क्या आपको भी जब तक सब्जी में अच्छे से टमाटर न डाले गए हों खाने का स्वाद नहीं आता है? इसलिए आप टमाटर में कंजूसी नहीं करती हैं। यह कहा जा सकता है कि बिना टमाटर के खाना अधूरा है। इसलिए सलाद से लेकर रायता तक में इसका इस्तेमाल किया जाता है।
टमाटर की चटनी भी बेहद टेस्टी होती है। बाजार में कई तरह के टमाटर मिलते हैं। क्या आपने कभी हरे टमाटर का स्वाद चखा है? आपने देखे जरूर होंगे। हरे टमाटर कच्चे टमाटर होते हैं। इनका आप कई चीजों में उपयोग कर सकती हैं। अगर आप कुकिंग करना पसंद करती हैं तो आप भी कुछ न कुछ नया ट्राई करती होंगी। इस बार आप लाल की जगह हरे टमाटर की चटनी बनाएं। क्या आप जानना चाहती हैं इसकी रेसिपी? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
इस तरह बनाएं चटनी
हरे टमाटर का नाम सुनकर आपको लग रहा होगा कि भला इसमें क्या ही स्वाद आएगा? लेकिन अगर आप टमाटर के साथ कुछ अन्य चीजें मिलाकर चटनी बनाएंगी तो यकीन मानिए आपने इससे पहले ऐसी चटनी कभी नहीं खाई होगी।
आवश्यक सामग्री
- 10-12 हरे टमाटर
- 2-3 सूखी लाल मिर्च
- 1बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 2-3 प्याज
- हरा धनिया के पत्ते
- 2-3 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
- 6-7 लहसुन की कलियां
- 1 नींबू
क्या करें?
- चटनी बनाने से पहले टमाटर को अच्छे से धोएं।
- लहसुन को छीलकर अलग रख दें।
- अब टमाटर के भी 5-6 टुकड़े कर लें।
- फिर प्याज को भी छीलें और मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें।
- गरम तेल में 4-5 लाल सूखी मिर्च के साथ लहसुन को भूनें। (पुदीना चटनी की रेसिपी)
- अब इसमें टमाटर, प्याज और 1बड़ा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें और कुछ देर ढककर पकाते रहें।
- इस बात का ध्यान रखें कि हरे टमाटर कच्चे होते हैं, इसलिए इन्हें गलने में समय लगेगा। साथ ही तेज आंच पर चटनी जल सकती है।
- टमाटर और प्याज को कम से कम 10-12 मिनट तक पकाएं।
- अब गैस बंद कर दें।
- जब चटनी ठंडी हो जाए तब इसे मिक्सी में डालकर पीस लें।
- अब इसे एक बर्तन में डाल दें और ऊपर से थोड़ा सा नींबू निचोड़ें।
- आखिर में धनिया से गार्निश कर लें।
- लीजिए बन गई आपकी हरे टमाटर की चटनी।
इसे भी पढ़ें:Chef Ranveer Brar Special : जानें घर पर कैसे बनाएं हरे टमाटर की चटनी
हरे टमाटर और पुदीना की चटनी
पुदीना न केवल खाने को फ्लेवर देता है बल्कि इसके इस्तेमाल से खाने का अरोमा भी बढ़ता है। आप हरे टमाटर के साथ पुदीना की चटनी बना सकती हैं। टमाटर की चटनी की यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान है।
आवश्यक सामग्री
- 8-10 हरे टमाटर
- पुदीना के पत्ते
- 5-7 हरी मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- 2-3 चम्मच तेल
क्या करें?
- हरे टमाटर और हरी मिर्च को धोकर काट लें।
- अब मिक्सी में टमाटर, पुदीना के पत्ते और हरी मिर्च को पीस लें।
- अब पैन में तेल डालकर इसे गर्म करें।
- फिर तेल में चटनी और स्वादानुसार नमक डालें।
- अब जब चटनी में से तेल निकलने लगे तो समझ जाएं कि चटनी पक गई है।
- इसे एक एयरटाइट कंटेनर में डालकर स्टोर कर दें।
- आप इस पुदीना और हरे टमाटर की चटनी को सैंडविच, दाल-चावल और पराठें जैसी चीजों के साथ सर्व कर सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstcok
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों