स्ट्रीट फूड के लिए पॉपुलर जोधपुर के घंटाघर मार्केट में लें इन चीजों का मजा

चलिए आज राजस्थान के ऐसे शहर के बारे में बात करें, जिसे ब्लू सिटी कहा जाता है। यह शहर अपने मंदिरों, किलों, राजमहलों के साथ-साथ अपने शानदार खाने के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां जा रहे हैं, तो शहर के इस लोकप्रिय बाजार को घूमना न भूलें।

street food in ghanta ghar market jodhpur

हर जगह को उसके कल्चर से जाना और पहचाना जाता है। अब भारत को लीजिए, यहां हर राज्य में कुछ खास है। यहां की संस्कृति हो चाहे खातिरदारी, सब खास है। भारत का एक ऐसा ही राज्य राजस्थान अपने समृद्ध इतिहास के लिए जाना जाता है। इसके कई खूबसूरत शहरों में से एक है जोधपुर को ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। इसके हर कोने में सुंदरता है और अपने शानदार किलों, महलों आदि के लिए पहचान बनाने वाले इस शहर को एक्सप्लोर करना सबके लिए जरूरी है।

यहां बने घर ज्यादातर नीले रंग में रंगे हैं, इसलिए इसका नाम ही ब्लू सिटी पड़ गया। अपनी सुंदरता के साथ ही यह अपने ऑथेंटिक व्यंजनों को लेकर काफी लोकप्रिय है। जोधपुर की प्याज की कचौड़ियां पहले ही अपनी पहचान बना चुकी हैं। यहां स्थित घंटाघर बाजार अपने स्ट्रीट फूड के लिए लोकप्रिय है। प्याज की कचौड़ी के साथ अन्य व्यंजन भी हैं जिन्हें एक बार आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। आइए यहां के घंटाघर मार्केट में क्या-क्या मिलता है, जानें।

मखनिया लस्सी

makhaniya lassi in jodhpur

लस्सी न सिर्फ पेट भरती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अच्छी होती है। अगली दफा यदि आप जोधपुर जाने का प्लान बनाएं, तो वहां की लस्सी जरूर पीकर देखें। घंटाघर स्थित श्री मिश्रीलाल होटल की लस्सी काफी पसंद की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इनका लस्सी बनाने का तरीका भी काफी यूनिक है। इसकी खासियत यह होती है कि वे लोग इसे बनाते हुएसफेद मक्खनका भी इस्तेमाल करते हैं। अगर अच्छा खाने के बाद पेट भरने के लिए आप मलाईदार लस्सी ढूंढ रहे हैं, तो यह आपके लिए सही जगह है। इसके अलावा भी इनके मेन्यू में कई सारी चीजें आपको मिल जाएंगी। रबड़ी, पेड़े और विभिन्न प्रकार की नमकीन और मिठाइयों का मजा आप यहां ले सकते हैं।

जगह-सरदार मार्केट, घंटाघर

कीमत-40 रुपये

मिर्ची वड़ा

वैसे तो जोधपुर अपने मिर्ची वड़ा के लिए लोकप्रिय है ही, लेकिन यह बाजार खासतौर से अपने मिर्ची वड़े के लिए पॉपुलर है। यहां सैलानी भी जमकर इस स्ट्रीट फूड का मजा लेते हैं। ऐसे में जब मौसम बारिश वाला हो, तो चाय के साथ मिर्ची वड़ा खाने का कितना मजा होगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां कई स्टॉल्स हैं, जहां मिर्ची वड़ा मिलता है। वहीं यह काफी पॉकेट फ्रेंडली भी है और मात्र 20 से 25 रुपये में मिल जाता है। जोधपुर में लोग मिर्ची वड़ा खाना इतना पसंद करते हैं कि कहा जाता है कि व्रत में भी लोग इसका मजा अवश्य लेते हैं। उस दौरान इसे राजगीरा, कुट्टू और सिंघाड़े के आटे से बनाया जाता है।

जगह- नई सड़क, घंटाघर के पास, जोधपुर

कीमत- 20-25 रुपये

इसे भी पढ़ें: भारत के ऐसे स्ट्रीट फूड मार्केट जिन्हें एक्सप्लोर नहीं किया तो फिर क्या किया?

शाही समोसा

shahi samosa in jodhpur ghanta ghar

समोसा खाना कौन पसंद नहीं करता होगा? मैं एक बार जोधपुर गई हूं और इस मार्केट में काफी कुछ खाने के बाद, जब मैंने समोसा खाया था, तो यकीन नहीं हुआ कितना अच्छा समोसा भी यहां मिल सकता है। यहां बने हुए समोसे के साथ आपको चटनी खाने की आवश्यकता बिल्कुल नहीं पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका बाहरी हिस्सा जितना कुरकुरा था, फिलिंग में चटनी मिलाकर इसे उतना ही स्वादिष्ट बनाया गया था। शाही समोसा जोधपुर का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है और इसके लिए लोगों की लंबी लाइन लगती है। अगर आप घंटाघर आए हैं, तो बिना शाही समोसा खाए आपको नहीं जाना चाहिए।

जगह- नई सड़क, घंटाघर के ठीक बाहर

कीमत- 40 रुपये

बाजरे की खिचड़ी

खिचड़ी भला कैसे किसी को पसंद आती है? जोधपुर में ऐसा नहीं है। यहां खिचड़ी भी बड़े चाव से खाई जाती है। बाजरे की खिचड़ी जोधपुर में दाल बाटी जितनी प्रसिद्ध है। इसे खूब सारे देसी घी में तैयार किया जाता है। यह वहां एक पॉपुलर नाश्ते, लंच और डिनर के रूप में मिलती है। अगर आप हेल्थ को लेकर थोड़ा-सा सजग हैं, तब आपको यह हेल्दी खिचड़ी जरूर ट्राई करनी चाहिए।

कीमत- 290 रुपये

इसे भी पढ़ें: जयपुर की गलियों में उठाएं इन बेहतरीन स्ट्रीट फूड का मजा


इसके अलावा ऐसी कई सारी चीजें हैं जो आपको इस मार्केट में मिल जाएंगी। शॉपिंग करने के दौरान यदि आपको भूख लगे, तो इन स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लें। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आया होगा, इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP