साल 2021 खत्म हो गया है, तो ऐसे में लोग आने वाले साल की तैयारियां में लग गए हैं। लोगों ने अपनी डाइट को लेकर, अपने करियर को लेकर प्लानिंग करना शुरू कर दी है। लेकिन इस वक्त लोगों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी चीज है, वो हेल्थ है। क्योंकि इस वक्त सभी लोग एक वैश्विक महामारी से जूझ रहे हैं। कई लोग अपनी खराब स्वास्थ्य और कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। तो ऐसे में लोग आने वाले साल में अपनी हेल्थ और हेल्दी फूड को लेकर खास ध्यान देने वाले हैं।
क्योंकि इस साल कोरोना महामारी का प्रभाव थोड़ा कम हो गया था। इसके बाद लोगों ने अपनी डाइट को लेकर थोड़ी लापरवाही बरतना शुरू कर दी थी। लेकिन एक बार फिर वैश्विक महामारी को देखते हुए ज्यादातर लोग शुद्ध और हेल्दी फूड पसंद करने वाले हैं। इस विषय को लेकर शेफ एहसान नागपाल कहते हैं कि फूड ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है और लोग नई डिशेज ट्राई करते हैं, आने वाले साल में लोग वेज डिशेज ज्यादा पसंद करने वाले हैं। तो चलिए इस लेख में जानते हैं कि साल 2022 में कौन-से फूड ट्रेंड में रहेंगे।
वेगन मीट
साल 2022 में सबसे ज्यादा वेगन मीट से बने खाद्य पदार्थों जैसे वेज बर्गर, नकली चिकन आदि का ट्रेंड देखने को मिलेगा। क्योंकि आने वाले साल में लोग नॉनवेज डिशेज का सेवन अपनी हेल्थ को देखते हुए कम कर सकते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि नॉनवेज फूड का ट्रेंड खत्म हो जाएगा। हालांकि, लोग प्लांट-बेस्ड मीट का सेवन ज्यादा कर सकते हैं, जो स्वाद में बिल्कुल नॉनवेज डिशेज की तरह ही लगते हैं।
जापानी और कोरियाई डिशेज
वेट्रोज की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2022 में जापानी और कोरियाई डिशेज में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। जापानी फुरीकेक, कोरियाई गोचुजंग और यहां तक कि मैक्सिकन ताजिन जैसे वर्ल्ड फेमस खाद्य पदार्थ से बनी कई तरह की डिशेज ट्रेंड में रहेंगी। क्योंकि इस साल चाइनीज फूड का काफी ट्रेंड रहा लेकिन लोग अपने फ्लेवर को नया ट्विस्ट देते दिखाई देंगे।
हर्बल चाय
वैश्विक महामारी के प्रभावों को कम करने के लिए लोग आने वाले साल में हर्बल चाय का सेवन ज्यादा कर सकते हैं। क्योंकि इन दो सालों में कोविड के प्रभाव के कारण हर्बल चाय के बाजार में वृद्धि देखने को मिली है। लोगों ने तनाव और चिंता को दूर करने, नींद में सुधार और प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर्बल चाय का सेवन करना शुरू कर दिया है। ऐसे में एक्सपर्ट के अनुसार साल 2022 में हर्बल चाय के सेवन में और विस्तार होगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-सर्दियों में ड्रिंक के तौर पर ट्राई करें कश्मीरी कावा, जानें बनाने का तरीका
साथ ही, मार्केट इंटेक्स की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले 5 सालों में हर्बल चाय के बाजार में सीएसआर 4.2 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है। लोग साल 2022 में कैमोमाइल चाय, पीली चाय, लॉन्ग चाय, सफेद चाय, मटका चाय, अर्ल ग्रे चाय और यहां तक कि कश्मीरी कहवा आदि शामिल करना पसंद करेंगे।
वेजिटेरियन डिशेज
साल 2022 में वेजिटेरियन डिशेज से बनी डिशेज जैसे साग, बीन्स की सब्जी, पालक से बनी डिशेज आदि का ट्रेंड बढ़ सकता है। साथ ही, लोग इस वेजिटेरियन डिशेज को नया फ्लेवर देने के लिए डिफरेंट तरीकों से इसे बनाना पसंद करेंगे। हालांकि, इस साल भी बीन्स की सब्जी का काफी ट्रेंड देखने को मिला है। साथ ही, शेफ के अनुसार आने वाले साल में लोग वेजिटेबल को अपने घर में लगाकर इस्तेमाल करना पसंद करेंगे।
सोया मिल्क
सोया मिल्क 2022 का नया ट्रेंडसेटर बनने जा रहा है क्योंकि लोग आने साल में पर्यावरण के अनुकूल खाद्य पदार्थों का सेवन करना शुरू कर देंगे। इसके अलावा, साल 2022 में पर अन्य दूध जैसे ओट मिल्क, बादाम दूध, आलू का दूध आदि का भी ट्रेंड बढ़ सकता है।
फर्मेंटेड फूड
साल 2022 में फर्मेंटेड फूड्स का ट्रेंड देखने को मिल सकता है। क्योंकि ये फूड ना सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद भी हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फर्मेंटेड फूड को खमीर की सहायता से बनाया जाता है और खमीर से इडली, डोसा, ब्रेड आदि चीजें बनाई जाती हैं। इसलिए आने वाले साल यानि 2022 में फर्मेंटेड फूड्स का ट्रेंड देखने को मिल सकता है।
इसे ज़रूर पढ़ें-साल 2021 में इन फूड्स का रहा ट्रेंड, जानिए आप भी
साल 2022 में इन फूड्स का ट्रेंड आने वाला है।उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो हमारे फेसबुक पेज पर कमेंट करके बताएं। ऐसी ही और खबरें पढ़ने के लिए हरजिंदगी के साथ बने रहें।
Image Credit- (@Blog, google and Freepik)
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों