फ डेकोरेशन ही नहीं इस पारसी कैफे की खासियत यहां का स्वादिष्ट खाना भी है। इस कैफे में लोगों की भीड़ लगी रहती है। यहां आपको चिकन फरचा, सासनी, मच्छी , मटन बेरी पुलाव खाने को मिलेगा। (साउथ दिल्ली बेस्ट आउटडोर रेस्तरां)

इसे भी पढ़ें:मिनियन क्लब से लेकर हॉगवर्ट्स तक, जानिए दिल्ली के शानदार Themed कैफेज के बारे में

लियोपोल्ड कैफे

leopold cafe mumbai

अगर आप असली पारसी चाय का आनंद उठाना चाहते हैं तो आपको लियोपोल्ड कैफे जाना चाहिए। यह कैफे मुंबई में पारसी चाय के लिए सबसे ज्यादा मशहूर है। सिर्फ पारसी चायही नहीं आप यहां का फेमस ब्रेड बटर भी खा सकते हैं। इसलिए इस बार लियोपोल्ड कैफे को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें। (पारसी अकुरी रेसिपी जानें)

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।