मुंबई की इन जगहों पर मिलते हैं बेस्ट गोलगप्पे, आप भी चटकारे लेकर खाएंगे

अगर आपने मुंबई की सड़कों पर अभी तक गोलगप्पे का लुत्फ नहीं उठा है, तो इस बार उठाना न भूलें क्योंकि यहां पर कुछ ऐसे स्पॉट्स हैं जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। तो आइए इस लेख में इन जगहों के बारे में बात करेंगे। 
image

गोलगप्पे हर किसी के फेवरेट होते हैं। इसलिए हर गली कूचे पर गोलगप्पे वाला खड़ा मिल जाएगा, जिसका लुत्फ बच्चे भी उठाते मिलेंगे। गोलगप्पे है ही ऐसी चीज है जिसे देखकर मुंह में पानी आ जाता है। इसमें भी कोई दो राय नहीं है कि सड़कों पर गोलगप्पे खड़े होकर खाने का अलग ही मजा आता है।

अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो यहां कुछ ऐसे स्पॉट्स हैं, जहां आप बैठकर चटकारे लेकर पानी पूरी का लुत्फ उठा सकते हैं। हालांकि, यहां पर आपको महंगे से महंगा और सस्ते से सस्ता गोलगप्पे खाने को मिलेगा। तो देर कि बात की, मुंबई के फेमस स्पॉट्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एल्को मार्केट, बांद्रा

Pani puri best places

बांद्रा का एल्को मार्केट अपने फास्ट फूड के लिए मशहूर है। यहां की पानी पुरी खाने का एक अलग ही मजा आता है। यहां के स्टॉल्स पर मिलने वाली पानी पुरी को खास मसालों और चटनी के साथ परोसा जाता है, जो इसे खास बनाता है। यहां के पानी पुरी वाले ज्यादातर लोग की पसंद का ख्याल रखते हुए स्पाइसी या मीठा स्वाद एडजस्ट कर देते हैं।

इसे जरूर पढ़ें-Golgappa Recipe: मूंग दाल से बनाएं बाजार जैसे कुरकुरे गोलगप्पे, यह रही आसान रेसिपी

खासियत- यहां आप खट्टा-मीठा और तीखा पानी पुरी एक ही प्लेट में ट्राई कर सकते हैं।

जुहू बीच

मुंबई का जुहू बीच सिर्फ अपनी खूबसूरत समुद्र की लहरों के लिए नहीं, बल्कि यहां मिलने वाले स्ट्रीट फूड्स के लिए भी मशहूर है। यहां की पानी पुरी समुद्र की ठंडी हवाओं के बीच खाने का एक अलग ही मजा है। यहां पर कई स्टॉल्स हैं जो अपने अनोखे पानी पुरी के फ्लेवर के लिए जाने जाते हैं।

खासियत- यहां की पानी पुरी में अलग-अलग तरह के फ्लेवर्ड पानी मिलते हैं, जैसे पुदीने का पानी, मीठा पानी, और मसालेदार पानी।

गिरगांव चौपाटी

best places to eat pani puri in mumbai

गिरगांव चौपाटी भी मुंबई का एक फेमस स्ट्रीट फूड डेस्टिनेशन है। यहां आप बीच पर टहलते हुए एक बेहतरीन पानी पुरी का आनंद ले सकते हैं। यहां की पूरी क्रिस्पी होती है और मसाला भी बहुत अच्छे से बैलेंस किया जाता है। यहां का पानी पुरी का एक्सपीरियंस आपको वापस यहां आने के लिए मजबूर कर देगा।

खासियत- क्रिस्पी पुरी और चटपटा पानी, जो हर बाइट में ताजगी का एहसास देता है।

भाऊ दाजी लेन, माटुंगा

अगर आप मुंबई में असली स्ट्रीट फूड का स्वाद लेना चाहते हैं, तो माटुंगा का भाऊ दाजी लेन एक बेहतरीन जगह है। यहां की पानी पुरी में खट्टे पानी और आलू-मटर के मिश्रण का सही कॉम्बो होता है। यहां के दुकानदार साफ-सफाई का खास ख्याल रखते हैं, जिससे यहां खाना सेफ और स्वादिष्ट दोनों होता है।

खासियत- पानी पुरी के साथ मिलने वाली चटनी का स्वाद लाजवाब होता है।

चौरंगी स्ट्रीट, दादर

दादर की चौरंगी स्ट्रीट पर पानी पुरी का एक अलग ही जलवा है। यहां की स्ट्रीट फूड मार्केट अपने पुराने और लोकप्रिय स्टॉल्स के लिए मशहूर है। यहां की पानी पुरी खाने वालों की लाइनें लंबी होती हैं, लेकिन इंतजार करने के बाद इसका स्वाद आपको सुकन से भर देगा। दादर की पानी पुरी अपने खास मसालों और कड़क पूरी के लिए जानी जाती है।

खासियत- मसालेदार पानी और कड़क पुरी का अनोखा कॉम्बिनेशन होता है।

इसे जरूर पढ़ें-गोलगप्पे के पानी की ये 3 रेसिपीज आपके डाइजेशन को रखेंगी दुरुस्त

प्रकाश स्वीट्स, शिवाजी पार्क

pani puri in mumbai

शिवाजी पार्क में मौजूद प्रकाश स्वीट्स अपने मिठाइयों के साथ-साथ अपनी चटपटी पानी पुरी के लिए भी मशहूर है। यहां की पुरी हमेशा फ्रेश होती है और मसाले में खास महक होती है। यहां पर मीठी और खट्टी चटनी का कॉम्बो एकदम परफेक्ट होता है, जो पानी पुरी के स्वाद को और भी निखारता है।

खासियत- मीठी चटनी का अनोखा स्वाद जो पानी पुरी को स्पेशल बनाता है।

तो जब भी मुंबई जाएं, तो इन जगहों को जरूर एक्सप्लोर करें और अपना एक्सपीरियंस हमारे साथ साझा करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- (@Freepik and shutterstock)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP