पंजाब दी लस्सी, सरसों का साग और मक्के दी रोटी...पंजाबी खाना खाने का एक अलग ही मज़ा है! कभी-कभी एक से दो बार भी पंजाबी व्यंजन खाने के बाद मन नहीं भरता है! मन करता है और खाते जाओ और अब तो मौसम भी ऐसा हो गया है कि और ज्यादा पंजाबी खाने की क्रेविंग होगी।
वैसे, आपने सरसों का साग और मक्के की रोटी तो कई बार टेस्ट की होगी, लेकिन अब वक्त आ गया है कुछ नया और अच्छा ट्राई करने का। जी हां, आज हम आपको बताएंगे पंजाबी पराठे, जिसे पूरा भारत में पसंद किया जाता है। बड़े ही चाव से खाया जाता है, तो देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं।
Methi Paratha Ingredients: पराठे की बात की जाए और मेथी का शामिल न हो। ऐसा हो ही नहीं सकता, मेथी का पराठा पंजाबी खाने का एक अहम हिस्सा है। वहां लोग इसे बहुत ही चाव से खाते हैं। यह पराठा न केवल हेल्दी होता है, बल्कि स्वादिष्ट भी होता है। आप इसे दही या अचार के साथ परोस सकते हैं।
बता दें इसे बनाना भी बहुत ही आसान है। आटे और मेथी का कॉम्बिनेशन यकीनन आपका मूड अच्छा कर देगा। हालांकि, स्वाद के लिए इसके साथ और भी चीजें मिलाई जा सकती हैं। हम तो यही सलाह देंगे कि आप सभी को इस स्वादिष्ट पराठे का मजा जरूर लेना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- परफेक्ट मेथी पराठा बनाने के लिए आजमाएं ये टिप्स
Potato Stuffed Paratha: भारतीय व्यंजनों में आलू पराठा सबसे लोकप्रिय व्यंजन है, जिसे नाश्ते से लेकर डिनर में खाया जाता है। आलू का परांठा वैसे तो हर राज्य में खाया जाता है लेकिन जब बात पंजाब की हो और पंजाबी आलू का पराठा याद ना आए, ये भला कैसे हो सकता है।
आपको बता दें कि पंजाबी आलू का पराठा मैश किए हुए आलू और मसालों को मिलाकर बनाया जाता है। आप आलू का पराठे में ऊपर से मक्खन डालें और लस्सी के साथ गरमा-गरम पराठे का लुत्फ उठाएं।
Paneer Paratha Kaise Banate Hain: अगर आप आलू का पराठा नहीं खाना चाहती हैं, तो आप पनीर का पराठा बनाकर खा सकती हैं। पनीर का पराठा भी पंजाब में बहुत ही पसंद किया जाता है। इसे आप पंजाब के हर घर में सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर के खाने तक देखते हैं।
अगर आप भी पराठे खाना चाहते हैं, तो पनीर का पराठा तैयार कर सकते हैं। इसके लिए, आप पराठे में पनीर को कद्दूकस करके भर सकती हैं या इसे और स्वादिष्ट बनाने के लिए मोज़ेरेला या प्रोसेस्ड चीज को भी डाल सकती हैं। एक बार जरूर ट्राई करें यकीनन यह आपको बहुत पसंद आएगा।
Mix Veg Paratha: सब्जी का पराठा एक पौष्टिक और मुंह में पानी लाने वाला भारतीय व्यंजन है, जो गेहूं के आटे और ताजी हरी सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है। यह ना सिर्फ टेस्टी है बल्कि पौष्टिकता से भी भरपूर है। आप सब्जी का पराठा बची हुई सब्जी से भी बना सकती हैं।
इसे आम के अचार के साथ ट्राई करके देखे यकीनन आप अपनी उंगलियां चाटती रह जाएंगी। पंजाब में सब्जी का पराठा सरसों के साग के साथ खाया जाता है। कई लोग तो इसका लच्छा पराठा बनाना भी पसंद करते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पराठे को अधिक हेल्दी बनाने के लिए इन टिप्स की लें मदद
इस तरह आप पराठ तैयार कर सकते हैं। बस आपको पराठे के हिसाब से सामग्रियों को बदलना होगा। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।