herzindagi
navratri special  gujarati thali in hindi

Navratri Recipes: नवरात्रि की थाली को स्पेशल बनाएंगे ये गुजराती व्यंजन, ट्राई करें ये रेसिपीज

Navratri Special: देशभर में नवरात्रि के दिनों बड़ी रौनक होती है, जिसे बड़ी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। ऐसे में हर दिन देवी मां को खुश करने के लिए भोग लगाया जाता है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजनों को शामिल किया जाता है।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-10-17, 14:15 IST

नवरात्रि का त्योहार मां दुर्गा को समर्पित है। मां दुर्गा को शक्ति का स्वरूप कहा जाता है। मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की नौ दिन पूजा-अर्चना की जाती है। इससे व्यक्ति की सभी मनोकामना पूरी हो सकती है और मन की शांति के लिए उपवास भी रखा जाता है। ऐसे में नवरात्रि के दिनों में कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं, जिसे सिर्फ उपवास के दौरान ही खाया जाता है। 

हालांकि, इस दौरान किसी भी शहर में अनोखे और स्वादिष्ट पकवान देखने को मिल ही जाते हैं और उन्हें खाने का अलग ही मजा होता है। मगर जब बात गुजरात की आती है, तो मुंह में पानी आ ही जाता है। गुजरात एक जीवंत शहर है, जहां पर देखने व करने के लिए बहुत कुछ है। यह एक ऐसा शहर है, जहां पर आपको आधुनिक व प्राचीन का एक बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा। अगर आप खाने के शौकीन हैं तो आप गुजराती फूड थाली में जरूर शामिल करें। 

जी हां, गुजरात की कुछ डिशेज, सिर्फ गुजरातियों की ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली पसंद है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं गुजरात के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी नवरात्रि की थाली में शामिल कर सकते हैं।

सेव खमानी

Dhokla recipe

अगर आप खिचड़ी खाकर बोर हो गई हैं या कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो गुजरात की फेमस डिश सेव खमानी तैयार कर सकते हैं। जी हां, सेव खमनी चना दाल से बनाई जाती है, जिसे 4-5 घंटे तक पानी में भिगोया जाता है। गुजरातियों के बीच यह बहुत लोकप्रिय है। खमनी बनाने के लिए मसालेदार और नमकीन सेव का उपयोग किया जाता है। मगर आप फलाहारी वाला खाना बनाना चाहते हैं, तो इसमें मसाले या सामग्रियों को अपने हिसाब से डाल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- दीपावली के लिए बनाएं एक या दो नहीं बल्कि पांच तरह का फाफड़ा

खांडवी 

ढोकला की तरह ही खांडवी को भी एक स्नैक्स या साइड डिश के रूप में सर्व किया जाता है। गुजराती डिशेज में बेसन का इस्तेमाल काफी अधिक किया जाता है। खांडवी को भी बेसन की मदद से बनाया जाता है। इसके उपर नारियल को कसकर गार्निश किया जाता है, जिससे इसका लुक व टेस्ट काफी अधिक बढ़ जाता है। 

मगर व्रत के लिए खांडवी को बहुत अलग तरीके से तैयार किया जाता है, इसके लिए आपको बस फलाहारी वाली सामग्री का इस्तेमाल करना होगा। 

बासुंदी

Basundi recipe

जब भी कोई शुभ अवसर होता है तो घर में मिठाई जरूर बनाई जाती है। ऐसे में व्रत में आप फेमस गुजराती बासुंदी बना सकती हैं। बासुंदी बनाते हुए दूध, चीनी के साथ-साथ इलायची, बादाम, केसर, पिस्ता आदि डाला जाता है, जिससे इसका स्वाद गजब का आता है। यह खाने में रबड़ी जैसी लगती है। अगर आप बासुंदी को नहीं बनाना चाहते, तो दूध की ड्रिंक बनाकर सर्व कर सकते हैं। 

फाफड़ा

Fafda recipe

फाफड़ा गुजरात का फेमस और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे बेसन, अजवाइन और काली मिर्च के साथ बनाया जाता है। गुजरात में फाफड़ा नाश्ते में खाया जाता है, वो भी जलेबी के साथ....हां, हमें पता है आपको मीठा और नमकीन का कॉम्बिनेशन थोड़ा अजीब लग सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth 2023: करवा चौथ प्रसाद के लिए 15 मिनट में तैयार करें ये 5 अलग-अलग तरह की बर्फियां

पर यकीन मानिए इसका स्वाद ऐसा है कि बार-बार खाने की चाहत होती है। आप भी इसे अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन पहले इसकी सामग्री को चेक कर लें और फिर इसका सेवन करें। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- (@Freepik) 

  

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।