What Is Sattu Powder Made Of: गर्मियों में अक्सर हम खाने-पीने की ऐसी चीजें तलाशते हैं, जिनका सेवन करने से हमें ठंडक और ताजगी महसूस हो। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ते तापमान को देखते हुए खुद को अंदर से ठंडा रखना भी बहुत जरूरी है।
इसके लिए हम घर पर कई सारे समर ड्रिंक्स बनाते हैं, जिन्हें पीकर हमें एनर्जी भी मिले और गर्मी से राहत भी मिले जैसे- सत्तू की ड्रिंक्स। यही वजह है कि मार्केट में सत्तू कई वैरायटी के मिलते हैं, लेकिन देसी गांव वाले सत्तू के बात ही कुछ और होती है।
अगर आप चाहें तो घर पर सत्तू तैयार कर सकते हैं, इसके लिए आपको बस नीचे बताए गए स्टेप्स और टिप्स को फॉलो करना होगा।
सत्तू एक तरह का सूखा पाउडर है, जिसे चने की दाल से तैयार किया जाता है। इसके साथ भुने हुए जौ और चने को पीसकर भी दरदरा पिसा जाता है। हालांकि, सत्तू को सिर्फ भुने हुए चने से भी बनाया जा सकता है। कई लोग जौ का सत्तू भी खाना पसंद करते हैं, जिसमें काली मिर्च भी मिलाई जाती है।
स्वास्थ्य के लिए लाभकारी, सत्तू एक ऐसा आहार है जो बनाने में बहुत ही सरल और सस्ता व्यंजन है। सत्तू को व्यंजनों को बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। (सत्तू से बनी ये 3 रेसिपी)
इसे जरूर पढ़ें- सत्तू से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे
अगर आप घर पर सत्तू बना रहे हैं, तो आपको चने की दाल, अनाज, जौ, काजू, बादाम, बाजरा और गेहूं की जरूरत पड़गी। ऐसा इसलिए क्योंकि सत्तू को इन तमाम अनाज को सूखा भूनकर तैयार किया जाता है।
हालांकि, सबका सत्तू बनने का तरीका अलग-अलग होता है जैसे- ओडिशा में सत्तू या चटुआ काजू, बादाम, बाजरा, जौ और चने को सूखा भूनकर और बारीक आटा पीसकर बनाया जाता है।
इसे जरूर पढ़ें- पराठे से लेकर ड्रिंक्स तक, गर्मियों में सत्तू से बनाएं ये बेहतरीन रेसिपीज
उम्मीद है कि आपको सत्तू बनाने का तरीका समझ में आ गया होगा। अगर आपको कोई और सामग्री को लेकर कंफ्यूजन है तो हमें नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिदंगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।