क्या आपको वजन घटाने वाली रेसिपीज की तलाश है? ऐसी रेसिपी जो आपके स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस रख सके। अगर हां, तो आज हम आपको ऐसी ही एक वेट लॉस करने वाली रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस रेसिपी का नाम हैं किवी स्मूदी। जी हां, आप इस स्मूदी को आराम से घर पर ही बना सकती हैं और बेस्ट बात तो यह है कि आप इस स्मूदी को पी कर अपना वजन भी घटा सकती हैं।
दरअसल, वजन घटाने के चक्कर में कई बार लोग स्वादिष्ट खाना छोड़ केवल टेस्टलेस खाना खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में वह अपने स्वाद और सेहत दोनों को बैलेंस नहीं कर पाते हैं। कई बार ऐसा भी होता है कि टेस्ट बड को संतुष्ट करने के कारण लोग अपना वजन बढ़ा लेते हैं। इसके बाद वजन घटाने वाले सप्लीमेंट्स खाना शुरू कर देते हैं। यह सप्लीमेंट्स सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होते हैं। ऐसे में अगर आप प्राकृतिक तरीकों से वजन घटाने की सोच रही हैं तो आपको घर पर ही किवी स्मूदी बना कर रोज पीना चाहिए। चलिए हम आपको इस आसान सी रेसिपी की विधि बताते हैं।
सबसे पहले किवी का छिलका हटा लें। इसके बाद ब्लेंडर में किवी, दूध, आइस्क्रीम और मिश्री डालें। इसे अच्छे से ब्लैंड करें और एक ग्लास में स्मूदी को निकाल लें। आप इस स्मूदी की ड्रेसिंग चेरी, स्ट्रॉबेरी, ब्लैकबेरीज से कर सकती हैं। यह स्मूदी पीने में टेस्ट और स्वास्थ के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।