Sun Feb 15, 2026 | Updated 10:13 AM IST
herzindagi
surprising Cookie Facts

इस देश में बना है 1 घंटे में चार हजार से ज्यादा कुकीज बनाने का रिकॉर्ड, जानें आपकी इस डेजर्ट के बारे में ऐसे ही अमेजिंग फैक्ट्स

वैलेंटाइन वीक है और ऐसे में चॉकलेट संबंधी फूड की बात न हो, ऐसा नहीं हो सकता है। कुकीज तो आपको भी पसंद होगी, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका सबसे ज्यादा सेवन कहां किया जाता है? <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-02-07, 18:17 IST

कुकीज, एक ऐसा स्वीट स्नैक है, जिसने दुनिया भर के लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। क्लासिक चॉकलेट चिप्स कई फ्लेवर्स, आकार और बनावट में आते हैं। क्या आपको पता है कि कुकीज की कहानी प्राचीन काल से चली आ रही है। ऐसा माना जाता है कि सबसे पहले कुकीज को 7वीं शताब्दी में फारसियों द्वारा बनाया गया था। ऐसा शायद ही कोई हो, जिसे कुकीज न पसंद हों। इसे कई रेस्तरां में गर्मागर्म कॉफी के साथ सर्व किया जाता है। क्या आपको पता है कि अमेरिका में इसका सेवन सबसे ज्यादा किया जाता है। 

ऐसे ही कई दिलचस्प फैक्ट्स हैं, जो शायद आपको पता न हो। आइए इस फेवरेट डेजर्ट के बारे में हम आपको कुछ मेजदार फैक्ट्स बताएं। 

मजे-मजे में बनाई गई थी कुकीज

cookie facts

चॉकलेट चिप कुकीज का आविष्कार 1938 में रूथ वेकफील्ड द्वारा किया गया था। वे चॉकलेट कुकीज बनाना चाहती थीं, लेकिन बेकर की चॉकलेट खत्म हो गई, इसलिए उन्होंने नेस्ले सेमी-स्वीट के टूटे हुए टुकड़ों का उपयोग किया। उसे पिघलाकर चॉकलेट कुकीज बनाई। बस फिर क्या चॉकलेट चिप कुकीज आज दुनियाभर में फेमस हैं।

ओरियो दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला कुकी ब्रांड है: 1912 में नाबिस्को द्वारा पेश किया गया ओरियो, दुनिया भर में सबसे ज्यादा बिकने वाला कुकी ब्रांड है। इसमें एक विशिष्ट सैंडविच कुकी डिज़ाइन है जिसमें बीच में मीठी क्रीम भरने के साथ दो चॉकलेट वेफर्स शामिल हैं।

सबसे पुरानी कुकीज का नाम

1912 में कुकीज का आविष्कार हुआ और फिर उसके बाग गर्ल स्काउट कुकीज 1917 से गर्ल स्काउट्स द्वारा बेची जा रही हैं। कुकीज शुरू में लड़कियों द्वारा घर पर बनाई जाती थीं और बाद में व्यावसायिक रूप से वे इसे डोर-टू-डोर बेचती थीं। ये उसके बाद कई फ्लेवर्स में आने लगीं, जैसे- थिन मिन्ट्स, समोआस और टैगालॉन्ग आदि।

इसे भी पढ़े: कुकीज को बनाना चाहती हैं सॉफ्ट तो इन टिप्स को करें फॉलो

दुनिया की सबसे बड़ी कुकी

एक छोटे से ही पैकेट में आपने भी कुकीज देखी होंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब तक पकाई गई सबसे बड़ी कुकी का वजन 40,000 पाउंड (18,144 किलोग्राम) से अधिक था और इसे 2003 में उत्तरी कैरोलिना के फ्लैट रॉक में इमैक्युलेट बेकिंग कंपनी द्वारा बनाया गया था। इसका डायमीटर 102 फीट (31 मीटर) था।

राष्ट्रीय कुकी कटर का ऐतिहासिक संग्रहालय

cookie cutter museum

जब मैं किसी फूड म्यूजियम के बारे में जानती हूं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। मगर मिसौरी में कुकीज को काटने वाले टूल का म्यूजियम बनाया गया है। जोप्लिन, मिसौरी में स्थित, राष्ट्रीय कुकी कटर ऐतिहासिक संग्रहालय कुकी कटर के इतिहास और कुकीज को विभिन्न डिजाइनों में आकार देने में उनकी भूमिका का जश्न मनाता है। यह छोटा-सा म्यूजियम कई कुकीज और कुकी कटर जैसे टूल की कहानी बताता है।

वर्ल्ड वॉर द्वितीय में हुई दुनियाभर में लोकप्रिय

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान, मैसाचुसेट्स के सैनिक जो विदेशों में तैनात थे, उनके पास घर पर बनी कुकीज हुआ करती थीं। इसे उन्होंने अपनी टुकड़ी के अन्य सैनिकों के साथ साझा करना शुरू किया। यूनाइटेड स्टेट्स के अन्य हिस्सों में भी इसे खूब पसंद किया गया। इसके बाद कई सैनिकों ने अपने घर से ऐसी कुकीज भेजने की मांग की और साथ ही वेकफील्ड को पत्र लिखे, ताकि वह अपनी स्पेशल कुकीज की रेसिपी दुनिया के दूसरे कोने तक पहुंचा सके।

1997 में आधिकारिक कुकी की हुई घोषणा

क्या आप सोच सकते हैं कि किसी खाने को आधिकारिक घोषित किया गया हो? मैसाचुसेट्स में ही कुकीज का आविष्कार हुआ था। राज्य में कुकी के निर्माण का सम्मान करने के लिए, 9 जुलाई 1997 को, मैसाचुसेट्स ने चॉकलेट चिप कुकी को आधिकारिक राज्य कुकी के रूप में नामित किया। 

इसे भी पढ़े: कुकर में चॉकलेट आटा कुकीज बच्चों को बनाकर खिलाएं, यह रही रेसिपी

1 घंटे में चार हजार से ज्यादा कुकीज बनाने का रिकॉर्ड

amazing cookie fact

कुकीज का आविष्कार भले ही मैसाचुसेट्स में हुआ, लेकिन 1 घंटे में सबसे ज्यादा कुकीज बनाने वाला देश आयरलैंड निकला। काउंटी कॉर्क में स्थित हैसेट्स बेकरी, एक घंटे में सबसे अधिक कुकीज पकाने का रिकॉर्ड बनाने वाली कंपनी थी। उन्होंने आयरिश कैंसर सोसायटी के लिए धन जुटाने में सहायता के लिए कुल 4695 कुकीज बनाई थी।

 

आपको कुकीज के बारे में जानकर कैसा लगा, हमें कमेंट करके बताएं। अगर आपको भी इसी तरह किसी डिश, डेजर्ट या स्नैक के बारे में फैक्ट्स पता हैं, तो हमारे साथ शेयर करें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा, तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।