छेना बनाने के लिए करें इन टिप्स को फॉलो, नहीं आएगी स्वाद में कमी

पश्चिम बंगाल के अलावा देश के दूसरे राज्यों में छेना से मिठाई, रसगुल्ला और दूसरे व्यंजन बनाए जाते हैं। छेना बनाने का एक सही तरीका होता है, जो नहीं पता होने पर छेना का स्वाद बिगड़ जाता है।

 
chenna making tricks

छेना से बनने वाली कई तरह की मिठाई जैसे चमचम, रसगुल्ला, रसमलाई समेत और भी कई सारी मिठाई लोकप्रिय है। छेना से बनाई जाने वाली मिठाई को आप घर में भी कभी भी बना सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको परफेक्ट छेना बनाने आना चाहिए। बता दें कि बहुत से लोगों को ठीक से छेना बनाने नहीं आता है, जिसके चलते मिठाई भी बिगड़ जाती है।

कई बार ज्यादा नींबू और सिरका के कारण छेना का स्वाद खट्टा हो जाता है, तो कभी दूध अच्छे से नहीं फटता है, जिससे छेना ठीक से नहीं बन पाता और स्वाद में ज्यादा क्रीमी लगता है। ऐसे में आज हम आपको छेना बनाने के कुछ टिप्स बताएंगे, जिससे आप आसानी से परफेक्ट छेना बना सकते हैं।

छेना के बारे में

Chenna making tips

कहा जाता है कि छेना शुद्ध रूप से भारत का उत्पादन नहीं है। यह पुर्तगाली व्यापारियों की देन है, जो भारत मसाले समेत दूसरी चीजों का व्यापार करने आए थे। धीरे-धीरे यह छेना भारतीय लोगों के बीच लोकप्रिय हो गया और भारतीय मिठाई का हिस्सा बन गया है। आज पश्चिम बंगाल समेत कई दूसरे राज्यों में छेना से बनने वाली मिठाई लोकप्रिय हो गई है।

परफेक्ट छेना बनाने के टिप्स

how to make Chenna

  • छेना बनाते वक्त दूध फाड़ने के लिए सिरका या नींबू के रस का इस्तेमाल करें।
  • सिरका या नींबू के रस से दूध फाड़ने के बाद यदि आप छेना को साफ पानी से नहीं धोते हैं, तो उसमें खट्टापन रह जाता है। इसलिए छेना को ठंडा पानी से 3-4 बार अच्छे से धो लें।
  • छेना बनाने के लिए सिरका (सिरकाका उपयोग) और पानी का अनुपात का खास ध्यान रखें, ताकि दूध अच्छे से फटे और छेना ठीक से तैयार हो। सिरका और पानी का अनुपात 1:3 हो तभी दूध सही से फटता है।
  • छेना बनाने के लिए दूध को ज्यादा न गर्म करें, दूध को लगभग 80 डिग्री सेल्सियस तक ही गर्म करें, ज्यादा गर्म दूध में सिरका डालने से दूध से छेना ठीक से नहीं बनता है।
  • सिरका डालने के बाद दूध को चम्मच से हिलाते रहें, ताकि छेना नरम बनें। पनीर (पनीर रेसिपीज) बनाते वक्त दूध को ज्यादा नहीं खिलाना चाहिए।
  • दूध को फाड़ने के बाद एक सूती के कपड़े (सूती के कपड़ेकी रखरखाव) को छन्नी के ऊपर रखें और फटे हुए दूध को कपड़े में डालें, फिर ठंडे पानी से धोएं। छेना को धोने के बाद कपड़े को बांध कर लटका लें।
  • कुछ देर बाद जब पानी छट जाए तो कपड़ा खोल लें आपका सॉफ्ट छेना तैयार है। इससे जो मन चाहे वो मिठाई बनाएं और स्वाद का आनंद लें।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: freepik and pixabay

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP