दाल वाली नहीं अब बनाएं चीजी कचौड़ी, शेफ संजीव कपूर से जानें रेसिपी

मूंग दाल से बनी हुई कचौड़ी का मजा आपने भी जरूर लिया होगा। मगर आज जो रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं, वो अलग है। इस रेसिपी को शेफ संजीव कपूर ने शेयर किया है और उन्होंने स्टफ्ड चीजी कचौड़ी बनाने का तरीका बताया है।
image

चाय के साथ नाश्ते में ऐसी चुनिंदा चीजें जिनका मजा आता है। उनमें से एक कचौड़ी है। कचौड़ी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में पसदं की जाती है। दाल-मोठ से भरी हुई कचौड़ी बढ़िया नाश्ता हो जाता है।

इसे कोई आलू की सब्जी के साथ परोसता है, तो कोई मीठी चटनी के साथ मूंग दाल के अलावा भी कई तरह की कचौड़ी पसंद की जाती है। सिर्फ यूपी में ही नहीं, बल्कि राजस्थान और हरियाणा जैसे शहरों में भी आपको कचौड़ी का अलग वर्जन मिलेगा।
खास मौकों पर भी चाय के साथ कचौड़ी सर्व की जाती है।

दिल्ली और एनसीआर के कई एरिया में तो आपको साइकिल में कचौड़ी और चटनी के डिब्बे लेकर घूमते लोग भी दिखाई देंगे।
नॉर्थ इंडिया में ऐसे कुछ एक-आधे शहर या जगहें होंगी जहां शायद कचौड़ी को इतने चाव से न खाया जाता हो। आपको जैसे पसंद है, आप इसे वैसे बना और खा सकते हैं।

अब मूंग दाल के अलावा कई तरह की कचौड़ी आपने खाई होगी, लेकिन शेफ संजीव कपूर द्वारा बताई गई चीजी कचौड़ी का मजा शायद न लिया हो। जाने-माने शेफ संजीव कपूर ने इस बार भरी हुई चीजी कचौड़ी की रेसिपी बताई है। अगर आपको भी रेसिपी जाननी है, तो हमारा लेख जरूर पढ़ें।

इसे भी पढ़ें: बाजार जैसी खस्ता कचौड़ी बनाने के लिए इन टिप्स को कर लें नोट

स्टफ्ड चीजी कचौड़ी बनाने का तरीका-

stuffed cheesy kachori

  • सबसे पहले मटर और आलू को उबाल लें। मटर को छानकर अलग रखें और आलू को थोड़ा-थोड़ा मैश कर लें।
  • इसके बाद परात में मैदा, नमक और बटर स्प्रेड डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। अब आटे को नम मलमल के कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें।
  • अब बचे हुए बटर स्प्रेड को नॉन-स्टिक पैन में गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालें और 30 सेकंड तक भूनें।
  • पैन में मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालें और सभी चीजों को लगभग 1 मिनट तक भूनकर पकाएं। मटर को थोड़ा-सा क्रश करें।
  • अब मटर में आलू डालकर मिलाएं और इस मिश्रण को 2 मिनट तक पकाएं। इस मिश्रण को एक प्लेट में निकाल लें और पूरी तरह से ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ठंडा होने के बाद, इसमें चीजी गार्लिक मेयो डालकर मिलाएं।

इसे भी पढ़ें: घर पर बनाएं मक्‍के की कचौड़ी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले

  • अब काउंटर टॉ पर वर्कटॉप पर थोड़ा बटर स्प्रेड लगाएं। आटे को बराबर भागों में बांट लें और हर भाग को बॉल का आकार दें। बॉल को चपटा करें और उसमें हरी मटर-आलू के मिश्रण का एक भाग भरें। किनारों को बीच में लाएं और सील करने के लिए दबाएं।
  • इसे धीरे-धीरे एक छोटे-से डिस्क में रोल करें। इसी तरह सारी कचौड़ी बनाकर एक प्लेट में रख लें।
  • आप इसे तेल में तलकर या एयर फ्रायर में फ्राई कर सकते हैं। एयर फ्रायर को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें। तैयार कचौड़ियों को इसमें आराम से रखें और ऊपर से थोड़ा बटर स्प्रेड लगाएं। 10-15 मिनट के लिए एयर फ्राई करें।
  • तेल में तलने के लिए तेल को बहुत ज्यादा गर्म न करें। आंच को मीडियम फ्लेम में रखकर कचौड़ियों को सुनहरा भूरा होने दें।
  • इसके बाद कचौड़ी को सर्विंग प्लेट पर सजाएं और हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

स्टफ्ड चीजी कचौड़ी Recipe Card

आइए आज शेफ संजीव कपूर से चीजी कचौड़ी बनाना सीखें।
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :30 min
  • Preparation Time : 15 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Snacks
  • Calories: 350
  • Cuisine: Indian
  • Author: Ankita Bangwal

सामग्री

  • 2-3 बड़े चम्मच चीजी गार्लिक मेयो
  • 1 कप हरी मटर
  • 2 मीडियम आलू
  • 1½ कप मैदा
  • स्वादानुसार नमक
  • 4 बड़े चम्मच बटर स्प्रेड
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • ½ इंच अदरक
  • 2 हरी मिर्च
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
  • परोसने के लिए हरी चटनी

विधि

  • Step 1 :

    पहले मैदा, नमक और बटर स्प्रेड मिलाकर एक सख्त आटा गूंथकर उसे ढककर रखें।

  • Step 2 :

    एक नॉन-स्टिक पैन को गर्म करके उसमें बटर स्प्रेड डालें। इसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालकर भूनें।

  • Step 3 :

    अब इसमें मटर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला पाउडर डालकर मिक्स करें। इसे एक कुछ देर पकाने के बाद इसमें आलू डालकर मिलाएं।

  • Step 4 :

    मिश्रण को आंच से हटाकर ठंडा करें और उसमें चीजी गार्लिक मेयो डालकर मिक्स करें।

  • Step 5 :

    अब आटे की लोइयों को थोड़ा फैलाएं और उसमें आलू और मटर का मिश्रण डालकर बंद करें। इसे थोड़ा बेलकर तैयार कर लें।

  • Step 6 :

    कड़ाही में तेल गर्म करें और कचौड़ियों को सुनहरा भूरा होने तक तलें। आप इन्हें 180 डिग्री पर प्रीहीट हुए एयर फ्रायर में भी फ्राई कर सकते हैं।

  • Step 7 :

    तैयार कचौड़ी को हरी चटनी के साथ सर्व करें।