क्या आपने 'ओह माई वीनस' देखा है? इस पॉपुलर सीरीज में एक ऐसी लड़की की कहानी दिखाई है जो अपने कॉलेज के दिनों में बहुत ही सुंदर और पॉपुलर हुआ करती थी। कॉलेज के लड़के उसे वीनस के नाम से बुलाते थे, लेकिन जिम्मेदारियों के चलते उसका वजन बढ़ जाता है। इस शो में उसकी फिट टू फैट और फिर फैट टू फिट की जर्नी दिखाई है। कांग जू-उन स्ट्रेस में होती है तो ओवरईटिंग करती है। इतना ही नहीं त्तेओकबोक्की उसका गिल्ट फूड होता है। उसे सीरीज में 3-4 सीन में इसे खाते हुए दिखाया गया है।
त्तेओकबोक्की एक ऐसा पॉपुलर कोरियन फूड है जिसे अब भारत में भी पसंद किया जाने लगा है। यह सिलिंड्रिकल शेप में लंबे राइस केक होते हैं, जिन्हें तीखी या सोया सॉस में धीमी आंच पर काफी देर तक पकाया जाता है। इसमें फिश केक भी शामिल किया जाता है और तिल और उबले हुए अंडों के साथ सर्व करते हैं।
आज इसमें कई सारे वेरिएशन होने लगे हैं। कुछ लोग इसमें चीज़ डालते हैं, कुछ क्रीम सॉस के साथ तैयार करते हैं। यह कोरिया के स्नैक बार्र और स्ट्रीट स्टॉल्स में खूब बिकती है। अगर आप भी इसे ट्राई करना चाहें तो घर पर इसे बनाया जा सकता है। चलिए आपको बताएं कि इसकी रेसिपी, लेकिन उससे पहले इसके बारे में थोड़ा जान लें।
जैसा कि हमने आपको बताया त्तेओकबोक्की एक पॉपुलर कोरियन स्नैक है जो राइस केक होते हैं। सफेद चावलों को लंबे सिलिंड्रिकल आकार में भाप से पकाया जाता है और फिर फिश केक, उबले हुए अंडे, स्कैलियन्स जैसे इंग्रीडिएंट्स के साथ सर्व किया जाता है। इसे स्पाइसी बनाने के लिए तीखा गोचुजांग पेस्ट या नॉन स्पाइसी सोया सॉस में धीमी आंच पर खूब देर तक पकाया जाता है। कोरिया में यह एक पॉपुलर होम डिश (पॉपुलर कोरियन डिशेज) भी है क्योंकि यह राइस केक और सॉस पैकेट्स में भी आते हैं जिन्हें बस आपको कुछ देर पकाकर तैयार करना होता है।
इसे भी पढ़ें: Jinny's Kitchen के पोटैटो चीज कॉर्न डॉग्स हुए वर्ल्ड फेमस, आपने ट्राई किया क्या?
इसे भी पढ़ें: बर्थडे पर केक नहीं Nevertheless के ड्रामा से इंस्पायर्ड ये सूप बनाएं
अब यह डिश आप एक बार घर पर भी बनाकर देखें। कोरियन सामग्री मिल पाना आज काफी आसान है। अगर आपको अंडे पसंद हैं तो उसके ऊपर बॉयल अंडे भी डाल सकते हैं।
हमें उम्मीद है यह रेसिपी आपको पसंद आएगी और फिर एक बार 'ओह माई वीनस' देखते हुए आप इस रेसिपी का मजा ले पाएंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करना न भूलें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।