Baisakhi Special: मक्के की रोटी के साथ बनाएं अरबी के पत्तों का साग, नोट करें रेसिपी

बैसाखी के दिन मुख्य रूप से पंजाब के हर घर में कुछ खास पकवान पकाएं जाते हैं। आप भी इस खास मौके पर मक्के की रोटी के साथ स्वादिष्ट अरबी का साग का मजा ले सकती हैं।

 
punjabi arbi saag recipe in hindi

बैसाखी का खुमार सबसे ज्यादा पंजाब में देखने को मिलता है। वहां के किसान फसल काटने के बाद नए साल की खुशियां मनाते हैं और भांगड़ा करते हैं। साथ ही साथ सभी पंजाबी महिलाएं मिलकर गिद्दा करती हैं। इस दौरान जमकर खाने-पीने का लुत्फ उठाया जाता है। वैसे भी पंजाब खाते-पीते लोगों की शहर है।

यहां के हर शहर में खाने की खुशबू आती हुई मिल जाएगी। मगर पंजाबी सरसों के साग की बात ही कुछ और होती है। लाख कोशिश कर लें जो टेस्ट यहां के सरसों के साग में मिलेगा वो कहीं आपको और नहीं मिलेगा। और बैसाखी में बनाने वाले सरसों के साग के साथ मक्के की रोटी का मजा ही कुछ और है।

लेकिन इस बार मक्के की रोटी के साथ अरबी के पत्तों का साग बनाएं और गुड़ के साथ सर्व करें।

अरबी के पत्तों का साग बनाने की विधि

how to make arbi saag recipe in hindi

  • सबसे पहले अरबी के पत्ते को साफ पानी से धो लें। (अरबी के पत्तों को दो तरह से कैसे इस्तेमाल) ध्यान रहे हमें अरबी के पत्ते एक-एक करके धोने हैं। एक साथ धोने की गलती ना करें।
  • अब एक कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। जब यह हल्का गर्म हो जाए तो अरबी के पत्ते, हरी मिर्च, लहसुन की कली, अदरक का टुकड़ा डालकर आधा गिलास पानी डालकर रख दें।
  • लगभग एक सीटी आने तक पत्तों को पकने दें। अब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तब इसमें बेसन डाल दें और मिक्सर में ग्राइंड कर लें।
  • अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें। फिर तेल में जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर का सारा मिश्रण डाल दें और थोड़ी देर पकने दें।
  • अब ऊपर से धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से भून लें। फिर एक गिलास पानी और नमक डालकर 10 मिनट तक हल्की आंच पर ढककर पकाएं।
  • जब साग से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से मक्खन डालकर मक्के की रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

Image Credit- (@Freepik)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

अरबी के पत्तों का साग Recipe Card

इन आसान स्टेप्स से घर पर बनाएं अरबी के पत्तों का साग
Her ZindagiHer ZindagiHer ZindagiHer Zindagi
  • Total Time :25 min
  • Preparation Time : 10 min
  • Cooking Time : 15 min
  • Servings : 4
  • Cooking Level : Medium
  • Course: Main Course
  • Calories: 175
  • Cuisine: Indian
  • Author: Shadma Muskan

सामग्री

  • 20- अरबी के पत्ते
  • 1 कप- बेसन
  • 10- लहसुन
  • 1 टुकड़ा-अदरक
  • 1 चम्मच-जीरा
  • 1/2 चम्मच- गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच-धनिया पाउडर
  • स्वादानुसार- नमक
  • 3 बड़ा चम्मच- सरसों का तेल (तड़का लगाने के लिए) 

विधि

  • Step 1 :

    सबसे पहले अरबी के पत्ते को साफ पानी से धो लें। ध्यान रहे हमें अरबी के पत्ते एक-एक करके धोने हैं।

  • Step 2 :

    अब कुकर को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें। फिर अरबी के पत्ते, हरी मिर्च डालकर आधा गिलास पानी डालकर रख दें। 

  • Step 3 :

    लगभग एक सीटी आने तक पत्तों को पकने दें। अब गैस बंद कर दें और मिक्सर में ग्राइंड कर लें। 

  • Step 4 :

    अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने दें। फिर तेल में जीरा डालकर तड़का लगाएं।

  • Step 5 :

    ऊपर से धनिया पाउडर, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से भून लें और 10 मिनट तक पका लें।

  • Step 6 :

    जब साग से खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें और ऊपर से मक्खन डालकर मक्के की रोटी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।