herzindagi
you fix common cookie problems

कुकीज बनाते समय हो सकती हैं ये चार प्रोब्लम्स

कुकीज खाना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन अगर इसे घर पर बनाया जाए तो अक्सर कई तरह की दिक्कतें आती हैं और कुकीज उतनी अच्छी नहीं बनती हैं। आज हम ऐसी ही कुछ समस्याओं और उनके समाधान के बारे में जानेंगे। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-06-02, 12:00 IST

शाम की चाय का टाइम हो और साथ में कुकीज खाने को मिल जाए तो बस कहना ही क्या। अक्सर हम बाजार से कुकीज लाकर खाना पसंद करते हैं। लेकिन अगर आपको बेकिंग का शौक है तो यकीनन आप इसे घर पर बनाना चाहेंगे। घर पर कुकीज बनाने का एक फायदा यह भी होता है कि इसमें आप काफी एक्सपेरिमेंटल हो सकते हैं और कई अलग-अलग तरह की कुकीज बना सकते हैं।

हालांकि, कई लोगों की यह शिकायत होती है कि घर पर बनने वाली कुकीज उतनी सॉफ्ट नहीं होती हैं। वे अक्सर कई बार खाने में काफी ड्राई या सख्त महसूस होती हैं, जिसकी वजह से घर में उसे कोई नहीं खाता। इसके अलावा अधपकी से लेकर जली हुई कुकीज जैसी समस्या का भी आपको सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुकीज बनाते समय आने वाली कुछ प्रॉब्लम्स और उनके समाधान के बारे में बता रहे हैं-

cookies problem and how to fix them

कुकीज़ का एकसमान रूप से ना पकना

कुकीज बनाते समय अधिकतर लोगों को यह शिकायत रहती है कि वे एकसमान रूप से पकती नहीं है। दरअसल, ऐसी कुछ चीजें हैं जो कुकीज़ को असमान रूप से बेक करने का कारण बन सकती हैं। मसलन, अगर आप एक पुरानी बेकिंग शीट का उपयोग कर रहे हैं तो ऐसा हो सकता है। बेकिंग शीट समय के साथ खराब हो जाती हैं और इससे कुकी असमान रूप से पकती है। इसके अलावा, यह भी संभव है कि ओवन ठीक से पहले से गरम ना किया गया हो। अगर ओवन को प्रीहीट नहीं किया जाता है तो इससे कुकीज बाहर से बहुत जल्दी पकना शुरू हो जाएंगी, जबकि अंदर से आटा कच्चा ही रह जाएगा। इसलिए, आप इन गलतियों से बचने की कोशिश करें।

इसे भी पढ़ें: घर पर कुकीज बनाते समय रखें इन बातों का ध्‍यान

कुकीज का नीचे से जल जाना

कई बार कुकीज बेक तो सही तरह से होती हैं, लेकिन वे नीचे से जल जाती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो आप बेकिंग ट्रे की जगह पार्चमेंट पेपर के साथ हल्के रंग की बेकिंग शीट का उपयोग करें। गहरे रंग की बेकिंग शीट हल्के रंग की बेकिंग शीट की तुलना में गर्मी को जल्दी अवशोषित करती है।

common cookie problem and how to fix them

कुकीज का बहुत सख्त होना

कई बार कुकीज बहुत सख्त और क्रंची हो जाती हैं, जिसके कारण उन्हें खाने का मन ही नहीं करता है। ऐसा अक्सर उन्हें ओवरबेक करने के कारण होता है। इसके अलावा, उसमें बहुत अधिक चीनी या पर्याप्त फैट ना होने के कारण भी ऐसा हो सकता है। इसलिए, सबसे पहले तो आप बेकिंग का समय कम करें। साथ ही, रेसिपी में चीनी और फैट के अनुपात को एडजस्ट करें। आप कुकीज को ऐसे ही सॉफ्ट बनाए रखने के लिए उन्हें एयरटाइट कंटेनर में ठीक से स्टोर करें।

इसे भी पढ़ें: बिल्‍कुल परफेक्ट बिरयानी को बनानी है तो घर पर ही बनाएं इसका मसाला

common cookies problem and how fix them

कुकीज का बेकिंग शीट पर चिपक जाना

कई बार कुकीज बेकिंग शीट पर चिपक जाती हैं और उन्हें निकालना मुश्किल होता है। ऐसा कैसे होता है, क्योंकि शीट को सही तरह से ग्रीस नहीं किया जाता या फिर उस पर कोई पार्चमेंट पेपर नहीं बिछाया जाता। हमेशा कुकिंग बेक करने से पहले पार्चमेंट पेपर या सिलिकॉन बेकिंग मैट का प्रयोग करें। अगर आप पार्चमेंट पेपर का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो बेकिंग शीट को हल्का चिकना जरूर कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।