मस्ती-मजाक में बनी कुकी जिसने वर्ल्ड वॉर-II में सैनिकों को भी बनाया दीवाना, जानें इसका दिलचस्प इतिहास

हमने कुछ दिन पहले आपको कुकीज के बारे में कुछ रोचक तथ्य बताए थे। उसी आर्टिकल को लिखकर ख्याल आया कि जब वैलेंटाइन वीक मना रहे हैं और मीठे की बात होगी, तो कुकीज का नाम लिया ही जाएगा। ऐसे में क्यों न इस रेसिपी के बनने की कहानी भी जानी जाए।

how chocolate chip cookies were made

मुझे बिस्किट से ज्यादा कुकीज पसंद है। मेरे बैग में अक्सर कुकीज का एक पैक रहता ही है। कहीं बाहर जाना हो, तो बिस्किट की जगह मैं कुकीज ही खरीदती हूं। कुकीज क्योंकि चॉकलेट और चिप्स से बनी होती है इसलिए मुझे कुकीज ज्यादा पसंद हैं। अमेरिकी में बनाई गई इस कुकी को दुनिया भर में खूब पसंद किया जाता है।

इतना ही नहीं, इसके कई सारे वर्जन भी आज अवेलेबल हैं। अमेरिका में कुकी के नाम से पहचान बनाने वाले इस डेजर्ट को ब्रिटिशर्स बिस्किट कहते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस रेसिपी को गलती से बनाया गया था। गलती से बनी इस रेसिपी को लेकर कई सारे रिकॉर्ड्स भी बन चुके हैं। इसे ब्रिटिशर्स बिस्किट क्यों कहते हैं और कौन-से रिकॉर्ड्स ऐसे हैं जो इतिहास में दर्ज हैं, वो जानने के लिए ये पहले इसके बनने की दिलचस्प कहानी जानते हैं।

कैसे बनी चॉकलेट चिप कुकीज?

how cookies were made

एक पुरानी कहानी जिसे लोग सदियों से बता रहे हैं कुछ ऐसी है- कहा जाता है कि साल 1930 में कुकी बनाई गई थी। इसे बनाने वाली महिला थीं रूथ वेफील्ड। वेकफील्ड और उनके पति टोलहाउस के मालिक थे। ऐसा माना जाता है कि रूथ बेकिंग करती थीं और डेजर्ट्स बेचा करती थीं। एक बार अपने किचन में काम करते हुए उन्होंने पाया कि उनके पास पर्याप्त सामग्री नहीं है। कुकीज बनाने के लिए उन्हें बेकर चॉकलेट की आवश्यकता थी, लेकिन वह इंग्रीडिएंट था ही नहीं। इसकी जगह उन्होंने नेस्ले का चॉकलेट बार उठाया और उसके टुकड़े कर दिए। इसे पिघलाया और फिर आटे में डालकर उसे गूंथ लिया।

इसका मजेदार रिजल्ट आज की फेवरेट कुकीज के रूप में आया। ये चॉकलेट चिप कुकीज उसके बाद इतनी फेमस हुई कि उन्होंने इस रेसिपी को नेस्ले को एक डॉलर (आज की तारीख में एक डॉलर 83 रुपये का है) में बेच दिया था।

क्या वाकई गलती से बनी थी कुकीज?

रेसिपी तैयार होने के कई सालों बाद रिसर्च की गई कि क्या वाकई रूथ ने इसे गलती से बनाया था? जानी-मानी राइटर कैरोलिन वायमैन की एक किताब है, 'ग्रेट अमेरिकन चॉकलेट चिप कुकी बुक' इसमें लिखा गया है कि रूथ वेकफील्ड केजुअल बेकर नहीं थीं। उनके पास हाउसहोल्ड आर्ट्स में डिग्री थी। इसी को देखते हुए वायमन ने यह तर्क दिया था कि यह उनकी गलती बिल्कुल भी नहीं हो सकती है। उनका यह प्रसिद्ध आविष्कार दुर्घना नहीं, बल्कि एक साहसी प्रयोग और क्रिएटिविटी का परिणाम था।

इसे भी पढ़ें: इस देश में बना है 1 घंटे में चार हजार से ज्यादा कुकीज बनाने का रिकॉर्ड, जानें आपकी इस डेजर्ट के बारे में ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स

