एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस मौनी रॉय अब टीवी इंडस्ट्री से बाहर निकल कर बॉलीवुड इंडस्ट्रे में पैर जमाने को तैयार हैं। अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से उन्होंने बॉलीवुड डेब्यु भी कर लिया है। फिल्हाल वह कई आइटम सॉन्ग्स और फिल्मों में जल्द ही नजर आने वाली हैं। मौनी रॉय ने बॉलीवुड डेब्यु के साथ ही फैशन इंडस्ट्री में भी काफी नाम कमा लिया है। उनके फैशन सैंस की हर जगह तारीफ की जा रही है। मगर, मौनी अच्छे फैशन सैंस के साथ-साथ अच्छा कुकिंग सैंस भी रखती हैं। खासतौर पर उन्हें जो चीज पसंद होती है उसे वह घर पर खुद ही पकाती हैं। बीते दिनों मौनी ने घर पर पैन केक बनाया था। इस केक का एक वीडियो मौनी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया था। चलिए हम आपको बताते हैं कि आप मौनी रॉय जैसा पैन केक घर पर कैसे बना सकती हैं।
इस बात को आप पहले ही तय कर लें कि आपको एगलेस पैन केक बनाना है या फिर एगवाला पैनकेक बनाना है।
अगर आप पैनकेक को थोड़ा हेल्थी बनाना चाहती हैं तो आप इसमें हरी सब्जियों को महीन चॉप करके डाल सकती हैं। इसके अलावा आप इसमें पालक भी डाल सकती हैं। अगर आप पैनकेक को हल्का स्वीट बनाना चाहती हैं तो इसमें आप फ्रूट्स को, जो पल्पी नहीं होते हैं उन्हें बारीक चॉप करके डाल सकती हैं। आप चाहें तो क्रीम के साथ भी पैनकेक को सर्व कर सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।