मैं जब भी कोई नया कोरियन ड्रामा देखती हूं, तो उसकी स्टोरी से ज्यादा इंटरेस्ट मुझे उसमें दिखाई गई डिशेज को देखकर होता है। बिबिम्बाप से लेकर किम्बाप तक न जाने कितनी सारी डिशेज के बारे में मैं पढ़ चुकी हूं। कई तो टेस्ट भी कर चुकी हूं।
इसी तरह एक नई रेसिपी के बारे में मुझे पता लगा था ड्रामा 'किंग-द लैंड' देखते हुए।
इस मेलोड्रामा में ऐसा बहुत कुछ है, जो आपका इंटरेस्ट जगाएगा, लेकिन एक ऐसी डिश है जिसे आप खाने के लिए उत्सुक जरूर होंगे। इस शो में एक सीन में दिखाया गया है कि मेल लीड कैरेक्टर पहली बार एक अलग तरह की कुकीज का सेवन करता है। ये कुकीज होदू ग्वाजा होती हैं।
अखरोट की तरह दिखने वाली कुकीज उसे बहुत पसंद आती हैं और वह खूब सारी कुकीज एक बार में खा जाता है। यह कुकीज कोरियाई स्ट्रीट मार्केट में आपको सर्दियों में बहुत दिखेंगी। क्या आपको पता है कि इनका होदू ग्वाजा कैसे पड़ा और इसे कैसे बनाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि इसे एक कपल ने तैयार किया था। होदू ग्वाजा की उत्पत्ति पहली बार 1934 में जो ग्विगेम और सिम बोक्सुन द्वारा बनाया गया था, जो चेओनान के रहने वाले थे। इसके बाद 1970 में यह पूरे कोरिया और दुनिया भर में लोकप्रिय हुई। इस कुकी के अंदर लाल रंग की बीन्स का पेस्ट होता है। इसे अखरोट के आकार में बनाकर तैयार किया जाता है। इसका नाम होदू ग्वाजा इसे आकार के वजह से ही पड़ा। दरअसल, कोरियाई होदू को अखरोट और ग्वाजा को कुकी कहते हैं।
इसे भी पढ़ें: कुकीज बनाते समय हो सकती हैं ये चार प्रोब्लम्स
होडू ग्वाजा सर्दियों में विशेष रूप से लोकप्रिय है क्योंकि इसे शरीर को गर्म करने वाली एक बेहतरीन ट्रीट की तरह देखा जाता है। कई लोग इसकी आउटर लेयर को गेहूं के आटे और पिसे हुए अखरोट से तैयार करते हैं। यह पौष्टिक होता है इसलिए इसे खासतौर से सर्दियों में खाया जाता है।
इसे बनाना बहुत आसान है। आपको इसके लिए कम सामग्री की आवश्यकता होगी। इसके लिए आपको चाहिए-
बैटर के लिए-
फिलिंग के लिए-
इसे भी पढ़ें: मस्ती-मजाक में बनी कुकी जिसने वर्ल्ड वॉर-II में सैनिकों को भी बनाया दीवाना, जानें इसका दिलचस्प इतिहास
कैसी लगी आपको यह रेसिपी। अब आप भी इसे बनाकर देखें और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Imaege Credit: Wikipedia
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।