herzindagi
street food ideas

गुड़गांव में स्ट्रीट फूड का लेना है मजा तो इन अड्डों को जरूर करें एक्सप्लोर

गुड़गांव&nbsp;में आप भी लेना चाहते हैं स्ट्रीट फूड का मजा, तो इन जगहों पर जरुर जाएं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-22, 13:01 IST

गुड़गांव को मिलेनियम सिटी कहा जाता है। ऐसे में यहां घूमने शॉपिंग करने के लिए कई सारी जगह हैं लेकिन क्या आप गुड़गांव के फेमस स्ट्रीट फूड के बारें में जानते हैं, अगर नहीं तो ये आर्टिकल आपके लिए है। चलिए जानें गुड़गांव की कुछ फेमस स्ट्रीट फूड के बारें में।

बॉम्बे बेस्ट पाव भाजी

गुड़गांव शहर के सेक्टर-4 में सालों से 'Bombay Best Paav Bhaji' वाले ने हजारों लोगों का दिल जीत रखा हैं। ग्राहक की मानें तो रेस्टोरेंट से भी ज्यादा स्वादिष्ट है यहां का पाव भाजी। गुड़गांव के अलग- अलग जगहों से लोग यहां आते है और पाव भाजी का आनंद उठाते हैं। इसके किमत की बात करें तो ये सिर्फ 100 रुपये में मिलता है।

इसे भी पढ़ें-भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?

street fish

पप्पू फिश कॉर्नर

पप्पू फिश कॉर्नर को अपना ठेला लगाते हुए 30 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है। पप्पू मच्छी वाला पहले एक रेहड़ी पर Fish Serve किया करता था, लेकिन अब इसने दुकान भाड़े पर ले लिया हैं। सुरमई Fish के लिए गुड़गांव की यह सबसे पसंदीदा जगह माना जाता है। इसके सामने बड़े- बड़े रेस्टोरेंट भी फेल हैं। आस- पास को लोगों का कहना है कि पप्पू सर्दी में इतना कमा लेता हैं कि गर्मी में इसे काम करने की जरुरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें-Weekend Special: नोएडा की इन जगहों पर उठाएं चाइनीज स्ट्रीट फूड का लुत्फ

ram laddu

राम लड्डू

सुनने में आपको ऐसा लग रहा होगा कि यह कोई लड्डू हैं। बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं हैं। गुडगांव के फेज 3 में राम लड्डू मिलता है। यह गर्म- गर्म राम लड्डू कोमीठी खट्टी चटनी के साथ दिया जाता है। यह खाने में टेस्टी होने के साथ ही काफी ज्यादा स्वादिष्ट भी होते हैं।। इन लड्डू को मूंग दाल या चना दाल से बनाया जाता है, फिर इन्हें बेसन में भिगोकर तेल में तला जाता है। इसकी कीमत 60 रुपये प्लेट है।

गुडगांव के आलू चाट

गुडगांव के आलू चाट का जितनी तारीफ करें उतना कम है। यहां के आलू चाट की खास बात ये हैं कि यहां चाट को फलों से सजाया जाता है और फिर सर्व किया जाता है। आपको इस स्वादिष्ट आलू चाट खाने गुडगांव फेज-2 में आना होगा। यहां के चार्ट पवाइट पर ठंड से लेकर गर्मी में भी भीड़ देखने को मिलती हैं। यह सिर्फ 30 रुपये प्लेट मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।