herzindagi
ajwain and aloo khasta kachori recipe

झटपट बनने वाली अजवाइन और आलू की खस्ता कचौड़ी, जानें रेसिपी

आलू और अजवाइन की खस्ता कचौड़ी की रेसिपी को बनाएं और इस शानदार स्नैक का आनंद उठाएं। ये रेसिपी बहुत जल्दी बनकर तैयार हो जाती है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2021-02-13, 11:18 IST

आलू से हम कई तरह के स्नैक्स बनाते हैं और घर में हमेशा आलू जरूर रहता है। आलू से हम कई तरह की चीज़ें बना सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी आलू और अजवाइन की कचौड़ी का स्वाद चखा है? अजवाइन होने के कारण इस कचौड़ी में बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। इस कचौड़ी को बनाने में आपको 35-40 मिनट ही लगेंगे और आपके लिए ये बढ़िया नाश्ता तैयार हो जाएगा।

विधि-

  • सबसे पहले आटा और मैदा साथ में मिलाना है। आप चाहे तो सिर्फ आटा भी ले सकते हैं, लेकिन उससे कचौरी खस्ता कम बनेगी। इसके बाद ही आपको उसमें नमक डालना है।
  • तीनों चीज़ों को अच्छे से मिलाना है और जब ये तीनों चीज़ें अच्छे से मिल जाएंगी तो आपको इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालना है। मोयन के लिए तेल बहुत जरूरी होता है और इसलिए आपको भी ये ध्यान रखना है कि इसे आराम से गूंथना है। तेल की जगह आप घी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अब आपको आटा गूंथना है। आपको इस बात का ध्यान रखना है कि जो आटा आप गूंथेंगे वो रोटी या पराठे के आटे से ज्यादा कड़क गूंथना है। अगर आप वो नहीं करेंगे तो फ्राई करते समय कचौड़ी फूट जाएगी।
  • अब आटे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें तब तक आलू का मसाला तैयार कर लें। सबसे पहले दो उबले आलू को मैश कर लें और उसमें बारीक कटा प्याज, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा धनिया पत्ता, 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, इतना ही जीरा पाउडर, थोड़ा सा मिर्ची पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच अजवाइन मिलाकर इसे अच्छे से मैश कर लें।
  • अब आपको आटे की लोई बनानी है। आपको जिस साइज की कचौड़ी बनानी है उसी साइज की लोई बनाएं। इसे थोड़ा सा बेल लें या फिर हाथों से स्टफिंग करें। इसे वैसे ही स्टफ करना है जैसे आलू के पराठे को करते हैं। इसे थोड़ा सा सूखा मैदा लगाकर रोल करें। इसे बहुत सावधानी से रोल करना है।
  • इसे बहुत ज्यादा पतला रोल नहीं करना है। आपको अब कचौड़ी तलनी है। आपको तेल गर्म करने के बाद ही इसे डालना है। तेल का तापमान मीडियम नहीं बल्कि हाई होना चाहिए। इसे पलट-पलट कर सेंकना है।
  • आपको इसे गर्मा-गर्म आलू की कचौड़ी को अपनी पसंद की चटनी या केचअर के साथ सर्व करना है।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

आलू अजवाइन कचौड़ी Recipe Card

इस रेसिपी को अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें अजवाइन की जगह जीरे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 4 उबले आलू
  • 1 कप गेहूं का आटा
  • 1/2 कप मैदा
  • 1 बड़ा प्याज बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 कप धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ
  • 1/2 छोटे चम्मच जीरा पाउडर
  • 1/2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/4 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1/4 छोटे चम्मच अमचूर पाउडर
  • 1/2 छोटे चम्मच अजवाइन
  • थोड़ा सा गरम मसाला पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने और मोयन के लिए तेल

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप कचौड़ी का आटा गूंथ लें। इसमें गेहूं का आटा, मैदा, नमक और दो बड़े चम्मच तेल डालकर गूंथें।

  2. Step 2:

    अब इसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें और आलू का मसाला तैयार करें।

  3. Step 3:

    सारी चीज़ों के अच्छे से मैश कर मसाले में मिक्स करें। सूखा मसाला और सब्जियां सभी कुछ आलू में अच्छी तरह मिक्स हो जानी चाहिए।

  4. Step 4:

    अब आपको इस मसाले को आटे में उसी तरह से भरना है जैसे हम आलू का पराठा बनाते हैं।

  5. Step 5:

    ध्यान रहे कि कचौड़ी को ज्यादा पतला न बेलें।

  6. Step 6:

    अब हाई फ्लेम पर तेल गर्म कर कचौड़ी को तल लें। इसे डीप फ्राई करना है।

  7. Step 7:

    इसे गर्मागर्म सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।