मानसून के समय अरबी के पत्तों का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। अरबी के पत्तों से बना खाना लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है और अगर इसे सही से बनाया जाए तो इनसे चटपटे और स्वादिष्ट स्नैक्स बन सकते हैं। गुजराती पात्रा अरबी के पत्तों से बनाया जाता है और इसी तरह अरबी के पत्तों के पकोड़े भी बनाए जा सकते हैं। अगर आपको भी ये पसंद है तो चलिए आज आपको इससे जुड़ी दो रेसिपीज बताते हैं।
अरबी के पत्तों का इस्तेमाल आप दो अलग तरह के स्नैक्स बनाने के लिए कर सकते हैं और ये बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट बनते हैं। अरबी के पत्तों से कई लोगों को खुजली की शिकायत होती है और इसे रोकने के लिए उसे अच्छे से पकाना बहुत जरूरी होता है।
कैसे बनाएं गुजराती पात्रा
गुजराती पात्रा या पतोड़ा बहुत ही फेमस डिश है जिसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं। ऐसे में इसे घर पर बनाने के लिए ये टिप्स फॉलो करें।
इसे जरूर पढ़ें- अरबी खाने से दूर की जा सकती हैं ये बीमारियां, जानें इसके हेल्थ बेनिफिट्स
सामग्री
- 8-10 अरबी के पत्ते
- 2 कप बेसन
- 1/2 कप चावल का आटा
- 2 इंच का अदरक का टुकड़ा
- 3-4 हरी मिर्च
- 8-10 लहसुन की कलियां
- थोड़ा सा पानी
- 1/4 छोटा चम्मच हींग पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
- 1 छोटा चम्मच अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 3 बड़ा चम्मच इमली की चटनी
- 2 बड़ा चम्मच गरम तेल
- 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- पानी जरूरत के अनुसार
तड़का लगाने के लिए
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच राई
- 1/2 बड़ा चम्मच जीरा
- करी पत्ता 5-6
- 1/2 छोटा चम्मच सफेद तिल
- 2 चुटकी हींग पाउडर
- थोड़ा सा नींबू का रस
- थोड़ा सा धनिया पत्ता और नारियल का बुरादा गार्निश के लिए
कैसे बनाएं
- सबसे पहले अरबी की पत्ती को अच्छे से धोकर किचन टिशू या फिर टॉवल से साफ कर लें। इसके बाद इनके ऊपर बेलन घुमाएं। इसके बाद इसकी स्टेम को चाकू से हटा दें क्योंकि वो बहुत सख्त होती है।
- इसके बाद एक मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ी अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और थोड़ा पानी डालकर अच्छे से लिक्विड पेस्ट बना लें।
- एक कटोरी में थोड़ा सा बेसन और थोड़ा सा चावल का आटा डालें। इसके बाद इसमें अभी पिसा हुआ पेस्ट, थोड़ी सी हींग, सफेद तिल, अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, इमली और गुड़ की चलनी, गर्म तेल और थोड़ा सा बेकिंग सोडा डालकर अच्छे से मिलाएं।
- धीरे-धीरे कर इसमें पानी डालें और फिर एक बड़ी परात में अरबी की पत्ती को नीचे की ओर मुंह करते हुए रखें और फिर बनाया हुआ बैटर अच्छे से उस पत्ते के टॉप पर लगाएं।
- अब इसके ऊपर दूसरा पत्ता लगाएं और यही प्रोसेस 5-6 बार दोहराएं।
- अब सभी पत्तियों को एक साथ रोल करना शुरू करें ताकी एक पड़ा रोल बन जाए और फिर उसे स्टीम देना है।
- आप इसे इडली मेकर में भी बना सकते हैं या फिर डबल बॉयलर की से स्टीम दे सकते हैं।
- अब इसे 10-12 मिनट स्टीम देने के बाद स्टीमर से निकालें और उसके बाद रूम टेम्परेचर पर ठंडा करें। इसके बाद इसे तेज़ धार वाले चाकू से स्लाइस में काट लें।
- अब तड़का लगाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और उसमें सभी चीज़ें मिलाकर तड़का लगाएं और उसे पात्रा के ऊपर डालें।
- इसके बाद ऊपर से सफेद तिल छिड़क कर आप इसे सर्व करें। इसे किसी भी चटनी, सॉस या केचअप के साथ खाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- बिना हाथों को खराब किए 3 तरह से छीलें अरबी
अरबी के पत्तों के भजिए
मानसून में पकोड़े खाना भी बहुत पसंद होता है और ऐसे में अरबी के पत्तों के पकोड़े भी बनाए जा सकते हैं।
सामग्री-
- 8-10 अरबी के पत्ते
- 1 कप बेसन
- 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 चम्मच अमचूर पाउडर
- थोड़ा सा नींबू का रस
- स्वादानुसार नमक
- जरूरत के अनुसार तेल
कैसे बनाएं अरबी के पत्तों के भजिए
- कई लोग पात्रा को ही अरबी के पत्तों के भजिए बोलते हैं, लेकिन ये पालक के पकोड़े की तरह भी बनाए जा सकते हैं।
- आप बेसन में पानी और सभी मसाले डालकर एक घोल बना लें।
- उसमें कटे हुए अरबी के पत्ते डालें।
- अब इसे मीडियम हीट पर तेल गर्म कर नॉर्मल प्याज के पकोड़े की तरह तल लें। अगर आपको अरबी से गले में खुजली शुरू हो जाती है तो पत्तों को पहले स्टीम दे दें ताकी इसमें जरा भी कच्चापन ना रह जाए।
ये दोनों ही रेसिपीज आपके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती हैं। आप अरबी के पत्तों से क्या बनाना पसंद करती हैं? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik/ Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों