
लगातार किसी चीज का सेवन एक ही तरह से किया जाए तो वह एक समय के बाद बहुत उबाऊ हो जाता है। वहीं बात दाल की आए तो यह एक ऐसी चीज़ है जो रोजाना हम अपने आहार में शामिल करते हैं फिर चाहे वह किसी भी तरह की दाल हो। आपके घर में भी बनने वाली कोई एक आधी दाल तो ऐसी होगी जिसे खाकर आपका परिवार भी ऊब चुका होगा। इस एक दाल को यदि आप कभी बना भी दें तो सब नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं।
यही कारण है कि लोग अपनी दाल को एक बेहतरीन स्वाद देने के लिए तड़का मसाला लेते हैं। तड़का मसाला तैयार करते हुए कई सारी चीज़ों का इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको शायद पता न हो लेकिन कुछ लोगों के अपने स्पेशल तड़के बनाए होते हैं, जिन्हें लोग खाना बनाते वक्त उपयोग करते हैं।
आज इस आर्टिकल में हम बताने वाले हैं कि आप अपनी बोरिंग-सी दाल को एकदम स्वादिष्ट कैसे बना सकती हैं। हम ऐसी कुछ सब्जियां, मसाले और तड़के आपको बताएंगे, जो दाल के स्वाद को उत्तम बनाने के लिए उपयोग किए जा सकते हैं।

आपने चना और घीया की सब्जी खाई है? उत्तर प्रदेश और बिहार क्षेत्र में चने की दाल को लौकी के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन बहुत ही स्वादिष्ट होता है। अगर आपने इसे अभी तक नहीं खाया है तो इसे एक बार जरूर बनाएं।
इसे भी पढ़ें: अरहर की दाल में लगाएं स्वाद का तड़का, सिर्फ 3 इंग्रीडिएंट्स से बनेगी टेस्टी
बड़ी इलायची जिसे काली इलायची भी कहते हैं, स्वाद को एन्हांस करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। वैसे तो इसे बाकी खड़े मसालों के साथ मिलाकर उपयोग किया जाता है, मगर आप बस इलायची की सहायता से दाल को बेहतर बना सकते हैं।

क्या आपने पालक दाल खाई है? यह काफी पसंद की जाती है और इसे रेस्तरां के मेनू में भी शामिल किया जाने लगा है। पालक, आपकी दाल का स्वाद निखार देता है और दाल सिंपल नहीं रह जाएगी।
इसे भी पढ़ें: मूंग की दाल में लगाएं ये 3 तड़के, स्वाद हो जाएगा दोगुना

आपने देखा होगा कुछ दालों में सूखी लाल मिर्च का तड़का लगाया जाता है। इसे दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए डाला जाता है। अगर आपको कुछ न भी समझ आए तो दाल में लाल मिर्च का छौंक लगा देने से ही काफी अंतर आ जाएगा।
अब आप भी अपनी बोरिंग दाल को इन नए अंदाज में तैयार करके देखें। अगर आप किसी अन्य तरीके से दाल बनाती हैं तो उसे हमारे साथ शेयर जरूर करें।
हमें उम्मीद है यह लेख आपको पसंद आएगा। अगर यह लेख अच्छा लगा तो इसे लाइक और फेसबुक पर शेयर भी करें। इसी तरह के कुकिंग टिप्स पढ़ने के लिए विजिट करें हरजिंदगी।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।