अधिकतर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत पराठों के साथ होती है। चाहे मौसम कोई भी हो, लेकिन अधिकतर लोग कभी सब्जी के साथ तो कभी ऐसे ही पराठा खाना पसंद करते हैं। इसे एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, लेकिन हर दिन पराठा खाना अच्छा नहीं माना जाता। दरअसल, पराठे बनाते समय बहुत अधिक मात्रा में घी या तेल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कहीं ना कहीं सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। अत्यधिक ऑयल वजन बढ़ने से लेकर हार्ट संबंधी परेशानियों की वजह बन सकता है।
हालांकि, इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप पराठा खाना छोड़ दें, बल्कि जरूरी है कि उसे एक ट्विस्ट दिया जाए। दरअसल, पराठा सेहत पर विपरीत प्रभाव तब डालता है, जब इसे गलत तरीके से बनाया जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान हैक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपके पराठों को अधिक टेस्टी व हेल्दी बनाने में मदद कर सकते हैं-
तेल का करें सोच-समझकर चयन
जब बात पराठों को अधिक हेल्दी बनाने की होती है तो यह बेहद जरूरी है कि आप तेल का चयन बेहद सोच-समझकर करें। यह देखने में आता है कि अधिकतर लोग पराठे बनाते समय रिफाइंड ऑयल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आप इसकी जगह ऑलिव ऑयल को यूज करने की कोशिश करें। इसे अधिक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है, जो टेस्ट में भी लाइट होता है। जिसके कारण अगर पराठे बनाते समय इसका यूज किया जाए तो इससे पराठे के टेस्ट पर असर नहीं पड़ता है।
अपनाएं ब्रशिंग तकनीक
यह एक आसान हैक है, जो आपके पराठे को हेल्दी(ऐसे बनाएं हेल्दी पुदीना पराठा) बनाने में मदद करेगा। अमूमन देखने में आता है कि महिलाएं पराठा बनाते समय चम्मच की सहायता से तेल डालती हैं, जिसके कारण वह आवश्यकता से अधिक तेल का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ना लाजमी है।
इसे जरूर पढ़ें-मेथी-बाजरे का टेस्टी पराठा घर पर बनाएं, साथ लें इस स्पेशल चटनी का मजा
कोशिश करें कि आप चम्मच की जगह ब्रश का इस्तेमाल करें। आप ऑयल में ब्रश को डिप करने के बाद उससे पराठे पर ब्रशिंग करें। ऐसा करने से आप बेहद कम ऑयल का इस्तेमाल करेंगी और आपको टेस्ट के साथ भी किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ेगा।
फिलिंग पर करें फोकस
पराठा बनाते समय उसकी फिलिंग बहुत अहम् होती है। अधिकतर घरों में सुबह-सुबह लोग आलू का पराठा खाते हैं, लेकिन अपने नाश्ते में प्रोटीनपंच एड करने के लिए आप आलू की जगह पनीर का चयन करें। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो रात की बची दाल से भी आटा गूंथकर दाल का पराठा बना सकती हैं। इस तरह पराठे को हेल्दी बनाने के लिए आप उसकी फिलिंग पर विशेष रूप से फोकस करें। अगर आप अलग से फिलिंग तैयार नहीं कर रही हैं तो ऐसे में आटे में ही मेथी या पालक आदि को शामिल करने की कोशिश करें।
अपनाएं यह भी टिप्स
अगर आप पराठे के टेस्ट के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करना चाहती हैं तो कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपना सकती हैं। मसलन-
- आटे को गूंथते समय उसमें हल्का सा गर्म दूध मिलाएं। इससे आटा अधिक नरम बनता है और पराठे भी खाने में टेस्टी लगते हैं।(लेयर पराठा बनाने की टिप्स)
- वहीं, जब भी आप पराठा सेकें तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि तवा पर्याप्त गरम हो। ठंडे तवे पर पराठा डालने से वह हार्ड हो जाता है।
- पराठे को सेकते समय आंच को लो-मीडियम रखने की कोशिश करें।
तो अब आप जब भी पराठे बनाएं तो इन टिप्स को फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूलें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों