herzindagi
Deepika padukone special dosa and paratha thali

क्‍या आपने कभी खाया है दीपिका पादुकोण के नाम का पराठा और डोसा

बॉलीवुड की टॉप एक्‍ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की अगर आप फैन हैं तो आप उनके नाम पर बनाए जा रहे पराठे और डोसे की फैन भी हो जाएंगी। आइए जानते हैं इनकी खासियत। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2019-01-03, 16:46 IST

बॉलीवुड की टॉप 10 एक्‍ट्रेस में शुमार दीपिका पादुकोण कई कारणो से बॉलीवुड इंडस्‍ट्री में पहचानी जाती हैं। दीपिका जहां एक तरफ बहुत अच्‍छी एक्‍ट्रेस हैं वहीं फैशन और फिटनेस को लेकर भी उनके हमेशा ही चर्चे रहते हैं। मगर, इन सबके अलावा दीपिका आजकल फिर से ट्रेंड कर रही हैं। ट्रेंड होने की वजह उनकी शादी या अपकमिंग फिल्‍म छपका तो है ही साथ ही दीपिका पादुकोण के नाम से होटल्‍स के मेन्‍यू में शामिल डिशेज भी हैं। जी हां, आपने सही सुना। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट में पुणे के एक रेस्‍टोरेंट की मेन्‍यू का स्‍क्रीनशॉअ शेयर किया है।

Read more: घर पर ऐसे बनाएं पालक का परांठा, जानिए ये आसान रेसिपी

इसमें साफ देखा जा सकता है कि तमाम तरह के पराठों के बीच एक नाम ‘दीपिका पादुकोण पराठा’ भी है। सुन कर आपको हैरानी हो रही होगी कि दीपिका पादुकोण के नाम पर पराठे का नाम क्‍यों रखा गया है। मगर, एक ऐसा ही एक पोस्‍ट रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर किया है। रणवीर टेक्‍सेस के रेस्‍टोरेंट का मेन्‍यू शेयर किया है जिसमें दीपिका पादुकोण नाम का डोसा शामिल हैं। आइए दोनों ही डिशेज के बारे में जानते हैं कि आखिर इनका नाम दीपिका के नाम पर क्‍यों पड़ा। 

दीपिका पादूकोण पराठा थाली 

यह थाली पुणे के होटल, ‘आओ जी खाओ जी’ में परोसी जा रही हैं। होटल के मेनू में दीपिका पादुकोण पराठा थाली का रेट 600 रुपये है। इस थाली में जो पराठे वह बेहद स्‍पेशल है। उनमें की गई पनीर और ग्रीन वेजिटेबल्‍स की स्‍टफिंग देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। थाली में पराठे के अलावा दो तरह की दाल, छोले, राजमा, चावल, खीर, गुलाबजामुन, पनीर बटर मसाला आदि डिशेज भी शामिल हैं। मेनू पेज पर लेजेंडरी पराठा थाली लिखा है।

Read more: मक्के का लच्छा परांठा बनाने की ये रेसिपी इन सर्दियों में जरुर जानें

Deepika padukone special dosa and paratha thali

आपको बता दें इस होटल में केवल दीपिका पादुकोण के नाम की पराठा थाली ही नहीं हैं बल्कि इसमें और भी कई नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ फिल्‍मों के कैरेक्‍टर के नाम हैं तो कुछ बॉलीवुड सेलेब्‍स के। नामी सेलेब्स के नाम पर पराठों के नाम रखे गए हैं। इनमें सनी देओल पराठा थाली, युवराज सिंह पराठा थाली, भगत सिंह पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली, सचिन तेंदुलकर पराठा ठाली, यो यो हनी सिंह पराठा थाली, दारा सिंह पराठा थाली इंडियाज बिगेस्ट पराठा, बाहुबली पराठा थाली, माधुरी दीक्षित पराठा थाली, द कुंभकरण पराठा थाली, अक्षय कुमार पराठा थाली शामिल हैं।

Read more: वजन बढ़ने के डर से नहीं खाती हैं चीनी का परांठा तो खाएं गुड़ का परांठा

दीपिका पादूकोण की फिल्‍म पद्मावत के सुपर डुपर हिट होने पर उनके नाम पर एक पराठा थाली रखी गई थी। इस होटल की सबसे मशहूर थाली हैं ‘बाहूबली थाली’। ऐसा कहा जाता है कि यह थाली दुनिया की सबसे बड़ी थाली है। अपने नाम की थाली देख कर दीपिका ने ट्विटर पर लिखा है कि वह इस होटल में आकर अपने नाम की थाली को जरूर टेस्‍ट करना चाहेंगी 

Deepika padukone special dosa and paratha thali

दीपिका पादुकोण डोसा 

दीपिका पादुकोण केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी मशहूर हैं। शायद यही वजह है कि दीपिका के नाम के फूड आइटम विदेशों में भी मिल रहे हैं। जहां, एक तरफ पुणे में दीपिका पादुकोण पराठा थाली मिल रही है वहीं दूसरी तरफ  रणवीर सिंह ने भी इंस्टा स्टोरी पर एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है। Texas के एक रेस्टोरेंट में पद्मावत एक्ट्रेस के नाम पर डोसा है।

 

रणवीर सिंह पत्नी के नाम पर रखे गए इस डोसे को खाने के लिए बेसब्र हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा-  “I’d Eat That.” इस डोसे की खासियत के बारे में हम ज्‍यादा कुछ नहीं जानते मगर, इस बात का अंदाजा जरूर लगा सकते हैं कि दीपिका पादुकोण कितनी पॉपुलर एक्‍ट्रेस हैं। 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।