herzindagi
Recipe of Honey Water

3 तरीकों से बनाया जा सकता है Honey Water, एक विधि तो कभी सुनी भी नहीं होगी

शहद का पानी सेहत के लिए बेहद उपयोगी होता है, लेकिन आप इसे कई तरीकों से बना सकते हैं। जानते हैं शहद का पानी बनाने की विधि के बारे में...
Editorial
Updated:- 2025-08-21, 12:17 IST

शुगर के मरीज अपनी डाइट में सफेद चीनी को ना जोड़कर गुड़ या शहद का सेवन करते हैं। इससे अलग शहद के अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं को भी दूर करते हैं, लेकिन बता दें कि आप शहद के पानी को कई तरीकों से बना सकते हैं। ऐसे में हनी वॉटर की डिफ्रेंट रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि आप शहद का पानी कैसे तैयार कर सकते हैं। पढ़ते हैं आगे... 

कैसे बनाएं शहद का पानी?

हनी वॉटर बनाने के लिए सबसे पहले आप पानी को गर्म करें और गर्म करने के बाद उसे हल्का ठंडा होने दें। अब पानी में 15 से 30 ग्राम शहद यानी 1 से 2 टेबलस्पून शहद मिलाएं। अब अच्छे से मिक्स करने के बाद इसका सेवन करें। ये शहद पानी मुख्यतौर बनाया जाता है, लेकिन शहद के पानी को बनाने के लिए कई अन्य तरीके भी हैं, जो निम्न प्रकार हैं-

honey water recipes

  • पहला तरीका: सबसे पहले आप पानी को गर्म करें और फिर उसे हल्का ठंडा होने दें। अब मिश्रण में 15 ग्राम यानी 1 टेबल स्पून लेमन जूस मिलाएं और 30 ग्राम हनी मिलाएं। फिर आप इन्हें अच्छे से मिक्स करें और इसका सेवन करें। बता दें कि लेमन जूस सेहत के लिए अच्छा होता है।
  • दूसरा तरीका: आप सबसे पहले गर्म पानी करें और उसे ठंडा होने के लिए रख दें। फिर 15 मिनट बाद उसमें 15 ग्राम हनी मिलाएं और 5 ग्राम सिनेमन यानी दालचीनी मिलाएं। उसके बाद अच्छे से मिक्स करें और इसका सेवन करें। 
  • तीसरा तरीका: जिंजर लेमन हनी बनाने के लिए आप सबसे पहले अदरक के टुकड़ों को छोटे-छोटे स्लाइस में काटें और फिर एक गरम पानी में डालें। अब मिश्रण को 5 मिनट तक गर्म करने के बाद उसमें एक टेबलस्पून नींबू का जूस मिलाएं और 5 ग्राम हनी मिलाएं। अब इसे छानकर सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें - बाजार में मिलता है नकली शहद, ऐसे करें असली शहद की पहचान

ध्यान रखने वाली बातें

  • बता दें कि पानी की मात्रा आप अपने हिसाब से कम या ज्यादा कर सकते हैं। यदि शहद मिलाने के बाद पानी मीठा ज्यादा हो गया है तो ऐसे में पानी डाल सकते हैं।

sahad ka pani

  • कुछ लोग शहद को तेज गर्म पानी में या उबलते गर्म पानी में डालते हैं, पर ऐसा करना गलत है। शहद को गुनगुने पानी में मिलाना चाहिए। 
  • कुछ लोगों को शहद से एलर्जी भी होती है, ऐसे में ये लोग अपनी डाइट में शहद को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट से इसकी सही मात्रा के बारे में पूछ लें। 

इसे भी पढ़ें - सुबह खाली पेट शहद में डूबा हुआ लहसुन खाएं और बीमारियों से मुक्ति पाएं

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।