herzindagi
stale roti food

Cooking Tips: बची हुई रोटी से 10 मिनट में बनाएं ये 4 क्रिस्‍पी और चटपटे स्‍नैक्‍स

घर पर अगर बच गई है रोटी तो उसे फेके नहीं बल्कि उससे घर पर ही आप अपने और अपने बच्‍चों के लिए स्‍वादिष्‍ट डिशेज बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2019-06-14, 13:01 IST

भारतीय रसोई में अगर सबसे महत्‍वपूर्ण डिश की बात की जाए तो वह रोटी है। दोपहर और रात के भोजन में अधिकतर लोग रोटी खाना पसंद करते हैं। कई घर ऐसे होते हैं जहां रोटी के बिना लोगों का भोजन ही पूरा नहीं होता है। मगर ऐसा भी कई बार होता है कि रोटी बच जाती है। बासी रोटी खाने में उतनी स्‍वादिष्‍ट नहीं लगती जितनी ताजी और गरम रोटी लगती है। ऐसे में कई बार बची हुई रोटी को लोग जानवरों को दे देते हैं या फेक देते हैं। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बची हुई रोटी से कई तरह की स्‍वादिष्‍ट डिशेज बनाई जा सकती हैं। आज हम आपको इन्‍हीं डिशेज के बारे में बताएंगे।

इसे जरूर पढ़ें: रोटी कैसे बनाई जानी चाहिए? आटे को छानकर या बिना छाने

Roti leftover homemade easy and tasty recipes

टाकोज 

टाकोज भी एक प्रकार की मैकसिकन रोटी होती हैं। इसके अंदर वेजीटेबल और चीज की फिलिंग की जाती है। अगर आपके घर में रोटी बच जाए तो उसे फेंकने की जगह टाको बना कर री-यूज किया जा सकता है। 

कैसे बनाएं रोटी टाकोज 

इसके लिए बची हुई रोटी के दोनों ओर बटर लगाएं। अब कांटे से छोटे छोटे होल करें। इसे अवन में रख कर 5 मिनट तक 200 डिग्री तापमान पर गरम करें। इससे रोटी में क्रिस्‍पीनेस आ जाएगी। अवन से निकालने के बाद रोटी में अपनी च्‍वॉइज की फिलिंग भरें और फिर सर्व करें। आप मिक्‍स वेज या फिर पनीर की फिलिंग के साथ रोटी टाकोज को सर्व कर सकती हैं। 

 

रोटी रोल्‍स 

वेर्स्‍टन कंट्रीज में रोल्‍स बहुत पसंद किए जाते हैं। अब तो भारत में भी तरह-तरी के रैप रोल्‍स मिलते हैं। मगर इन्‍हें आप घर पर ही बना सकती हैं। खासतौर पर अगर आपके घर में रोटी बच गई हो तो सुबह के ब्रेकफास्‍ट में आप रोटी रोल्‍स बना कर घरवालों को सर्व कर सकती हैं। 

कैसे बनाएं रोटी रोल्‍स 

रोटी रोल्‍स बनाना बेहद सरल है। इसके लिए आपको बची हुई रोटी को तवे पर सेकना होता है। अगर आप अंडा खाती हैं तो आप रोटी के एक तरफ अंडे को फेंट कर डाल सकती हैं और इसे तवे पर अच्‍छे से सेक कर इसमें वेज और नॉनवेज फिलिंग्‍स के साथ परोस सकती हैं। इन्‍हें भारत में काठी रोल्‍स कहा जाता है। 

Roti leftover homemade easy and tasty recipes

रोटी पोहा 

पोहा भारतीयों को फेवरेट ब्रेकफास्‍ट है। मगर ज्‍यादातर लोग चावल के चूड़े से बना पोहा ही खाते हैं। मगर पोहा रोटी से भी बनाया जा सकता है और अगर रोटी रात की बची हुई हो तो पोहा और भी अच्‍छा बनाता है। 

 

कैसे बनता है रोटी पोहा 

रोटी पोहा भी उसी तरह बनता है जिस तरह चावल के चूड़े का पोहा बनता है। इसके लिए आपको रोटी को री-हीट करना होता है। फिर उसे छोटे-छोटे पीस में करना होता है। इसके बाद आप एक पैन में तेल गरम करें और उसमें राई दाना और करी पत्‍ता डालें। इसके बाद चुटकी भर हल्‍दी, अमचुर पाउडर और लाल मिर्च डालें। अग इसमें कटी प्‍याज और टमाटर डालें और फ्राई करें। आखिर में रोटी के टुकड़ों को डालें और अच्‍छे से मिश्रण के साथ मिलाएं और गरम गरम परोसें।

इसे जरूर पढ़ें: जानिए टेस्टी और हेल्दी बाजरा परांठा बनाने की आसान रेसिपी

Roti leftover homemade easy and tasty recipes

रोटी पिज्‍जा 

आपने पिज्‍जा की कई वैराइटी खाई होंगी मगर घर पर बने रोटी पिज्‍जा का स्‍वाद शायद ही चखा होगा। इसे घर ही बनाया जा सकता है। 

कैसे बनाएं रोटी पिज्‍जा 

अगर आपके घर पर रोटी बच गई है तो आप उसका यूज रोटी पिज्‍जा बनाने में कर सकती हैं। इसके लिए आपको रोटी को अच्‍छे से तवे पर सेकना है और थोड़ा क्रिस्‍प करना होता है। रोटी के क्रिस्‍प होने के बाद उस पर कसी हुई चीज डालें और फिर बारीक कटी हुई शिमलामिर्च, गाजर, पत्‍तागोभी डालें। अगर आप मशरूम पसंद करती हैं तो वह भी डाल सकती हैं। इसके बाद एक बार फिर से कसी हुई चीज डालें और थोड़ा ऑर्गेनो भी डालें। इसे तवे पर धीमी आंच पर सेकें और फिर सर्व करें। 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।