नेस्ले के पैकेट में अब भी छपती है रेसिपी

nestle prints cookie recipe

उनकी रेसिपी इतनी लोकप्रिय हुई थी कि उन्हें खत लिखे जाते थे। यह रेसिपी इतनी लोकप्रिय हो गई कि यह बेट्टी क्रॉकर के प्रभावशाली रेडियो कार्यक्रम में दिखाई दी, जिससे अमेरिका की पसंदीदा कुकी के रूप में इसकी प्रतिष्ठा और मजबूत हो गई। जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि 1939 में, वेकफील्ड ने अपनी रेसिपी और टोल हाउस नाम का उपयोग करने के अधिकार नेस्ले को बेच दिए थे।

वेकफील्ड ने कभी भी इसके सांस्कृतिक प्रभाव की कल्पना भी नहीं की होगी। आज भी कुकी खाने वाले लोग उन्हें प्रेम से याद करते हैं। इतना ही नहीं, उनकी रेसिपी अभी भी नेस्ले चॉकलेट चिप्स के हर पैकेज के पीछे पाई जा सकती है (कुकीज और बिस्किट के बीच का अंतर)।

द्वितीय विश्व युद्ध में सैनिकों की थी पसंद

आपको शायद पता न हो, लेकिन इस कुकी को लेकर कहा जाता है कि इसे दुनिया भर के सैनिकों ने भी खूब चखा और पसंद किया था। दरअसल, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिकी सैनिक अलग-अलग टुकड़ी का हिस्सा थे। वे अपने साथ घर से कई चीजों के अलावा वेकफील्ड की कुकीज लेकर चले थे।

युद्ध के दौरान बीच-बीच में वह इसे खाते और अपने साथी सैनिकों भी देते। उनके साथी सैनिकों को यह डेजर्ट इतना अच्छा लगा था कि सैनिकों ने अपने घर पर खत लिखकर इसकी मांग की और इसकी रेसिपी की साझा करने की रिक्वेस्ट वेकफील्ड तक पहुंची। इसके बाद उन्होंने अपनी रेसिपी को सबके साथ शेयर किया था।

इतना ही नहीं, अगर आप लोगों ने फेमस अमेरिकी टीवी शो 'फ्रेंड्स' देखा है, तो उसमें भी नेस्ले की इस अमेजिंग कुकी का जिक्र हो चुका है।

सामने आए कई वेरिएशन्स और वर्जन

chocolate chip cookie variations

चॉकलेट चिप कुकीज दुनिया भर में मिठाई के शौकीनों के दिलों में एक विशेष स्थान रखती हैं। यही कारण है कि अब इसके तमाम वेरिएशन और वर्जन आज मौजूद हैं। क्लासिक चॉकलेट चिप कुकीज, डबल चॉकलेट चिप कुकीज, ओटमील चॉकलेट चिप कुकीज, व्हाइट चॉकलेट मैकाडामिया नट कुकीज, पीनट बटर चॉकलेट चिप कुकीज, वीगन चॉकलेट चिप कुकीज, ग्लूटेन-मुक्त चॉकलेट चिप कुकीज, विशाल चॉकलेट चिप कुकीज, स्टफ्ड चॉकलेट चिप कुकीज और कस्टमाइज्ड चॉकलेट चिप कुकीज आदि इसके वेरिएशन्स हैं।

इसे भी पढ़े: कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो

अमेरिका की कुकीज यूके में है बिस्किट

दरअसल, ब्रिटिश बिस्किट में मीठे और बेक किए गए गुड्स की एक लंबी लिस्ट शामिल है, जिनमें चॉकलेट डाइजेस्टिव, कस्टर्ड क्रीम और शॉर्टब्रेड शामिल हैं, लेकिन ये यहीं तक सीमित नहीं हैं। शब्द 'बिस्किट' लैटिन शब्द 'बिस कोक्टस' से आया है, जिसका अर्थ है 'दो बार पकाया हुआ।' ऐतिहासिक रूप से, बिस्किट की शेल्फ लाइफ लंबी करने के लिए उन्हें दो बार बेक किया जाता है।

यूके में 'बिस्किट' शब्द के उपयोग का पता फ्रांसीसी भोजन और संस्कृति के प्रभाव से भी लगाया जा सकता है। फ्रांस में, 'बिस्किट' शब्द एक प्रकार के मीठे बेक गुड्स के लिए उपयोग किया जाता है, जिसे अमेरिकी 'कुकीज' कहते हैं।

अब बताइए आपके यहां इसे कुकीज कहते हैं या फिर बिस्किट। आपको यह दिलचस्प कहानी कैसी लगी, हमें कमेंट करके जरूर बताएं। यदि इस लेख को लेकर आपके कोई सवाल हैं, तो वो भी हमारे कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमारे साथ शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP