herzindagi
Can I drink sattu anytime

गर्मी में सत्तू की मदद से तैयार करें ये चार ड्रिंक्स

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इस मौसम में अगर आप चाहें तो सत्तू की मदद से कई तरह की अलग-अलग ड्रिंक्स बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2024-05-19, 09:00 IST

जब गर्मी का मौसम आता है तो हमें अपने खान-पान में भी बदलाव करने की जरूरत होती है। इस मौसम में ऐसी चीजों को डाइट में शामिल किया जाता है, जो ना केवल शरीर के एनर्जी लेवल को बनाए रखे, बल्कि इसके साथ-साथ तापमान को भी नियंत्रित करने में मदद करे। इस लिहाज से सत्तू का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। इसे भुने हुए चने या जौ से बनाया जाता है और इसे गर्मियों में खाने के लिए सबसे हेल्दी चीजों में से एक माना जाता है। 

चिलचिलाती गर्मी में अगर सत्तू को पानी में मिलाकर पिया जाता है तो इससे शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही साथ, यह शरीर को हाइड्रेट करने और हीट स्ट्रोक के लक्षणों को रोकने में मदद करते हैं। आमतौर पर, लोग सत्तू को पानी में मिलाकर पीते हैं। हालांकि, अगर आप चाहें तो सत्तू की मदद से अन्य भी कई तरह की ड्रिंक्स बनाकर उसका सेवन कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको सत्तू की मदद से बनने वाली कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप अपनी समर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं-

इसे भी पढ़ें: पराठे से लेकर ड्रिंक्स तक, गर्मियों में सत्तू से बनाएं ये बेहतरीन रेसिपीज

सत्तू नारियल शेक (Sattu Coconut Shake)

sattu coconut shake

गर्मी के मौसम में सत्तू और नारियल के दूध की मदद से एक बेहतरीन शेक तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत अधिक इंग्रीडिएंट्स की जरूरत भी नहीं होगी। बस आपको इतना करना है कि आप एक गिलास नारियल का दूध लें और उसमें दो बड़े चम्मच सत्तू पाउडर डालकर मिक्स करें। साथ ही, इसमें बर्फ के टुकड़े और मेपल सिरप मिलाएं। इसके ऊपर कसा हुआ नारियल डालें और बस ठंडा-ठंडा पीएं।

सत्तू लस्सी (Sattu Lassi)

दोपहर के समय अगर आप कुछ हेल्दी और फिलिंग पीने की इच्छा रख रहे हैं तो ऐसे में आप सत्तू लस्सी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप सत्तू को दही, पानी, चीनी, इलायची पाउडर और थोड़ा सा गुलाब जल डालकर मिलाएं। आप इसे स्मूथ होने तक ब्लेंड करें। इसमें बर्फ डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें। अगर आप चाहें तो इसे कुछ कटे हुए मेवों की मदद से गार्निश भी कर सकते हैं।

सत्तू शरबत (Sattu Sherbet)

गर्मी के मौसम में सत्तू का शरबत अधिकतर घरों में बनाया व पीया जाता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि एक बड़ा चम्मच सत्तू को पानी में मिक्स करें। साथ ही, इसमें नींबू का रस, नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी या गुड़ डालकर मिलाएं। अंत में, बर्फ के टुकड़े डालकर इसे ठंडा-ठंडा पीएं।

इसे भी पढ़ें: सत्तू से बनाएं ये 3 लजीज रेसिपीज, घरवाले उंगलियां चाटते रह जाएंगे

सत्तू कूलर (Sattu Cooler)

sattu cooler

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक प्रदान करने के लिए सत्तू की मदद से सत्तू कूलर भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आपको सत्तू के अलावा तरबूज की जरूरत होगी। तरबूज में ना केवल वाटर कंटेंट अधिक होता है, बल्कि यह भी आपको ठंडक प्रदान करता है। सत्तू कूलर बनाने के लिए सत्तू को तरबूज के टुकड़ों, पुदीने की पत्तियां, नींबू के रस और थोड़े से शहद के साथ मिलाएं। इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें और फिर तैयार मिश्रण को छान लें। अंत में इसमें बर्फ डालें और तरबूज के टुकड़े से सजाकर सर्व करें।

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।