herzindagi
best places to eat ram laddu in delhi

गर्मागर्म राम लड्डू का मजा मिलेगी दिल्ली के इन हॉट स्पॉट्स पर

देखिए सर्दियां हों और राम लड्डू न खाए जाए, तो फिर क्या ही सर्दियों का मजा लिया? दिल्ली में दोस्तों के साथ तफरी कर रहें, तो राम लड्डू का भी मजा जरूर लें। ये अड्डे आप एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-25, 11:00 IST

कोई माने या न माने... लेकिन मैं मानती हूं कि सर्दियों में शाम को गर्मागर्म राम लड्डू खाने का मजा ही अलग होता है। इसके ऊपर मूली का कद्दूकस किया गया सलाद और हरी चटनी के साथ अदरक वाली चाय भी मिल जाए, तो समझिए आपकी शाम हसीन हो गई।

किसी के भी सुस्त मूड को सही करने के लिए यह डिश बहुत बढ़िया है। 

अब दिल्ली की हर गली में आपको कुछ न कुछ खास मिलेगा। खाने को तो यहां इतने ऑप्शन्स हैं कि चॉइसेस की कमी कभी नहीं होती। ऐसा ही राम लड्डू है। मंडी हाउस के मेट्रो स्टेशन से लेकर चांदनी चौक की गलियों तक में इसका मजा लिया जा सकता है। 

आइए इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के ऐसे अड्डे बताएं, जो राम लड्डू के लिए जाने जाते हैं। आप अपने दोस्तों के साथ ऐसी जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें और उनका आनंद लें।

राम सिंह भोज

ram singh bhoj delhi

चाट और मिठाइयों के साथ-साथ यहां राम लड्डू भी मिलता है। राम सिंह भोज, अपने तीखे स्वादिष्ट राम लड्डुओं के लिए प्रसिद्ध है। मैं अपने दोस्तों के साथ यहां किसी काम से गई थी, लेकिन राम लड्डू देखकर हम खुद को रोक नहीं पाए। खास बात यह है कि इनकी बनाई हुई हरी चटनी बाकी जगहों की तरह पतली नहीं होती। हरा धनिया, मिर्च, अदरक और दही से इस स्वादिष्ट चटनी बनाई जाती है। अगर आप कभी यहां जाएं, तो राम लड्डू का स्वाद लेना न भूलें।

जगह- राम सिंह भोज - 66-ए, खन्ना मार्केट रोड, लोधी कॉलोनी

समय- सुबह 7:30 बजे से रात 9:30 बजे तक

इसे भी पढ़ें: पुरानी दिल्ली जाएं तो यह 5 स्ट्रीट फूड जरूर खाएं

लाजपत वाले राम लड्डू

लाजपत नरग मार्केट को शॉपिंग के लिए जाना जाता है। इसके अलावा यहां होम डेकोर से लेकर अन्य चीजें भी आसानी से आपको मिलेंगी। मगर क्या आपको पता है कि यहां क राम लड्डू भी स्थानीयों के बीच कितना पसंद किया जाता है। लाजपत नगर-2 में एक छोटी-सी दुकान है, जो लजीज राम लड्डू बेचने के लिए जानी जाती है। इसके साथ यहां पर आपको चाट, पाव भाजी, गोल गप्पे और कई सारी चीजें मिलेंगी। ये लोग हरी चटनी के साथ मीठी चटनी डालकर राम लड्डू सर्व करते हैं।

जगह- लाजपत वाले राम लड्डू -डी-35, वीर सावरकर मार्ग, ब्लॉक डी, लाजपत नगर II

समय- सुबह 10:30 बजे से रात 10:30 बजे तक

राकेश राम लड्डू

rakesh ram laddu saket

एक और बेहद लोकप्रिय स्टॉल जो स्वादिष्ट राम लड्डू बनाने के लिए जाना जाता है, वह है राकेश राम लड्डू। साकेत में स्थित यह छोटा सा स्टॉल लजीज राम लड्डू की प्लेट से आपके होश न उड़ा दे तो कहना। इनकी हरी चटनी बहुत तीखी और चटपटी होती है। यह मूली के साथ-साथ प्याज के छल्ले भी सलाद के रूप में देते हैं। आप इन्हें और भी मजेदार बनाने के लिए उनसे नींबू भी मांग सकते हैं।

जगह- राकेश राम लड्डू -292, साकेत रोड, ब्लॉक जे, साकेत

समय- सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक

राम लडडू भंडार

पूर्वी दिल्ली यानी कृष्णा नगर में यह छोटा-सा स्टॉल मिलेगा। अगर आप कभी भूले भटके यहां चले जाएं, तो इनके स्वादिष्ट लड्डुओं का मजा ले सकते हैं। इन लड्डुओं में आपको अदरक और हरी मिर्च का बेहतरीन स्वाद आएगा। इतना ही नहीं, हींग की खुशबू आपकी भूख को बढ़ा देगी। छोटे-छोटे लड्डुओं को पत्तल की कटोरी में भरकर थोड़ी-सा हरी चटनी, ग्रेटेड मूली और नींबू का रस, जब सर्व किया जाएगा तो आप भी खुद को रोक नहीं पाएंगे।

जगह- राम लड्डू भंडार - 11, लाल क्वार्टर्स रोड ब्लॉक एस, कृष्णा नगर

समय- सुबह 10:30 बजे से रात 8 बजे तक

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के इस पॉश इलाके में मिलेगा सबसे सस्ता खाना, आप भी करें एक्सप्लोर

इसके अलावा यदि आपको कोई जगह ऐसी पता है, जो राम लड्डुओं के लिए फेमस है तो हमें कमेंट करके बताएं। आपका राम लड्डुओं से जुड़ा कोई खास किस्सा हो, तो वो भी शेयर करें। 

 

हमें उम्मीद है यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।