दिल्ली में कनॉट प्लेस को घूमने की बेहतरीन जगहों में से एक माना जाता है। यहां पर घूमने से लेकर शॉपिंग करने का अपना एक अलग ही एक्सपीरियंस है। लेकिन जब घूमते-घूमते कुछ अच्छा खाने का मना करता है तो भी कनॉट प्लेस आपको निराश नहीं करता है। कनॉट प्लेस में खाने-पीने की बेहतरीन जगहें हैं, जो आपके टेस्ट बड को स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाते हैं। खाने-पीने की चीजों में छोले भटूरे हर दिल्लीवासी को प्रिय है।
यह एक पॉपुलर पंजाबी डिश है, लेकिन दिल्ली में लोग इसे बेहद ही चटकारे लेकर खाते हैं। छोले भटूरे एक ऐसी डिश है, जो आपको दिल्ली के हर कोने में आसानी से मिल जाएगी। कनॉट प्लेस में तो ऐसी कई जगहें हैं, जो लिप स्मैकिंग छोले भटूरे सर्व करती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कनॉट प्लेस की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां पर आप टेस्टी-टेस्टी छोले भटूरों का लुत्फ उठा सकते हैं-
कनॉट प्लेस के बीचों-बीच स्थित जैन चावल वाले यहां के सबसे पुराने रेस्टोरेंट में से एक है। यहां पर अक्सर लोग छोले चावल और छोले भटूरे खाने के लिए आते हैं। यहां के जैन चावल वाले के छोले में मसालों का एक अनोखा मिश्रण होता है, जिसके कारण इसका स्वाद काफी अच्छा लगता है। वहीं, इसके साथ फूले और क्रिस्पी भटूरों का कॉम्बिनेशन आपको स्वाद की एक अलग दुनिया में ले जाता है। जब आप यहां पर हैं तो आप छोले भटूरों के अलावा पानी पूरी को भी जरूर टेस्ट करें।
इसे जरूर पढ़ें - कनॉट प्लेस की इन जगहों पर सिर्फ 100 रुपए में उठाएं चाइनीज से लेकर इंडियन व्यंजनों का लुत्फ
अगर आप छोले भटूरे खाने के शौकीन हैं तो आपको कनॉट प्लेस में भोगल छोले-भटूरे वाला को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। यह एक ऐसा स्थान है, जहां पर 75 से ज़्यादा सालों से अधिक समय से छोले भटूरे सर्व किए जा रहे हैं। यहां पर बैठने की जगह बहुत बड़ी नहीं है, लेकिन जब आप यहां पर आते हैं तो छोले भटूरे की खुशबू आपको इसे टेस्ट करने पर मजबूर कर देते हैं। यह आउटलेट कई तरह के अन्य वेजिटेरियन डिशेज भी सर्व करता है, लेकिन यहां के छोले भटूरे सबसे ज़्यादा मशहूर हैं।
इसे जरूर पढ़ें - कनॉट प्लेस की इन छह जगहों पर मिलता है बेस्ट डोसा
पाराशर फ़ूड शंकर मार्केट, कनॉट प्लेस के शंकर मार्केट इलाके में स्थित एक छोटा सा रेस्टोरेंट है। यहां पर मिलने वाले छोले भटूरे और छोले चावल बहुत मशहूर हैं। इस रेस्टोरेंट की खास बात यह है कि यहां पर छोले 50 साल से भी ज़्यादा पुरानी एक पारिवारिक रेसिपी का इस्तेमाल करके हर रोज़ ताज़ा बनाए जाते हैं। पाराशर फ़ूड में छोले के मसालों में एक सीक्रेट मिक्सचर का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे एक अनोखा स्वाद देते हैं। अगर आपकी भटूरे खाने की इच्छा नहीं है तो आप यहां पर राजमा चावल, छोले चावल और कढ़ी चावल सहित कई अन्य कई वेजिटेरियन डिशेज को भी टेस्ट कर सकते हैं। यहां का कढ़ाई चाप भी बेहद ही लजीज होता है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहेंआपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Website
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।