2020 मेें पूरा साल फिट रहना हैं तो ब्‍लड ग्रुप के अनुसार डाइट लें, एक्‍सपर्ट से जानें

आइए एक्‍सपर्ट से जानें कि हेल्‍दी लाइफ के लिए ब्‍लड ग्रुप के अनुसार आपका डाइट प्‍लान कैसा होना चाहिए।

diet according to blood group main

सुंदर दिखने के लिए जिस तरह आप अपनी-अपनी पर्सनैलिटी के अनुसार आउटफिट चुनती हैं। वैसे हेल्‍दी और फिट रहने के लिए सभी की डाइट भी अलग होनी चाहिए। आपने कई बार देखा होगा कि ए‍क डाइट का असर एक महिला की बॉडी अच्‍छा तो दूसरे की बॉडी पर बुरा पड़ता है। ऐसा अपनी बॉडी के अनुसार डाइट ना लेना से होता है। अगर आप अपने ब्‍लड ग्रुप के हिसाब से डाइट लेगी तो हमेशा चुस्त दुरुस्त बने रहेगी। जी हां, ब्‍लड ग्रुप के अनुसार डाइट का चुनाव करने से आप फिट रह सकती है।

आपको लग रहा होगा कि हम ऐसा क्‍यों कह रहे हैं लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि ब्‍लड ग्रुप के अनुसार बॉडी की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। ऐसे में अगर अपने ब्‍लड ग्रुप को ध्यान में रखते हुए कोई डायट प्लान फॉलो करते हैं, तो आप ना केवल फिट एंड हेल्दी रह सकती हैं, बल्कि पेट की समस्‍याओं एसिडिटी, कब्‍ज जैसी कई समस्याओं से बच सकती हैं। और वजन भी आसानी से कंट्रोल कर सकती हैं। आइए जानें कि हेल्‍दी लाइफ के लिए ब्‍लड ग्रुप के अनुसार आपका डाइट प्‍लान कैसा होना चाहिए।

ब्‍लड ग्रुप और आपकी डाइट

शालीमार स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की Dietician सिमरन सैनी के अनुसार हर महिला का ब्‍लड एक खास तरह का होता है। आप जो भी खाते हैं blood group के हिसाब से उसे सूट करता है यानी अगर महिला को उसके ब्‍लड ग्रुपके हिसाब से फूड दिया जाए तो उसकी हेल्थ बहुत अच्‍छी रहती है। डायटिशियन सिमरन सैनी का यह भी कहना है कि genetic set up मे बहुत बदलाव आया है। पहले लोग सिर्फ मीट ही खाते थे लेकिन समय के साथ लोगों ने खेती करना शुरु किया है। और तरह-तरह की चीजें खाने को मिली। अब हर कोई हर तरह की चीज खाता है लेकिन हर किसी को अपने ब्‍लड ग्रुप के हिसाब से खाना चाहिए।

ब्‍लड ग्रुप 'ए'

Dietician सिमरन सैनी का कहना हैं कि ''ब्‍लड ग्रुप'ए' वाली महिलाओं की पाचन शाक्ति अन्‍य ब्‍लड ग्रुपकी तुलना में बहुत कमजोर होती है, इसलिए उन्‍हें नॉन-वेज या कोई हैवी फूड खाने से बचना चाहिए क्‍योंकि वह इसे आसानी से पचा नहीं पाती हैं। और इससे उन्‍हें पेट संबंधी समस्‍याएं जैसी एसिडिटी और पेट में दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

इसे जरूर पढ़ेें: 2018 में खुद को फिट रखना चाहती हैं तो जानिए इन एक्ट्रेसेज के fitness secrets

blood group health inside

Image Courtesy: Shutterstock.com

ब्‍लड ग्रुप 'ओ'

ब्‍लड ग्रुप 'ओ' वाली महिलाओं का पाचन बहुत मजबूत होता है इसलिए वह नॉन वेज खा सकती हैं। अगर आप नॉन-वेज की शौकीन हैं तो आप चिकन और फिश के अलावा रेड मीट भी खा सकती हैं। यानी ब्‍लड ग्रुप'ओ' वाली महिलाओं हाई प्रोटीन डाइट और मीट लेना चाहिए, लेकिन डेयरी प्रोडक्‍ट से दूरी बनाकर रखना चाहिए।

ब्‍लड ग्रुप 'बी'

ब्‍लड ग्रुप 'बी' बी वाली महिलाएं कई तरह के फूड ले सकती हैं। इनमें अनेक प्रकार का मीट, सब्जियां, अनाज शामिल हैं। ऐसा माना जाता है कि ब्‍लड ग्रुपबी के लोगों को अनेक प्रकार का भोजन सूट करता है। लेकिन संयमित रूप से लें। अगर दिन में मीट या है तो शाम में वेजीटेबल आदि खाएं।

इसे जरूर पढ़ेें:Slim रहना चाहती हैं तो नए साल में इन 5 चीजों को करना बंद कर दें

ब्‍लड ग्रुप 'एबी'

'एबी' ब्‍लड ग्रुपवालों में 'ए' और 'बी' दोनों ब्‍लड ग्रुपवालों के लक्षण होते हैं। इसलिए वह दोनों ब्‍लड ग्रुपके अनुसार यानी मिक्सिड डाइट ले सकती हैं। इस ब्‍लड ग्रुपकी महिलाओं को मीट-मछली, सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, दूध, दही व दूध से बने पदार्थ और अनाज सूट करते हैं। लेकिन कई महिलाओं को ब्‍लड ग्रुप'ए' की तरह वेजीटेरियन होना ज्‍यादा अच्‍छा रहता है क्‍योंकि उनको इससे अपच की शिकायत हो सकती है। हां लेकिन वह ब्‍लड ग्रुप'बी' की तरह आप फिश खा सकती हैं। यानी अधिक से अधिक प्रोटीन लेना चाहिए। इस तरह की डाइट लेने से आप ज्‍यादा हेल्‍दी रह सकती हैं।

अगर आप भी हेल्‍दी रहना चाहती हैं तो ब्‍लड ग्रुपके अनुसार डाइट लें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP