
चाय के साथ कुरकुरी मसाला मूंगफली नमकीन खाने को मिल जाए तो स्वाद दोगुना हो जाता है। इसलिए आज हम रेसिपी ऑफ द डे में आपको मूंगफली की मसालेदार नमकीन बताने जा रहे हैं। यह रेसिपी बिल्कुल मार्केट जैसी बनती है जो आपको ही नहीं आपके बच्चों को भी बेहद पसंद आएगी। इस नमकीन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप एक साथ बनाकर पूरे महीने भर तक स्टोर कर सकती हैं। यह लंबे समय तक खराब नहीं होती है। इसे बनाना भी आसान है और यह कम समय में झटपट बन जाती है। आइए मसालेदार मूंगफली बनाने की रेसिपी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कुरकुरी मसाला मूंगफली घर पर 10 मिनट में बनाएं
छलनी में मूंगफली डालकर उसे पानी से नम कर लें।
अब मूंगफली का मसाला बनाने के लिए सभी चीजों को मिक्स कर लें।
अब इस मसाले में भीगी हुई मूंगफली डाल दें।
अब सारी मूंगफली को अच्छी तरह से बेसन में कोट कर लें।
बेसन सूखा हुआ लग रहा है तो उसमें पानी का हल्का सा छिड़काव कर लें।
फिर मीडियम आंच पर मूंगफली को फ्राई करें।
आपकी टेस्टी और कुरकुरी मसालेदार मूंगफली तैयार है।
इसे बनाने में आपको सिर्फ 10 मिनट का समय लगता है। इस तरह की और टेस्टी रेसिपीज जानने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।