सावन मास हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण महीना होता है। इस दौरान कई सारे नियमों का पालन करना होता है। इस महीने में भगवान शिव की आराधना की जाती है। लोग सात्विक भोज करते हैं और प्याज-लहसुन, मांस, मदिरा का सेवन करना मना किया जाता है। सावन में साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़ा, राजगिरा आदि चीजों का सेवन होता है। इनके आटे से रोटी, पूड़ी, कढ़ी, पकौड़े तैयार होते हैं। अगर आप इन चीजों को खाकर बोर हो गए हैं, तो चलिए हम आपको ऐसे पारंपरिक चीजों के बारे में भी बताएं जो आप इन दिनों बना सकेंगे।
व्रत में कच्चे केले की कई चीजें बनाई जाती हैं। कुछ लोग इसकी सब्जी भी बनाते हैं। अगर आप स्नैक्स में कुछ बनाना चाहें, तो कच्चे के फ्राइज बना सकते हैं। इन्हें और भी स्वादिष्ट बनाने के लिए आप कुट्टू या सिंघाड़े के आटे में नमक और पानी डालकर एक पतला घोल बना लें। उसमें केले मैरिनेट करें और तेल में डीप फ्राई कर लें। चाय के लिए बनाना फ्राई तैयार है।
इसे भी पढ़ें: सावन सोमवार व्रत में बनाएं ये तीन तरह के स्वादिष्ट डेजर्ट
पारंपरिक साउथ इंडियन डिश, जिसे बड़े चाव से खाया जाता है। यह हेल्दी और स्वादिष्ट दोनों होता है। व्रत में आप भी इसे तैयार कर सकते हैं, बस बैटर को साबूदाने के आटे से तैयार करें। अगर आपको साबूदाना नहीं पसंद है, तो इसे किसी अन्य आटे से तैयार किया जा सकता है। इसमें शकरकंद की फिलिंग ऊपर से डालें और मजा लें।
लापसी भी एक पारंपरिक डेजर्ट है, जिसे राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और यूपी के कई हिस्सों में बनाया जाता है। बारिश के मौसम में गर्मागर्म लापसी का मजा ही अलग होगा। इसे आप समक के आटे से बनाएं और खूब सारे ड्राई फ्रूट्स डालकर इसका मजा लें। सूजी की जगह पैन में घी डालकर समक के आटे को कुछ देर भूनें और ड्राई फ्रूट्स, चीनी और दूध डालकर इसे 5-7 मिनट पका लें। आपकी स्वादिष्ट व्रत वाली लापसी तैयार है।
सलाद या स्नैक के रूप में स्वीट पोटैटो खा-खाकर थक गए हैं, तो आप सावन में खास खमंग काकड़ी बना सकते हैं। यह एक महाराष्ट्रीयन और गुजराती सलाद है, जिसे नारियल, मूंगफली, नींबू और सेंधा नमक से बनाया जाता है। खीरे को बारीक काटा जाता है और उसमें नमक डालकर कुछ देर के लिए अलग रखा जाता है। मूंगफली को दरदरा कूटा जाता है। इसमें हरी मिर्च और चीनी भी मिलाई जाती है। यह भूख भी बढ़ाता है और हेल्दी भी होता है।
इसे मराठी में रताळ्याची भाजी भी कहते हैं। कुट्टू की पूड़ी के साथ अगर आपको कुछ नया बनाना हो, तो आप इस डिश को ट्राई कर सकते हैं। इसे स्नैक्स के रूप में भी खाया जा सकता है। इसकी भाजी बनाने के लिए शकरकंद को बारीक-बारीक काट लें। एक कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और जीरा डालें। इसमें शकरकंद डालकर 2-5 मिनट तक चलाएं और फिर ऊपर से सेंधा नमक और दरदरा कूटी हुई मूंगफली डालकर मिलाएं। आपकी भाजी तैयार है, इसे हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
इसे भी पढ़ें: Sawan Somvar Vrat: आपकी सात्विक थाली में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
यह बंगाली डेजर्ट है, जिसे लोग शायद भूल चुके हैं। इसे सिंघाड़े के आटे से तैयार किया जाता है। श्रावण में भोग चढ़ाने के लिए भी यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पैन में घी डालकर गर्म करें और इसमें सिंघाड़े का आटा डालकर 2-3 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें दूध और चीनी डालकर मिलाएं। इसमें एक चुटकी इलायची पाउडर मिलाएं और जब हलवा तैयार हो जाए तो गैस बंद करें। इसे एक ग्रीस किए हुए पैन में ट्रांसफर करें और ऊपर से बारीक कटे हुए पिस्ता डालकर सेट करने दें। इसे टुकड़ों में काटकर सर्व करें।
इसी तरह ऐसी कई पारंपरिक डिशेज हैं, जो आप सावन के महीने में बना सकते हैं। हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।