सैलेड को हमेशा वेट लॉस से जोड़ा जाता है, लेकिन क्या ये हमेशा होता है? सैलेड असल में तभी काम करते हैं जब इन्हें सही तरीके से बनाया जाए। वर्ना इनका असर सही तरीके से नहीं होता है। ऐसे में क्यों न आज बात की जाए ऐसी टिप्स की जो हमेशा ही आपके सैलेड को वेट लॉस के लिए सही तरीके से बनाया जाए। कुछ सैलेड अगर सही से नहीं बने होते तो वो वजन बढ़ा भी सकते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण होता है कि इसमें हाई कैलोरी वाले इंग्रीडियंट्स मिले हुए होते हैं। ऐसे में आप हमेशा चाहेंगे कि ज्यादा भरपूर मात्रा में आपको सभी पोषक तत्व मिलें और साथ ही आपका वेट लॉस भी होता जाए। इस लॉकडाउन अगर आप चाहती हैं कि आपका वजन कंट्रोल में रहे और आप डाइटिंग का सोच रही हैं तो ये टिप्स जरूर अपनाएं।
ऑयल बेस्ड ड्रेसिंग चुनें
अब आप सोचेंगी कि ऑयल बेस्ड ड्रेसिंग वेट लॉस टिप्स के विपरीत होती है। फिर वो इसमें क्यों है। तो उसका सीधा सा कारण है कई न्यूट्रियंट्स जैसे विटामिन A, D, E, और K बिना फैट के डायजेस्ट नहीं होते। इसलिए थोड़ा सा फैट भी जरूरी है। ये स्टडी 2017 में अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन द्वारा करवाई गई थी। उसमें सामने आया था कि वो लोग जो ऑयल आधारित सैलेड ड्रेसिंग लेते हैं उनकी तुलना में वो लोग जो ऑयल आधारित ड्रेसिंग नहीं लेते वो ज्यादा बेहतर तरीके से विटामिन डायजेस्ट कर पाते हैं।
आप अपनी सैलेड ड्रेसिंग ऑयल बेस्ड रख सकती हैं। आप चाहें तो सैलेड में 1 चम्मच ऑलिव ऑयल डालकर भी काम चला सकती हैं। इससे वेट लॉस ज्यादा आसान होगा।
इसे जरूर पढ़ें- Personal Experience: 1 महीने तक मैंने पिया अजवाइन का पानी, स्किन, बालों और Weight Loss पर हुआ ये असर
हरी सब्जियों का रखें ध्यान
हर तरह की हरी सब्जी जरूरी है। जरूरी नहीं कि रोज़ाना एक ही तरह का सैलेड खाया जाए। किसी दिन ब्रॉकली, किसी दिन पालक तो किसी दिन मेथी को भी सैलेड में मिलाया जा सकता है। इसी के साथ, तुलसी या रोज़मेरी जैसी कोई हर्ब्स भी आप सैलेड में डाल सकती हैं। इससे आपकी सैलेड हाई कैलोरी वाली बनेगी और साथ ही साथ इसमें कई सारे फ्लेवर भी होंगे। हरी सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं और ये आपकी सेहत में सुधार लाएंगी।
प्रोटीन का इस्तेमाल
सैलेड खाते समय भी प्रोटीन का इस्तेमाल जरूरी है। ऐसे में आप चिकन से लेकर टोफू या स्प्राउट्स तक सब कुछ डाल सकती हैं। आप चाहें तो अपने लिए टोफू या पनीर भी प्रोटीन के रूप में चुन सकती हैं। ऐसे में आपका सैलेड हेल्दी प्रोटीन से भरा हो सकता है। पर प्रोटीन डालते हुए ये ध्यान रखें कि कितना सामान डालना है। नहीं तो आप जरूरत से ज्यादा कैलोरी ले लेंगे।
इसे जरूर पढ़ें- 2020 में पूरा साल फिट रहना हैं तो ब्लड ग्रुप के अनुसार डाइट लें, एक्सपर्ट से जानें
हमेशा फ्रूट्स भी रखें डायट में शामिल
भले ही आप सैलेड खा रही हों, लेकिन आप हमेशा सब्जियों के साथ फ्रूट्स भी अपनी डायट में शामिल कर सकती हैं। फ्रूट्स खाना हमेशा अच्छा होता है और इससे आपको कई सारे विटामिन मिलते हैं। आप कई सैलेड रेसिपी ट्राई कर सकती हैं। जिससे आप अपने सैलेड को बोरिंग न होने दें। तो फिर क्यों न उस तरह की चीज़ों का ध्यान रखा जाए।
ब्रेड के टुकड़ों का न करें सेवन
आजकल तले हुए Croutons यानी ब्रेड के टुकड़े आसानी से उपलब्ध होते हैं जिन्हें आप अपने डायट का हिस्सा बना लेते हैं। ये सूप में भी अक्सर डाले जाते हैं। सूप की रेसिपी में भी इसका इस्तेमाल होता है और ऐसा ही सैलेड में भी होता है। व्हाइट ब्रेड क्रूटॉन्स हमेशा ब्लड शुगर हाई करने का खतरा रहते हैं। इसके अलावा, इनमें कम न्यूट्रिएंट्स होते हैं और बहुत हाई ग्लासेमिक इंडेक्स होता है। ऐसे में आप अपने लिए अगर क्रंची सैलेड बनाना चाहती हैं तो कई सारे नट्स या सीड्स जोड़ सकती हैं उनमें।
ये स्टोरी आपको कैसी लगी इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी अन्य खबरों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों