सर्दियों के मौसम में ठंड के कारण सुबह-सुबह हाथ भी काम नहीं करते हैं, ऐसे में गरम-गरम नाश्ता बनाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए अधिकतर महिलाएं ऐसी रेसिपी की तलाश में होती हैं, जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद हो और आसानी से कम समय में तैयार हो जाए।
ऐसे में पराठे बनाना सबसे आसान होता है। लेकिन सादे पराठे बना रही हैं तो उसके साथ आपको सब्जी भी बनानी पड़ेगी। अगर आप सब्जी भी नहीं बनाना चाहती हैं, तो आलू, गोभी, पनीर आदि के पराठे बना सकती हैं। लेकिन इससे भी आसान और टेस्टी पराठा रेसिपी तलाश रही हैं तो आप घर में अजवाइन के पराठे बना सकती हैं।
आपको बता दें कि अजवाइन के पराठे खाने में स्वादिष्ट होते हैं और बहुत ही सेहतमंद भी होते हैं। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप घर में कैसे अजवाइन के पराठे तैयार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: घर पर 3 तरीके से बनाया जा सकता है गोभी का पराठा, जानें तरीका
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें और घर पर बनाएं अजवाइन का पराठा।
सबसे पहले आटे को छान कर चोकर को अलग कर लें।
इसके बाद आपको आटे में अजवाइन, नमक, धनिया आदि मिक्स करनी है।
अब आप आटे को पानी या दही की मदद से गूंथ लें।
गूंथे हुए आटे के ऊपर से हरी मिर्च डालें और 10 मिनट के लिए उसे ढक कर रख दें।
इसके बाद आप पराठे बनाएं। आप पराठों को घी और तेल किसी से भी सेक सकती हैं।
गरम-गरम पराठों को चाय के साथ सर्व करें। इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।