भारतीय लोग केक खाना खूब पसंद करते हैं। खासकर छोटे बच्चे तो केक कुछ अधिक ही पसंद करते हैं। लेकिन जब बच्चे अधिक परेशान करते हैं तो माता-पिता को बाहर से केक लाना पड़ता है। ऐसे में अगर आपके भी बच्चे केक के लिए कुछ अधिक ही परेशान करते हैं तो फिर आपको इस लेख को ज़रूर पढ़ना चाहिए। क्योंकि इस लेख में हम आपको सैंडविच केक की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप चंद मिनटों में बना सकते हैं। आइए जानते हैं।
बनाने का तरीका
- घर पर सैंडविच केक बनाना बेहद ही आसान है। इसके लिए आपको अधिक मेहनत भी करने की ज़रूरत नहीं है। सैंडविच केक बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड को लीजिए और कोने वाले हिस्सों को हटा दें और अपनी पसंद में काट लें।
- इसके बाद सभी ब्रेड के ऊपर चॉकलेट का पेस्ट अच्छे से लगा लें और साइड में रख दें। इधर एक प्लेट में व्हीप्ड क्रीम और कीवी को डालकर अच्छे से फेंट लें। अब एक ब्रेड के ऊपर एक ब्रेड को रखें और क्रीम की एक परत बनाते चलें।(कच्चे आम की लजीज रेसिपीज)

- ब्रेड पर क्रीम और चॉकलेट पेस्ट लगाने के बाद ब्रेड को एक के ऊपर एक ब्रेड रख लें और सभी साइड से क्रीम को डालकर केक के शेप में बना लें। अब केक के ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या फिर सौंफ आदि चीज को डालकर सर्व करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों