herzindagi
image

Khaskhas Halwa Recipe in Hindi: सर्दियों की सुबह ब्रेकफास्ट में खाएं टेस्टी गर्मागर्म खसखस का हलवा, जानें आसान रेसिपी

Khaskhas Halwa Recipe in Hindi: अगर आप भी सर्दियों में टेस्टी और हेल्दी ब्रेकफास्ट खाना चाहती हैं, तो अब आपको कौन सी डिश बनाएं इस बात को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको एक खास खसखस के हलवे की रेसिपी बताएंगे।  
Editorial
Updated:- 2026-01-11, 08:30 IST

Khaskhas Halwa Recipe in Hindi:  सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में अधिकतर महिलाएं हेल्दी और टेस्टी नाश्ता पसंद करती हैं। ऐसे में अगर आप भी एक जैसा नाश्ता कर बोर हो गई हैं और ठंड के मौसम में कुछ अच्छा और हेल्दी नाश्ता बनाने का सोच रही हैं, तो आप अपनी फैमिली वालों को टेस्टी खसखस का हलवा खिला सकती हैं। खसखस का हलवा न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि हेल्थ के हिसाब से भी यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।

आप घर पर रहकर कम समय में आसानी से खसखस का हलवा बना सकती है। इस हलवे को सर्दियों में अगर आप अपनी फैमिली मेंबर्स के सामने सर्वे करेंगी, तो वह भी इसे खाकर बहुत खुश हो सकते हैं। इस हलवे को बनाने में आपको ज्यादा समय भी नहीं लगेगा।

2 - 2026-01-09T212108.212

घर पर ऐसे बनाएं खसखस का हलवा

  • सबसे पहले रात भर के लिए खसखस को पानी में भिगोकर रख दें।
  • दूसरे दिन इसे पानी से अलगकर मिक्सर में दूध के साथ डालकर पीस लें।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें पिसा हुआ खसखस का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। 
  • जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाएं, तब इसमें थोड़ा दूध डाल कर मिलाएं थोड़ी देर बाद, फिर दूध डाले और इसे घूमते रहे।
  • जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पाक जाएं और यह गाढ़ा हो जाएं, तब इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। 


    1 - 2026-01-09T212109.775

  • जब इसमें से खुशबू आ जाएं और लगे की यह पाक गया है, तो आप इसमें इलायची पाउडर और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिला सकती हैं।
  • अब आपका गर्मागर्म खसखस का हलवा बनकर तैयार है। इसे सर्व कर खा सकती हैं।  

हलवा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • आप खसखस को पिस्टे वक्त साथ में बादाम भी मिक्स कर सकती हैं।
  • हलवे को टेस्टी बनाने के लिए आप दूध के साथ खोया भी मिक्स कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Gajar Rasmalai Recipe: सर्दी में झटपट बनाएं गाजर रसमलाई, पढ़ें रेसिपी

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit-Freepik, Herzindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

टेस्टी खसखस हलवा बनाने का तरीका Recipe Card

खसखस हलवा की इंस्टेंट रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 15 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 8 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Nikita Sharma

Ingredients

  • 1 कप खसखस
  • 3 कप फुल क्रीम दूध
  • स्वादानुसार चीनी या गुड़
  • मावा
  • ड्राई फ्रूट्स: बादाम
  • काजू
  • पिस्ता
  • इलायची पाउडर

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले रात भर के लिए खसखस को पानी में भिगोकर रख दें।

  2. Step 2:

    दूसरे दिन इसे पानी से अलगकर मिक्सर में दूध के साथ डालकर पीस लें।

  3. Step 3:

    अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें पिसा हुआ खसखस का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।

  4. Step 4:

    जब इसका रंग हल्का सुनहरा हो जाएं, तब इसमें थोड़ा दूध डाल कर मिलाएं थोड़ी देर बाद, फिर दूध डाले और इसे घूमते रहे।

  5. Step 5:

    जब यह मिश्रण अच्छी तरह से पाक जाएं और यह गाढ़ा हो जाएं, तब इसमें चीनी या गुड़ डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  6. Step 6:

    जब इसमें से खुशबू आ जाएं और लगे की यह पाक गया है, तो आप इसमें इलायची पाउडर और कुछ ड्राई फ्रूट्स मिला सकती हैं।

  7. Step 7:

    अब आपका गर्मागर्म खसखस का हलवा बनकर तैयार है। इसे सर्व कर खा सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।