Sat Apr 11, 2026 | Updated 01:38 AM IST
try this leaf if idli batter too sour in summer

गर्मियों में नहीं बिगड़ेगा इडली का स्वाद, बस बैटर में डालें ये 1 पत्ता और देखें कमाल

आज हम आपको गर्मियों में इडली बैटर को खट्टा होने से बचाने के लिए एक आसान देसी नुस्खा बता रहे हैं। यह पत्ता फर्मेंटेशन को संतुलित करता है, बैक्टीरिया को नियंत्रित करता है और पीएच लेवल को बनाए रखता है, जिससे इडली का स्वाद सही रहता है।
Editorial
Updated:- 2026-04-10, 16:42 IST

क्‍या गर्मियों में आपका भी इडली का बैटर जल्दी खट्टा हो जाता है? अब परेशान होने की जरूरत नहीं, क्‍योंकि एक छोटा सा देसी ट्रिक आपके बैटर को परफेक्ट बना सकता है। अक्सर गर्म मौसम में बैटर जरूरत से ज्यादा फर्मेंट होकर खट्टा हो जाता है, जिससे इडली का स्वाद बिगड़ जाता है। इसका आसान समाधान हमारी किचन में ही मौजूद है। जी हां, हम पान के पत्ते के बारे में बात कर रहे हैं। इसकी जानकारी मुंबई की सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और Eatfit 24/7 की फाउंडर श्वेता शाह ने शेयर की है। अगर आप भी इडली के बैटर को खट्टा होने से बचाना चाहती हैं तो इस देसी नुस्‍खे को जरूर आजमाएं।

इडली बैटर को खट्टा होने से बचाने के लिए क्या इस्तेमाल करें?

  • आधा या एक पान का पत्ता लेकर इसे अच्छी तरह धोएं।
  • इसे बारीक पीस या कूट लें।
  • अब इसे इडली के बैटर में फर्मेंटेशन से पहले मिला दें।

betal leaves for idli batter

पान का पत्ता इडली बैटर को खट्टा होने से कैसे रोकता है?

पान का पत्ता इडली बैटर को खट्टा होने से सीधे रोकता नहीं है, बल्कि फर्मेंटेशन प्रोसेस को बैलेंस करता है। यही वजह है कि बैटर जरूरत से ज्यादा खट्टा नहीं होता।

एंटीबैक्‍टीरियल गुण

पान के पत्ते में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो बैटर में मौजूद ओवर-एक्टिव बैक्टीरिया की ग्रोथ को कंट्रोल करते हैं। इससे फर्मेंटेशन तेजी से नहीं बढ़ता और खट्टापन कम रहता है।

फर्मेंटेशन की स्पीड को करता है स्लो

गर्मियों में बैटर जल्दी फर्मेंट होकर ज्यादा खट्टा हो जाता है। इस प्रोसेस को पान का पत्ता थोड़ा धीमा कर देता है, जिससे बैटर सही समय पर तैयार होता है।

यह भी पढ़ें- घर पर केले से डिलिशियस इडली बनाने के लिए इन टिप्स को करें फॉलो

पीएच लेवल को करता है बैलेंस

बैटर खट्टा इसलिए होता है, क्योंकि इसमें एसिडिटी बढ़ जाती है। इस एसिडिटी को पान का पत्ता बैलेंस करता है, जिससे स्वाद ज्यादा खट्टा नहीं होता।

betal leaves idli batter too sour in summer

बनाता है डाइजेशन फ्रेंडली

पान का पत्ता डाइजेशन के लिए भी अच्छा माना जाता है। इसे मिलाने से बैटर हल्का और पेट के लिए आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Idli Maker Hacks: इडली मेकर पर बैटर को चिपकने से बचाने का मिल गया आसान तरीका, बस डालने से पहले इस चीज की लगा लें 5 बूंदें; पलटते ही आ जाएगी प्लेट में

ज्यादा पान का पत्ता न डालें, वरना स्वाद में हल्का बदलाव आ सकता है।

इस टिप को आजमाने के अलावा गर्मियों में बैटर को ज्यादा गर्म जगह पर न रखें और जरूरत से ज्यादा समय तक फर्मेंट न होने दें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock & Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।